विधानसभा चुनावों की सरगर्मी बढ़ाने आज जयपुर पहुंचेंगे शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को जयपुर पहुंचेंगे। यहां वे चार कार्यक्रमों शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार वे यहां जयपुर संभाग शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे नगर निगम, नगर निकाय जनप्रतिनिधि से राजनीतिक माहौल को लेकर चर्चा करेंगे और प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा की भविष्य की स्थितियों को लेकर भी बातचीत करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
योगी कैबिनेट की बैठक आज, पास हो सकते हैं ये प्रस्ताव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की योजना, वर्षा जल संचयन व भूजल संवर्धन नाम से नई योजना सहित एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
विस्तार से पढ़ें
तीन लाख सैनिकों के साथ रूसी इतिहास का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वोस्टोक-18 आज से
दुनिया में एक बार फिर से अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से रूस मंगलवार से वोस्टोक-2018 नामक युद्धाभ्यास कर रहा है। पूर्वी साइबेरिया में 11 से 17 सितंबर तक होने वाले इस युद्धाभ्यास में चीनी और मंगोलिया के सैनिक भी हिस्सा लेंगे। रूस वोस्टोक-2018 के जरिए इस्कैंडेर मिसाइल, टी-80 और टी-90 टैंक के साथ एसयू-34 और एसयू-35 लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन करेगा। बस एक क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास आज, नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे समारोह में शामिल
दिल्ली सहारनपुर हाईवे (एनएच 709बी) के चार लेन चौड़ीकरण के लिए शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। पहले दो चरण में 125 किमी हाईवे का चौड़ीकरण होगा, इसकी अनुमानित लागत 1505 करोड़ रुपये है। चार जिलों से होकर गुजरने वाला यह हाईवे पिछले एक दशक से सियासी मुद्दा बना हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर