फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 12 Sep 2018 04:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीएलटी आदेश के खिलाफ आर्सेलर-मित्तल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को एस्सार स्टील के लिए बोली लगाने की पात्रता के मामले में नेशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) द्वारा 7,000 करोड़ रुपये के भुगतान की समय की अवधि बढ़ाने के लिए आर्सेलर-मित्तल की याचिका पर बुधवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया। पूढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

पीएनबी घोटाला चोकसी पर मचा घामासान

पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चौकसी ने मंगलवार को वीडियो जारी कर खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। एंटीगुआ से जारी वीडियो में चौकसी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने गलत तरीके से मेरी संपत्ति को जब्त किया है। उसने पासपोर्ट रद्द किए जाने के मुद्दे पर सफाई दी है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले पर मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि चोकसी को देश से सुरक्षित भगाने में सरकार की मिलीभगत थी, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय को उसके खिलाफ जानकारियां थी।  पढ़ें पूरी खबर

एप्पल आज लांच करेगा कई उत्पाद

दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल आज अपने कई उत्पाद लांच करेगा। अमेरिका के क्यूपर्टिनो मुख्यालय वाली एप्पल 12 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में नए iPhone मॉडल्स पेश करेगी। इस दौरान नए मॉडल्स के साथ एप्पल के कुछ दूसरे गैजेट्स भी लांच हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
 

अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया

कच्चे तेल की बढ़ती महंगाई के बीच रुपये ने मंगलवार को भी डॉलर के मुकाबले नया रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेक्स) बाजार में सुबह के कारोबार में मजबूती के साथ खुलने के बाद भी रुपये ने दोपहर बाद के कारोबार में डॉलर की मजबूती के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 28 पैसे कमजोर होकर 72.73 का नया निचला स्तर छू लिया। कच्चा तेल प्रति बैरल 78 डॉलर के स्तर को पार कर चुका है। विस्तार से पढ़ें

18वें दिन भी हार्दिक पटेल का अनशन जारी, रावत और आंबेडकर ने किया समर्थन

मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। वह पिछले 18 दिन से अनशन कर रहे हैं। रावत ने पटेल के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया। विस्तार से पढ़ें

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें