फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: हिंसा की आग में झुलसा बंगाल, पढ़ें रूस- यूक्रेन युद्ध समेत अन्य अहम समाचार सिर्फ एक क्लिक पर

Tue, 22 Mar 2022 03:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी वृद्धि कर दी गई। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के 27 वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो के खिलाफ नाराजगी जताई। भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराकर महिला विश्व कप 2022 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा - फोटो : Amar ujala
मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे।  यहां पढ़ें पूरी खबर

जेलेंस्की हुए नाटो से नाराज

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : Social Media
26 दिन से जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाटो को खरी-खरी कही है। जंग में अब तक सीधा साथ नहीं मिलने से नाराज जेलेंस्की ने नाटो से कहा कि वह खुलकर कह दे कि उसे रूस से डर लगता है। पढ़िए पूरी खबर..

महिला विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराया

भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर - फोटो : twitter@ICC
भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हराकर महिला विश्व कप 2022 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया जीत के साथ ही अंक तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार हैं। पढ़िए पूरी खबर...

हिंसा की आग में झुलसा बंगाल

बंगाल में फिर हिंसा - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए। पढ़ें पूरी खबर...

चार महीने बाद आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा

अखिलेश यादव और आजम खां ने दिया लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा - फोटो : सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें