फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी का चार राज्यों का दौरा, 50 योजनाओं की देंगे सौगात, राहुल की पुनर्विचार याचिका पर फैसला आज

Fri, 07 Jul 2023 07:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ से चार राज्यों के दौरे की शुरुआत करेंगे। अपने 36 घंटे के दौरे में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में 50 हजार करोड़ की 50 से ज्यादा योजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह आज गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, मोदी उपनाम टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक से जुड़ी याचिका पर आज फैसला आएगा। मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, ओडिशा समेत 12 राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
अजमेर में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

36 घंटे, चार राज्य, 50 हजार करोड़ की 50 योजनाओं की सौगात देंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ से चार राज्यों के दौरे की शुरुआत करेंगे। अपने 36 घंटे के दौरे में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में 50 हजार करोड़ की 50 से ज्यादा योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आठ जुलाई को पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल और फिर वहां से राजस्थान के बीकानेर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका पर फैसला आज
मोदी उपनाम टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक से जुड़ी याचिका पर आज यानी सात जुलाई को फैसला आएगा। हाईकोर्ट की ओर से गुरुवार को जारी सूची के हिसाब से जस्टिस हेमंत प्रच्छक की कोर्ट शुक्रवार सुबह 11 बजे अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले राहुल ने पुनर्विचार याचिका दायर कर अपनी सजा पर रोक की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया

12 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, ओडिशा समेत 12 राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, देश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को मानसून एकदम आफत बनकर बरसा। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, यूपी और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

पूर्वांचल की 27 सीटों को साधेंगे मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर और वाराणसी से पूर्वांचल की 27 लोकसभा सीटों को साधेंगे। मोदी पूर्वांचल को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगे और चुनावी अभियान का आगाज भी करेंगे। मोदी के दौरे के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएंगे। अगस्त से प्रदेश में क्षेत्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं के चुनावी दौरे शुरू हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
NCP Crisis - फोटो : Social Media

अजित पवार ने नरेंद्र राणे को बनाया मुंबई अध्यक्ष, दीपक मनकर को मिली पुणे की कमान
महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। शरद पवार से अलग हुए अजित पवार ने 24 साल पुरानी एनसीपी और उसके चुनाव चिन्ह पर दावा पेश किया है। अजित पवार ने मुंबई और पुणे अध्यक्ष की नियुक्ति की है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि अजित पवार गुट ने गुरुवार को नरेंद्र राणे को मुंबई एनसीपी का अध्यक्ष घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

नौकरशाहों और नेताओं ने की 2161 करोड़ की हेराफेरी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में राज्य के वरिष्ठ नौकरशाहों, नेताओं और उनके सहयोगियों व उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 2,161 करोड़ रुपये का हेरफेर किया। घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मंगलवार को विशेष अदालत में 13 हजार पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। ईडी के अनुसार सभी आरोपी एक सिंडिकेट चला रहे थे। इनकी भ्रष्ट गतिविधियों से 2019-23 के बीच सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

पुणे छात्राओं के टॉयलेट में कैमरा लगाने पर प्रिंसिपल के साथ मारपीट
पुणे के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने हमला कर दिया। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसने छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी लगाया था। परिजनों की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। परिजनों ने प्रिंसिपल पर हिंदुओं के साथ भेदभाव के आरोप भी लगाए हैं। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
titan submersible implosion and become wreckage inside ocean animated video viral - फोटो : Twitter

ओशनगेट कंपनी ने निलंबित किए सभी खोजी अभियान
टाइटन पनडुब्बी हादसे के बाद अमेरिका स्थित कंपनी ओशनगेट ने अपने सभी खोजी अभियान और वाणिज्यिक कार्यों को निलंबित कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। टाइटनपनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी। इस दौरान पनडुब्बी में विस्फोट होने से पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया

MBBS 2019 बैच को नहीं देना होगा नेक्स्ट
एमबीबीएस के 2019 बैच के विद्यार्थियों को लाइसेंस के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्स्ट) नहीं देना होगा। सरकार अगले वर्ष परीक्षा कराएगी, जिसमें 2020 बैच के छात्र शामिल होंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दी। एमबीबीएस छात्रों को पीजी में दाखिले और भारत में प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस व पंजीकरण के लिए नेक्स्ट पास करना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
कोलकाता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के चलते कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों को तैनात रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि नतीजों की घोषणा के बाद 10 दिनों तक केंद्रीय बलों को बंगाल में रखा जाना चाहिए, ताकि निर्वाचित प्रतिनिधियों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। राज्य में 8 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें