फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा, संजय राउत का भाजपा पर हमला, यहां एक क्लिक पर पढ़ें और भी अहम खबरें

Sun, 17 Apr 2022 03:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक क्या हुआ, संजय राउत का भाजपा पर हमला, रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई, देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कल की तुलना में आज वृद्धि। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...

विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी

जहांगीरपुरी हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाला असलम भी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हिंसा की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

रामनवमी हिंसा पर राउत का भाजपा पर हमला

SHIVSENA - फोटो : Amar Ujala
रामनवमी हिंसा पर बोले राउत: मोदी और शाह के गुजरात में मुसलमानों ने पत्थर फेंके होंगे, ये कोई मानेगा क्या? यहां पढ़ें पूरी खबर

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई है। दोनों सेनाओं की ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। यहां पढ़ें क्या हालात हैं...

कोरोना मरीजों की संख्या में कल की तुलना में आज वृद्धि देखी गई

कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कल की तुलना में आज वृद्धि देखी गई है। हालांकि मृतकों की संख्या में दो दिनों से भारी कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 175 अधिक है और इस दौरान चार लोगों की मौत भी हो गई। यहां पढ़ें विस्तृत खबर....

टेलीकॉम कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

सांकेतिक तस्वीर
उपभोक्ता की बिना इजाजत के उसका नंबर ब्लॉक और बंद करने पर गुजरात राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने टेलीकॉम कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का आज 28वां मुकाबला खेला जा रहा है। डबल हेडर के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पंजाब के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यहां पढ़ें हर अपडेट..
विज्ञापन

'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाला रॉकी भाई लौट आया

केजीएफ चैप्टर 2 का नया गाना सुल्तान रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाला रॉकी भाई लौट आया है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद भी फिल्म का बज थमने का नाम नहीं ले रहा है, उल्टा बढ़ता ही जा रहा है। इस बज के कारण फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें