शहजिल इस्लाम का पेट्रोल तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बरेली विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को परसाखेड़ा में सपा के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बीडीए के मुताबिक पेट्रोल पंप का मानचित्र पास नहीं है। नोटिस देकर मानचित्र मांगा गया था। लेकिन अब तक कागज उपलब्ध न होने पर कार्रवाई की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली में पूछताछ कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह पूछताछ जम्मू कश्मीर बैंक केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले को लेकर है।
यहां पढ़ें क्या है मामला...
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए को जीत जरूर मिली लेकिन राजद ने जदयू को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं भाजपा पहले स्थान पर है।
यहां पढ़ें हर सीट की जानकारी...
पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल लगातार जारी है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ जहां विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है वहीं अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।
यहां पढ़ें हर अपडेट...
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत संभव।
- फोटो : अमर उजाला
महंगाई की मार झेल रही देश की जनता पर हर रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने और भी बोझ डाल दिया है। हालात ये हैं कि 17 दिनों में 14 बार इनकी कीमतों में इजाफा किया जा चुका है। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आम जनता को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है।
यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का 15वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान पर बड़ा बयान दिया है। हजारों लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज देने वाली गायिका ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि भारत में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना अब बंद कर देना चाहिए।
यहां पढ़ें गायिका ने और क्या-क्या कहा...