फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: CWG में भारत का गोल्डन डे; CJP को विदेशी फंड की जांच तेज; जस्टिस भुइयां ने SC कॉलेजियम पर पूछे सवाल

Sun, 02 Aug 2026 05:04 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
देश-दुनिया में कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 13 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। धावक गुलवीर सिंह ने इतिहास रचा, जबकि पैरा एथलीट सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। दूसरी ओर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन की जांच तेज हो गई है। एजेंसियां विदेशी फंडिंग के स्रोतों की पड़ताल कर रही हैं और पांच से अधिक कंपनियां जांच के दायरे में हैं। फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से 284 ऐसे लोगों की पहचान भी हुई है, जिन पर डकैती और लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो श्रमिकों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। जांच एजेंसियों के अनुसार, लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी मोहम्मद लतीफ भट ही इस हमले और इससे पहले पुलिस हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की हत्या का आरोपी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने कॉलेजियम व्यवस्था में पारदर्शिता की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा कि चयन के कारण सार्वजनिक न करना योग्य जजों के साथ अन्याय है। शिक्षा के क्षेत्र में नीट पीजी 2026 के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र घर के पास देने की कोशिश होगी, परीक्षा शहर की जानकारी तीन सप्ताह पहले मिलेगी और आधार आधारित सत्यापन समेत कई सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर होर्मुज संकट के बीच इराक और तुर्किये ने तेल पाइपलाइन समझौता किया है, ताकि खाड़ी के समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम हो सके। वहीं, ओमान के तट पर फंसे एक तेल टैंकर से रिसाव बढ़ने से समुद्री संरक्षित क्षेत्र पर पर्यावरणीय संकट गहराने की आशंका जताई गई है। मनोरंजन जगत में टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म तीसरे ही दिन 200 करोड़ रुपये के क्लब के करीब पहुंच गई है। इन सभी घटनाक्रमों के बीच सुरक्षा, न्यायपालिका, शिक्षा, खेल, पर्यावरण और मनोरंजन से जुड़ी खबरें दिनभर चर्चा का केंद्र बनी रहीं। आइए, सभी खबरों पर विस्तार से पढ़ते हैं...
विज्ञापन

 

1 - फोटो : अमर उजाला

Jantar Mantar Protest: सीजेपी की विदेशी फंडिंग की जांच, एजेंसियों के रडार पर पांच कंपनियां; चार शहर में छापा

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर जांच एजेंसियां विदेशी फंडिंग समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि किन माध्यमों से फंड जुटाए गए। जांच एजेंसियों के रडार पर पांच से ज्यादा कंपनियां हैं। इनमें कुछ डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए काम करने वाली कंपनियां भी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

गुलवीर सिंह - फोटो : ANI

CWG 2026 Day 10 Summary: भारतीय धावक गुलवीर को कांस्य; पोल वॉल्ट में देव कुमार चूके; पदक तालिका का हाल क्या?

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के 10वें दिन मेडल टैली के शीर्ष पांच देशों में बड़ा बदलाव हुआ। 55 स्वर्ण समेत कुल 128 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कनाडा और इंग्लैंड 17 स्वर्ण पदकों के मामले में बराबर हैं, लेकिन इंग्लैंड के रजत पदक 34 और कुल मेडल्स की संख्या 80 हो गई। इसी के साथ उसने 15 सिल्वर मेडल वाले कनाडा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। कुल 53 पदकों के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है। मेजबान स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने भी 13 गोल्ड मेडल जीते हैं। हालांकि, सिल्वर मेडल के मामले में स्कॉटलैंड का आंकड़ा केवल 8 पदकों है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया 10 स्वर्ण समेत 23 पदक जीतकर छठे स्थान पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

गुलवीर सिंह - फोटो : IANS

ग्लास्गो में भारत का परचम: धावक गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, सोमन राणा ने जीता स्वर्ण; कौन-कौन बने पदक विजेता?

स्कॉटलैंज के ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतियोगिता के 5000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके साथ ही एक ही संस्करण में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले भी वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं पैरा एथलेटिक्स में शॉटपुट खिलाड़ी सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

जस्टिस भुइयां - फोटो : जस्टिस भुइयां

कॉलेजियम: जस्टिस भुइयां ने पारदर्शिता पर उठाए सवाल, कहा- किसी जज को क्यों चुना, नहीं बताना बाकी के लिए अन्याय

उच्च अदालतों में जजों की नियुक्ति करने वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की प्रणाली पर शीर्ष अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने ही सवाल उठाए हैं। जस्टिस भुइयां ने कहा कि कॉलेजियम की सिफारिशों में जज के चयन का कारण नहीं बताना, अच्छा काम करने वाले जजों के साथ अन्याय है। यह प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को भी दर्शाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

1 - फोटो : अमर उजाला

Target killing: कुलगाम में श्रमिकों की हत्या लश्कर आतंकी लतीफ ने की, हेड कॉन्सटेबल आशिक को भी इसी ने मारा

कुलगाम जिले के केलम में शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या लश्कर-ए-ताइबा के स्थानीय आतंकी मोहम्म्द लतीफ भट ने की है। लतीफ ने ही गत 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चाैक पर अमरनाथ यात्रा में तैनात पुलिस के हेड काॅन्सटेबल आशिक हुसैन को गोली मारी थी। उसने अकेले ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया और भाग निकला। सुरक्षाबलों ने अब इस आतंकी को ढेर करने के लिए पूरे दक्षिण कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

1 - फोटो : अमर उजाला

Delhi: डकैती-लूट में अर्धशतक लगा चुके बदमाश भी शामिल थे जंतर मंतर प्रदर्शन में,फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से पहचान

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में डकैती और लूट जैसे संगीन अपराधों में करीब अर्धशतक लगा चुके बदमाश भी शामिल थे।  फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के जरिए ऐसे 284 लोगों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ डकैती, लूट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

नीट पीजी 2026 के लिए सरकार ने कौन से नए नियम लागू किए? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET PG 2026: परीक्षा केंद्र होंगे घर के पास, पहले ही मिल जाएंगी अहम जानकारियां; उम्मीदवारों के लिए क्या बदला?

नीट पीजी 2026 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम बदलावों का एलान किया। इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र उनके घर के अधिक करीब देने की कोशिश होगी। साथ ही परीक्षा शहर की जानकारी भी पहले से मिल जाएगी, जिससे यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में आसानी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया को तकनीक की मदद से और मजबूत बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

ओमान के तट पर मंडरा रहा बड़ा खतरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कम होगी खाड़ी देशों पर निर्भरता?: होर्मुज संकट के बीच इराक-तुर्किये का बड़ा तेल समझौता, ऐसे बढ़ाएंगे निर्यात

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी बाधाओं के बीच इराक ने अपने तेल निर्यात को सुरक्षित और स्थिर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इराक और तुर्किये ने शनिवार को एक साल के लिए तेल पाइपलाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत इराक तुर्किये के भूमध्यसागरीय बंदरगाह जेहान तक पाइपलाइन के जरिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का निर्यात करेगा। इराक का मानना है कि इससे खाड़ी के समुद्री मार्गों पर उसकी निर्भरता कम होगी और तेल निर्यात में आने वाली बाधाओं से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

इराक-तुर्किये समझौता क्यों माना जा रहा अहम? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Oil Leak Oman: ओमान के तट पर फंसे तेल टैंकर से रिसाव बढ़ा, समुद्री संरक्षित क्षेत्र पर कौन सा संकट मंडरा रहा?

ओमान के तट पर फंसे एक प्रतिबंधित तेल टैंकर से कच्चे तेल का रिसाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। हाल की उपग्रह तस्वीरों में समुद्र की सतह पर तेल की परत फैलती दिखाई दी है। यह टैंकर समुद्री संरक्षित क्षेत्र के पास फंसा हुआ है, जिससे पर्यावरण को लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते टैंकर को नहीं हटाया गया और उसका ढांचा टूट गया तो बड़ा तेल रिसाव हो सकता है, जिससे समुद्री जीवों और तटीय इलाकों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

स्पाइडर मैन बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

Spider Man Brand New Day: भारत में 'स्पाइडर मैन 4' की सुनामी; तीसरे ही दिन 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बंपर ओपनिंग ली। इसके बाद दूसरे ही दिन फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। तीसरे दिन इसकी कमाई और भी जोरदार है। जानिए फिल्म ने आज शनिवार को कितने कमाए? पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें