प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचे हुए हैं। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम ने प्रदेश सरकार की करोड़ों रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें एक सिंचाई परियोजना और शहरी परिवहन योजना शामिल हैं। अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
पीडीपी से गठबंधन टूटने के बाद पहली बार जम्मू दौरे पर पहुंचे अमित शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जम्मू पहुंचेंगे। वह पहले आगामी लोकसभा चुनाव की रियासत में तैयारी के लिए भाजपा और संघ परिवार के नेताओं से करेंगे, फिर शाम चार बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 65वें बलिदान दिवस पर परेड में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
FIFA WC 2018: मैक्सिको की निगाहें दूसरी जीत पर, कोरिया को हरा अंतिम-16 में जगह करना चाहेगी पक्की
फीफा विश्व कप 2018 का 28वां मुकाबला शनिवार को दक्षिण कोरिया और मैक्सिको के बीच खेला जाएगा। ग्रुप-एफ के तहत रोस्तोव एरीना में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मैक्सिको की नजरें अंतिम-16 में पहुंचने पर होगी। अपने पहले ही मैच में मौजूदा विजेता जर्मनी को हराकर मैक्सिको की बारी अब दक्षिण कोरिया को हराकर अगले दौर में पहुंचने का है। अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
16 नहीं 24 डिग्री होगा एसी के तापमान, सरकार ने जारी की एडवायजरी
केंद्र सरकार ने एसी का तापमान 24 डिग्री सेंटिग्रेड पर सेट करने का फैसला शुक्रवार को लिया है। लेकिन इसके पीछे सरकार की जो सोच है उससे न केवल देश को आर्थिक तौर पर फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण में भी ग्रीन हाउस गैस का कम उत्सर्जन होगा। विश्व में भारत जापान के बाद दूसरा ऐसा देश बनने जा रहा है, जो कि इस तरह का नियम लागू करेगा। हालांकि सरकार ने एसी बनाने वाली कंपनियों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
सैमसंग अपने पहले एंड्रॉयड गो फोन की कर रहा टेस्टिंग, नोकिया को मिलेगी टक्कर
सैमसंग अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन की टेस्टिंग कई बाजारों में रहा है। रिपोर्ट्स का कहना है कि सैमसंग यह फोन जल्द ही गैलेक्सी जे2 कोर के नाम से लॉन्च होगा। अगर ऐसा होता है तो सैमसंग के इस फोन की टक्कर नोकिया के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन नोकिया 1 से होगी, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि सैमसंग का यह फोन बाजार में मौजूद एंड्रॉयड गो फोन से कितना अलग होगा? यहां पढ़ें पूरी खबर