फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Series: भारत-पाकिस्तान सीरीज पर फैसला जल्द, दुबई में होगी पीसीबी और बीसीसीआई अधिकारियों की बैठक

Thu, 07 Apr 2022 03:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। दुबई में होने वाली बैठक में बीसीसीआई और पीसीबी के अधिकारी इस बारे में चर्चा करेंगे। इस दौरान चार देशों की सीरीज पर भी चर्चा की जा सकती है। 
 
विज्ञापन
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के बीच दुबई में बैठक होनी है। इसी बैठक में द्विपक्षीय सीरीज और चार देशों के बीच सीरीज को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


दुबई में होने वाली आईसीसी की मीटिंग के लिए बीसीसीआई और पीसीबी के अधिकारी दुबई पहुंचे हैं। यह मीटिंग सात अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच होगी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इसी दौरान भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी आपस में चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय सीरीज को लेकर फैसला करेंगे। 
विज्ञापन

चार देशों की टी20 सीरीज पर भी फैसला 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस मीटिंग में चार देशों के बीच एक टी20 सीरीज का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शामिल हैं। हालांकि, भारत की तरफ से पहले कई बार कहा जा चुका है कि ऐसी किसी भी सीरीज की संभावना बेहद कम है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कई बार भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज को लेकर रुचि दिखा चुका है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में अपनी सहमति नहीं दी है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज की संभावना कम है। 

2013 में हुई भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2013 में हुई थी। पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। पहले वनडे में पाकिस्तान ने भारत को छह विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में 85 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि, भारत ने आखिरी मैच 10 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए और कोई सीरीज नहीं हुई। अब दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें