फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 25 Aug 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन
राहुल गांधी के विदेशी दौरे का आज आखिरी दिन, बर्मिंघम में जनसभा को करेंगे संबोधित
विज्ञापन


राहुल गांधी के चार दिवसीय यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन है। इस दौरान वो इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में सरकारी मंत्रियों और अन्य बड़े राजनेताओं से मिलेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों की एक सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। फिलहाल वो ब्रिटेन में ही हैं और आज वहां उनका दूसरा दिन है।

पढ़ें पूरी खबर-

लंदन में मोदी सरकार पर फिर बरसे राहुल, क्या भाजपा फिर देगी जवाब?


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर ब्रिटेन से राफेल डील का मुद्दा उठाया है और भाजपा सरकार पर कर्ज में फंसे एक उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए करार में बदलाव करने का आरोप लगाया है। बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं भाजपा भी उनके हर सवाल का जवाब दे रही है। अब ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में दिए भाषण का भाजपा कैसे जवाब देगी यह देखने वाली बात होगी।  
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

प्रगति मैदान में दिल्ली पुस्तक मेला आज से, फ्री में मिलेगा प्रवेश


प्रगति मैदान में आज से 24वां दिल्ली पुस्तक मेला शुरू होने जा रहा है। इस बार पुस्तक मेले में डिजिटल किताबों को बाजार गर्म होने की बात कही जा रही है। मेले को लेकर आईटीपीओ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुस्तक मेला 2 सितंबर तक चलेगा। मेले में पाठकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

पढ़ें पूरी खबर-

आज गोरखपुर पहुंचेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा, योगी आदित्यनाथ चलेंगे 5 किलोमीटर पैदल


महराजगंज से आज यानी 25 अगस्त को दोपहर दो बजे तक यात्रा गोलघर आएगी। निपाल क्लब में श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थियां राप्ती नदी में राजघाट तट पर विसर्जित की जाएंगी। वहीं आज यह यात्रा गोरखपुर भी पहुंचेगी जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ करीब 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर अटल बिहारी को वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

एशियन गेम्स 2018: सातवें दिन इन खिलाड़ियों से होगी पदक की उम्मीद, ये रहा पूरे दिन का कार्यक्रम


इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 25 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। एशियाई खेलों में सातवें दिन भारत की चुनौती इस प्रकार है...

पढ़ें पूरी खबर-


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें