भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को रायपुर जाएंगे। वह सुबह 11 रायपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले भाजपा के नए कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। उसके बाद लॉजिस्टिक पार्क में 14 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिन कार्यकर्ताओं को शाह दो घंटे तक संबोधित करेंगे उनमें शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ पालक और बूथ प्रभारी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
छत्तीसगढ़ में मायावती और अजीत जोगी के बीच गठबंधन, कांग्रेस को झटका
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं की कोशिशों को तगड़ा झटका दिया है। मायावती ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत जोगी के साथ गठबंधन कर छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी आमचुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। बसपा 35 और जोगी की पार्टी 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जोगी गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
भीमा-कोरेगांव हिंसा: पांचों वामपंथी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित
भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में पांच वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसपर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। इन सभी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थीं। शीर्ष न्यायालय ने महाराष्ट्र पुलिस को मामले में जांच की केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने पक्षकारों को भी 24 सितंबर तक अपने लिखित कथन दाखिल करने के लिये कहा है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार यानी 24 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगा।
पढ़ें पूरी खबर-
स्मारक घोटाला : 14 अरब रुपये के घोटाले की सीबीआई जांच के लिए याचिका दाखिल
हाईकोर्ट ने बसपा सरकार के शासनकाल में हुए 14 अरब रुपये के स्मारक घोटाले में विजिलेंस जांच की प्रगति रिपोर्ट सरकार से तलब की है। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर मिर्जापुर के शशिकांत उर्फ भावेश पांडेय ने कोर्ट में जनहित याचिका दी है। इस पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर-
जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी 'हिटमैन' की सेना, सुपर-4 में आज बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत
टीम इंडिया शुक्रवार को जब सुपर चार के अपने पहले मुकाबले में उलटफेर में माहिर बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसके लिए सबसे बड़ी समस्या टीम संयोजन की होगी। कारण हार्दिक पांड्या चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो दिन खेलने के बाद भुवनेश्वर कुमार का आराम दिया जा सकता है।
पढ़ें पूरी खबर-