भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार गौतम नवलखा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज
दिल्ली हाईकोर्ट ने माओवादियों से कथित संबंधों के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए नागरिक अधिकारी कार्यकर्ता गौतम नवलखा को आज (बुधवार) सुबह तक दिल्ली से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी है। पीठ ने कहा कि जब तक इस मामले की सुनवाई नहीं होती, उन्हें उनके घर में सुरक्षा के तहत रखा जाए।
पढ़ें पूरी खबर-
दिल्लीः मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होगी।
पूरी खबर जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
देखिए-
बर्थ-डे स्पेशलः '...जिस दिन ध्यानचंद को 'भारत रत्न' से नवाजा जाएगा, उस दिन पूरा देश झूम उठेगा'
दद्दा ध्यानचंद के मंझले बेटे पूर्व ओलंपियन अशोक कुमार सिंह खुद अपने जमाने में भारतीय टीम 'हॉकी कलाकार' के रूप में ख्यात रहे। सही मायनों में दद्दा की हॉकी विरासत के सही वारिस अशोक कुमार ही हैं। दद्दा को भारत रत्न दिलाने के लिए परिवार में हर मंच पर सबसे ज्यादा जोरशोर से अशोक कुमार ने ही आवाज बुलंद की।
पढ़ें पूरी खबर-
एशियन गेम्स 2018: दुती चंद पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें, देखें 11वें दिन का पूरा कार्यक्रम
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 50 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। आइए अब जानते हैं 11वें दिन का भारत का कार्यक्रम...
पढ़ें पूरी खबर-