फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 04 Dec 2018 05:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए सोमवार को यहां लाल बहादुर स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की तेलंगाना इकाई के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा, ‘पीएम बेगमपेट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह चुनावी राज्य तेलंगाना में पीएम मोदी का दूसरा दौरा है। पढ़ें पूरी खबर

कुशवाहा ने एनडीए और नीतीश के सामने रखा नया प्रस्ताव, 25 मांगें मान ली जाएं तो नहीं छोड़ेंगे राजग

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए और नीतीश कुमार के सामने नया प्रस्ताव रखा है। उन्होंने रविवार को कहा कि यदि राज्य सरकार हमारी 25 सूत्री मांग को लागू कर दे तो हम सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हैं। विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन

 

हॉकी विश्व कपः अर्जेंटीना-न्यूजीलैंड की नजर क्वार्टरफाइनल पर, आज फ्रांस-स्पेन के बीच कड़ी टक्कर

ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना और दुनिया की नौवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड जब सोमवार को विश्व कप के पूल बी मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो इनका लक्ष्य जीत के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने का होगा। दोनों को पहले मुकाबले में कड़ी मशक्कत के बाद जीत मिली थी। विस्तार से पढ़ें

आईएस में शामिल हुआ शारदा विवि का छात्र एहतेशाम बिलाल घर लौटा, पुलिस ने हिरासत में लेने से किया इनकार

रविवार शाम लगभग पौने छह बजे एहतेशाम बिलाल अचानक घर लौटा और मां इरफाना के गले लगकर रोने लगा। उसके मुंह और यूरिन के रास्ते से खून निकल रहा था। उसने कहा कि मैं काफी बीमार हूं, मुझे अस्पताल ले चलो। अभी पांच मिनट ही हुए थे और हम एक दो सवाल ही बेटे से पूछ पाए थे कि पुलिस घर आ गई और एहतेशाम को अस्पताल लेकर चली गई।’ विस्तार से पढ़ें
 

यूपी के जसराजपुर में आज तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, करेंगे प्रवचन

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तीन दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के लिए दलाई लामा फर्रुखाबाद के संकिसा पहुंच गए। सोमवार को वो प्रवचन के लिए मैनपुरी के जसराजपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत में विशेष तैयारियां की गई हैं। जसराजपुर में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा वाईबीएस सेंटर सोमवार से तीन दिन तक प्रवचन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें