फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Tue, 04 Dec 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल के बाद बिगड़ सकते हैं वेस्ट यूपी के हालात

पश्चिम यूपी में गोकशी की वारदात कभी भी माहौल को बिगाड़ सकती हैं। यहां गोकशी की वारदात के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन जाती है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बागपत समेत कई जनपदों में माहौल खराब करने की साजिश भी हो चुकी है। खुफिया विभाग कई बार शासन को इनपुट भेज चुका कि वेस्ट यूपी में जिलों में गोकशी जैसे मुद्दों से बवाल कराने की प्लानिंग चल रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसके बावजूद बुलंदशहर जिले में बवाल हो गया। विस्तार से पढ़ें

लखनऊ में भाजयुमो नेता की हत्या, समर्थकों का ट्रॉमा सेंटर पर हंगामा, भारी पुलिसबल तैनात

महानगर इलाके में हमलावरों ने भाजयुमो नेता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी। हफ्ता भर पहले एक युवती से छेड़खानी को लेकर पड़ोसियों से उनका विवाद हुआ था। हत्या से आक्रोशित परिवारीजनों व समर्थकों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की मेट्रो पर आज लग सकती है मुहर, प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज होगी। प्रदेश के मुख्य सचिव व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन अनूपचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क 5 तक मेट्रो ले जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगने के आसार हैं। विस्तार से पढ़ें

स्टांप घोटाले में आज दर्ज हो सकती हैं 31 पर एफआईआर, पुलिस को कोर्ट आदेश का इंतजार 

गुरुग्राम की मानेसर तहसील में सामने आए 5 करोड़ रुपये के स्टांप घोटाले में सोमवार देर शाम तक मानेसर थाना पुलिस को कोर्ट के आदेश प्राप्त नहीं हुए थे, जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हो सका।मंगलवार को यह आदेश प्राप्त होने की संभावना है, जिसके बाद इस पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त मानेसर राजेश ने बताया कि अदालत के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

हॉकी विश्व कप: मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती, आयरलैंड के सामने चीन

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड का यहां हॉकी विश्व कप में पूल बी में मंगलवार को दूसरे मैच में टिक पाना खासा मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलिया को हालांकि यहां पहले मैच में आयरलैंड को हराने में पसीना आ गया था। वहीं पहली बार विश्व कप में शिरकत कर रही चीन ने इंग्लैंड को ड्रॉ के लिए मजबूर ही नहीं किया बल्कि दबदबा बनाए रखा था। पढ़ें पूरी खबर


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें