देश की रक्षा के लिए समर्पित होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत अग्निवीर (Agniveer) भर्ती रैली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस नेता आर्चाय प्रमोद कृष्णम को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह कांग्रेस के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जंतर-मंतर जा रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस रद्द और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। वहीं चार मेल एक्सप्रेस और छह पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ममता बनर्जी और नुपुर शर्मा
- फोटो : Social media
पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बातें कहने को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नुपुर शर्मा के कथित बयान को लेकर देशभर में बवाल मचा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
अग्निपथ योजना से तैयार होने वाले अग्निवीरों को गार्ड की नौकरी देने के भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने निशाना साधा है। मोइत्रा ने ट्वीट कर विजयवर्गीय को अग्निपथ का विलेन करार दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
20 जून 1986 को बेंगलुरु में जन्मी नीता आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाली नीता छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और लंबे समय से हिंदी सीरियल्स में काम कर रही हैं। नीता शेट्टी को 'तुम बिन जाऊं कहां' टीवी शो में पहली बार देखा गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सरकारी कंपनी फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड को बेचने की तैयारी जोरों पर चल रही है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव द्वारा ट्वीट के जरिए साझा की गई जानकारी के अनुसार, स्टील मंत्रालय को एमएसटीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक मिनीरत्न कंपनी एफएसएनएल स्ट्रैटेजिक विनिवेश के लिए कई अभिव्यक्तियां प्राप्त हुई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...