प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। प्रशासन ने पीएम मोदी के दो दिवसीय प्रवास की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर रात्रि विश्राम और उससे पहले के कार्यक्रम, रुट और अन्य व्यवस्थाओं को तय कर दिया गया है। प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम सुरेंद्र सिंह ने अलग अलग विभागों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौँपी दी है।
पढ़ें पूरी खबर-
फिलीपींस में 64 लोगों की जान लेने के बाद चीन पहुंचा प्रचंड तूफान
प्रचंड तूफान मांगखुट’ उत्तरी फिलीपीन में तबाही मचाने के बाद अब रविवार को घनी आबादी वाले हांगकांग और दक्षिण चीन की ओर बढ़ गया। फिलीपींस में आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए तूफान के कारण भूस्खलन तथा मकान गिरने की घटनाओं में कम से कम 64 लोग मारे गए। सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में रविवार की शाम तक 24 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया और करीब 50 हजार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को वापस तट पर बुलाया गया।
पढ़ें पूरी खबर-
राहुल गांधी आज भोपाल में करेंगे रोड शो, टिकट दावेदारों को मिली भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतार दिया है। एमपी में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए राहुल गांधी भी चुनावी जोर लगाने में जुट गये हैं। भोपाल में कांग्रेस रोड शो करने वाली है जिसकी अगुवाई राहुल करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी सीनियर नेता और कार्यकर्ता रोड शो की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
देश के पहले स्मार्ट फेंस प्रोजेक्ट का आज राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ, दुश्मनों की अब हालत होगी पश्त
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश के पहले स्मार्ट फेंस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बार्डर पर जाकर जमीनी स्तर पर सुरक्षा हालात की जानकारी लेंगे। उच्च स्तरीय बैठक कर सीमा की सुरक्षा तथा अन्य मसलों की समीक्षा करेंगे। उनके साथ बीएसएफ के डीजी केके शर्मा भी होंगे।
पढ़ें पूरी खबर-