जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35-ए पर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई करेगा। इस अनुच्छेद को हटाने का विरोध कर रहे अलगाववादियों के आह्वान पर रविवार को कश्मीर घाटी पूरी तरह बंद रही। अलगाववादियों ने सोमवार को भी बंद का आह्वान किया है। विस्तार से पढ़ें
दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह चार दिन का सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। दरअसल विपक्ष दिल्ली में घुसपैठियों की पहचान करने जैसे कई संवेदनशील मुद्दे को उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। ऐसे कई मुद्दे पर सरकार का रुख नरम रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के.एम. जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए जाने के बाद भी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता को घटाने के केंद्र सरकार के फैसले से उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम के कुछ सदस्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट के कई जज नाखुश हैं। विस्तार से पढ़ें
तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आज इमरान खान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगी। पार्टी प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद के एक होटल में आज पार्टी के संसदीय दल की बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में जुलाई के आखिरी हफ्ते से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इसकी वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विस्तार से पढ़ें