फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद, नौकरियों में बहार, रूस-यूक्रेन युद्ध, एक क्लिक पर पढ़ें अहम खबरें

Mon, 25 Apr 2022 03:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, देश में नौकरियों की बहार, फडणवीस का उद्धव सरकार पर हमला, रूस-यूक्रेन युद्ध संकट, देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की ऐसी ही अहम खबरें यहां पढ़ें...

विज्ञापन

उद्धव सरकार को फडणवीस की चुनौती

देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में आज फडणवीस ने एक प्रेस वार्ता कर उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

रोजगार के क्षेत्र में अच्छा विस्तार

ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुमसार, देश में रोजगार के क्षेत्र में अच्छा विस्तार देखने को मिल रहा है। इसके मुताबिक, सितंबर 2017 और फरवरी 2022 के बीच 5.18 करोड़ से अधिक नए सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना में शामिल हुए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

नवनीत राणा का स्पीकर को पत्र

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा - फोटो : ANI
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर हुए बवाल के बाद गिरफ्तार अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

हथियारों की होड़

S-400 defence system - फोटो : ANI
रूस व यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच एक और बड़ी खबर आई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार विश्व में सैन्य खर्च 2.1 खरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। भारत सैन्य खर्च के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

चेन्नई के खिलाफ दो रन बनाते ही कोहली की बराबरी करेंगे धवन

विराट कोहली (बाएं) और शिखर धवन (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI
जाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में खास उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में उनके पास छह हजार आईपीएल रन पूरे करने का मौका रहेगा। इसके लिए उन्हें इस मैच में दो रन बनाने होंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

MP में लव जिहाद

ग्वालियर में लव जिहाद। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले की डबरा तहसील के जंगीपुरा में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर 26 वर्षीय हिंदू युवती से मंदिर में शादी की बाद में उस पर इस्लाम कबूल कराने के लिए दबाव बनाया गया, वहीं धर्म परिवर्तन के लिए मौलाना ने महिला के साथ रेप किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें