फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के आज आएंगे चुनावी नतीजे; ताजमहल देखने जाएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू

Tue, 08 Oct 2024 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पहली सरकार किसकी बनेगी और हरियाणा में किसके सिर ताज सजेगा। इसकी तस्वीर दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएगी। दूसरी तरफ, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी के साथ आज ताजमहल के दीदार करेंगे। सुबह 9 से 10 बजे तक उनका ताजमहल देखने का कार्यक्रम है। इस कारण ताज आम पर्यटकों के लिए सुबह 7:55 बजे ही बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार रात से ही दिल्ली में हैं। सोमवार को उन्होंने हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ अहम मुलाकात की। उन्होंने सीएम पद पर दावा ठोकते हुए फिर दोहराया कि वे न टायर्ड और न रिटायर्ड। विधायकों के मत और हाईकमान के फैसले से ही मुख्यमंत्री तय होगा। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने भी दिल्ली में डेरा जमा लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : निखिल मेहता
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की पहली सरकार का फैसला आज, मतगणना सुबह 8 बजे से
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पहली सरकार का फैसला मंगलवार को होगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत किस करवट बैठेगी। मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल्स में जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर त्रिशंकु जनादेश का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के साथ आज ताजमहल का दीदार करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू
ताजमहल का दीदार मंगलवार को करना है तो सुबह 10 बजे के बाद ही आएं। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने आ रहे हैं। वह सुबह 9 से 10 बजे के बीच ताजमहल देखेंगे। इस कारण ताज आम पर्यटकों के लिए सुबह 7:55 बजे ही बंद कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

पूर्व सीएम हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा - फोटो : Self
हरियाणा में चुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस में सीएम को लेकर घमासान
विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार रात से ही दिल्ली में हैं। सोमवार को उन्होंने हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ अहम मुलाकात की। उन्होंने सीएम पद पर दावा ठोकते हुए फिर दोहराया कि वे न टायर्ड और न रिटायर्ड। विधायकों के मत और हाईकमान के फैसले से ही मुख्यमंत्री तय होगा। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने भी दिल्ली में डेरा जमा लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा। - फोटो : अमर उजाला
झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बनाई रणनीति
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। इस दौरान चुनाव के लिए रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई, जिन्हें पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। भाजपा की झारखंड इकाई संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर यहां आई थी, जिसमें प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए कम से कम तीन नाम सुझाए गए हैं। इसके अलावा, बैठक में सहयोगी दलों के साथ पार्टी के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जम्मू रचेगा इतिहास या कश्मीर का करिश्मा रहेगा बरकरार
अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में किसका मंगल होगा...भाजपा का, जो जम्मू-कश्मीर में सत्ता के लिए दशकों से इंतजार कर रही है? या नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन का, जो एक दशक से सत्ता से बाहर है। गठबंधन सरकारों से राज्य को मुक्ति मिलेगी या नंबर गेम में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी, इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी और जमात व निर्दलीयों की भूमिका बढ़ जाएगी? जोड़-तोड़, मोलतोल और तिकड़मबाजी से छुटकारा मिलेगा, या राज्य इसी जकड़न में कस जाएगा? मंगलवार को ईवीएम खुलते ही इन सवालों के जवाब मिल जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा कांग्रेस - फोटो : self
 जब-जब कांग्रेस में सीएम पद के लिए हुई खींचतान, हाईकमान ने नए चेहरे पर खेला दांव
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल को देखकर कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर लाॅबिंग तेज होना कोई नई बात नहीं है। भूपेंद्र हुड्डा इस दाैड़ में आगे हैं। सैलजा और सुरजेवाला के भी अपने-अपने दावे हैं। मगर कांग्रेस के इतिहास के पुराने पन्ने पलटें तो जब भी ऐसी परिस्थितियां आई हैं हाईकमान ने नए चेहरों पर दांव खेला है। उन्हीं में से भूपेंद्र हुड्डा भी एक हैं। इस बार भी पार्टी हाईकमान पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सीएम चुनना हाईकमान के लिए बड़ी चुनाैती होगा। पढ़ें पूरी खबर...

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : ANI
कांग्रेस 23 से शुरू करेगी दिल्ली जोड़ो यात्रा
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से दिल्ली जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Indian Railways - फोटो : Istock
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान 6556 फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आवाजाही के लिए रेलवे ने बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों सभी मार्गों पर 6000 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था जिसे अब बढ़ा कर 6556 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें तत्काल प्रभाव से 30 नवंबर तक चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारी के अनुसार इस वर्ष स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इनमें से करीब 83 फीसदी ट्रेनें पूर्व दिशा की ओर से चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

ayodhya - फोटो : amar ujala
दीपोत्सव पर दो लाख दीयों से जगमग होगा राममंदिर
दीपोत्सव में राममंदिर की भव्यता भी देखते ही बनेगी। पूरे मंदिर को इस तरह सजाया जाएगा कि रामायण युग की अनुभूति श्रद्धालुओं को हो। पूरे मंदिर की विशेष प्रकार के लाइटों से भव्य सजावट की जाएगी। राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक भव्य सजावट की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

इस्राइल का बेरूत में हवाई हमला (फाइल) - फोटो : एएनआई
हिजबुल्ला ने इस्राइल में दागीं पांच मिसाइलें, IDF ने बेरूत में खुफिया मुख्यालय बनाया निशाना
हिजबुल्ला ने गाजा संघर्ष की पहली वर्षगांठ के मौके पर मध्य इस्राइल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए। वहीं, सोमवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को बेरूत के आसमान में एक और विस्फोट हुआ, जिससे आसमान में लगभग एक सेकंड के लिए रोशनी हुई और उपनगरों में नारंगी रोशनी फैल गई। दिन के दौरान, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर कई हमलों की आवाजें भी सुनी गईं। बेरूत में यह विस्फोट इस्राइली सेना के निर्देश के बाद हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें