फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा पूरा अपडेट

Fri, 31 Aug 2018 04:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी सदस्य देशों के नेताओं संग करेंगे बैठक 

विज्ञापन


‘शांतिपूर्ण समृद्धि और सतत बंगाल की खाड़ी’ विषय पर आयोजित बिम्सटेक के दो दिवसीय चौथे शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिम्सटेक के सदस्य देशों के नेताओं की मुलाकातें और बैठकें होंगी। इसके बाद बिम्सटेक का समापन सत्र होगा। सम्मेलन के बाद संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मन्नत पूरी करने आज कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पहले से तय घोषणा के तहत कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर ली है। वह आज इस पवित्र स्थल की यात्रा के लिए रवाना होंगे। इससे विपक्षी दलों के वे आरोप भी खत्म हो जाएंगे, जिसमें इस यात्रा की बात को महज पब्लिसिटी स्टंट बताया जाता रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर  

सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35-ए पर सुनवाई आज, घाटी में आज भी बंद का आह्वान 

सुप्रीम कोर्ट में आज अनुच्छेद 35-ए पर सुनवाई होगी। इस मामले में सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली 3 जजों की पीठ सुनवाई करेगी। जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बार फिर सुनवाई टालने की मांग को लेकर अर्जी दायर की है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर 

हॉकी में गोल्ड की उम्मीद तो बॉक्सिंग में अमित-विकास पर रहेंगी नजरें, एशियाड में 13वें दिन का शेड्यूल 

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 59 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर  

इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमटी, दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 19/0 

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल गुरुवार को खत्म हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने स्टम्प तक 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें