फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरम हबीब बन गई कश्मीर की पहली महिला कमर्शियल पायलट, इंडिगो और गो-एयर से नौकरी का ऑफर

Wed, 29 Aug 2018 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
विज्ञापन
3
विज्ञापन

श्रीनगर के पुराने शहर डाउनटाउन की रहने वाली इरम हबीब घाटी की युवतियों के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है। इरम हबीब शहर की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनने जा रही है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब इरम को देश की दो बड़ी एयरलाइन कंपनियों इंडिगो और गो-एयर की ओर से नौकरी का ऑफर मिला है।

विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ  एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी से फॉरेस्टेरी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बावजूद इरम (30) ने अपने सपने को जिंदा रखा। डेढ़ साल तक पीएचडी करने के बाद अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ वह अमेरिका चली गई। वहां मियामी से फ्लाइंग की ट्रेनिंग हासिल कर 2016 में वह कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल करने के लिए भारत लौटी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इरम हमेशा से अपने सपनों को पूरा करने के लिए अड़ी रही। इरम के पास 260 घंटों का फ्लाइंग अनुभव है जिसके चलते उसे अमेरिका और कनाडा का कमर्शियल लाइसेंस प्राप्त है। उसने बहरीन और दुबई से आइरबुस-320 की भी ट्रेनिंग हासिल की है।
विज्ञापन


परिवारिक सूत्रों ने बताया कि जिस समय इरम अपनी ट्रेनिंग कर रही थी तो उसके साथ के लोग उसे देख हैरान होते थे क्योंकि उनके मन में कश्मीर की युवतियों को लेकर एक अलग ही छाप थी। अब वो कश्मीर की लड़कियों के लिए एक मिसाल बनने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें