फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: LMV लाइसेंस धारक मामले में 'सुप्रीम' का फैसला आज; नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री गैलेंट को किया बर्खास्त

Wed, 06 Nov 2024 07:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट आज इस कानूनी सवाल पर फैसला सुनाने वाली है कि क्या लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) का ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाला व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक के बिना सामान वाले ट्रांसपोर्ट वाहन को चलाने के लिए भी योग्य है। वहीं लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। प्रख्यात गायिका ने कल रात दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी। आज इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उनकी देह को पटना ले जाया जा रहा है। एक तरफ इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक चौंकाने वाले एलान में देश के लोकप्रिय रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया है। अब उनकी जगह पूर्व शीर्ष राजनयिक इस्राइल कैट्ज को नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट गाजा में युद्ध के दौरान एक-दूसरे के बीच तनाव पैदा हुआ था। लेकिन पीएम नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बर्खास्त करने से परहेज किया था। अमेरिका में लाखों लोग मंगलवार को 47वें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए मतदान केंद्रों की ओर पहुंच रहे हैं। इस चुनाव में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस से है। इसे दशकों में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
Supreme Court: क्या LMV लाइसेंस धारक 7500किलो तक वजन वाले ट्रांसपोर्ट वाहन चला सकते हैं? 
सुप्रीम कोर्ट आज इस कानूनी सवाल पर फैसला सुनाने वाली है कि क्या लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) का ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाला व्यक्ति 7,500 किलोग्राम तक के बिना सामान वाले ट्रांसपोर्ट वाहन को चलाने के लिए भी योग्य है। पढ़े पूरी खबर..

शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीत - फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official

Sharda Sinha : दिल्ली से पटना ले जाया जा रहा है लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर
लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। प्रख्यात गायिका ने कल रात दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी। आज इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उनकी देह को पटना ले जाया जा रहा है।  पढ़े पूरी खबर...

योआव गैलेंट, पूर्व इस्राइली रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

Israel: पीएम नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री गैलेंट को किया बर्खास्त
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक चौंकाने वाले एलान में देश के लोकप्रिय रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया है। अब उनकी जगह पूर्व शीर्ष राजनयिक इस्राइल कैट्ज को नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट गाजा में युद्ध के दौरान एक-दूसरे के बीच तनाव पैदा हुआ था। लेकिन पीएम नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बर्खास्त करने से परहेज किया था। पढ़े पूरी खबर..

अमेरिका में मतदान को लेकर लगी कतार - फोटो : ANI
US Presidential Poll Live: शुरुआती रुझान में तेजी से जीत की ओर आगे बढ़ रहे ट्रंप
अमेरिका में लाखों लोग मंगलवार को 47वें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए मतदान केंद्रों की ओर पहुंच रहे हैं। इस चुनाव में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस से है। इसे दशकों में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। पढ़े पूरी खबर..

दिल्ली में सर्दी का अहसास - फोटो : एएनआई
Delhi Weather Update : दिल्ली में दिखने लगा ठंड का असर, कोहरा और धुंध आई नजर
दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंड हो रही है। वहीं मंगलवार को कोहरे और धुंध की चादर भी देखने को मिली। दिन भर मौसम धुंधला ही रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक ही दर्ज हुआ। अब 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। इससे ठंड का अहसास ज्यादा होगा। पढ़े पूरी पढ़े..
 

महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति लगभग तय - फोटो : एएनआई
सियासत: किसान, रोजगार, लाड़ली बहिन समेत इन मुद्दों पर दांव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने अपना बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र जारी किया। जिसमें मुख्य रूप से 10 गारंटियों पर फोकस किया गया है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने संयुक्त रूप से घोषणापत्र जारी किया। जिसमें राज्य के लिए परिवर्तनकारी विकास और प्रगतिशील भविष्य के लिए गठबंधन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। पढ़े पूरी खबर..

सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
 Almora Bus Accident: पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 36 जिंदगियां
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पौड़ी गढ़वाल के 27 यात्रियों समेत 36 की मौत हो गई थी। जबकि 27 घायल हैं। बस हादसे के पांच प्रमुख कारण सामने आ रहे हैं। हालांकि, परिवहन मुख्यालय का जांच दल अभी गहराई से पड़ताल कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ठोस कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पढ़े पूरी खबर...

शराब कारोबारी ने किया अपने पूरे परिवार का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी हत्याकांड में नया खुलासा: चार नहीं उस घर में हुईं आठ मौत
वाराणसी के भदैनी इलाके के राजेंद्र गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। राजेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि संपत्ति के लालच में राजेंद्र ने 28 साल पहले वर्ष 1996 में अपने छोटे भाई कृष्णा और उसकी पत्नी मंजू की हत्या भाड़े के शूटरों से कराई थी। वर्ष 1997 में राजेंद्र पर उसके पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता और उनके एक चौकीदार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। पढ़े पूरी खबर...

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@@NANA_PATOLE
Maharashtra: कोल्हापुर से मधुरिमा के नाम वापस लेने पर कांग्रेस का खेला
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में 15 दिनों से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समीकरण को मजबूत करने में लगी है। दूसरी और कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर कोल्हापुर विधानसभा क्षेत्र में अपने आधिकारिक उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति द्वारा अंतिम समय में अपना नामांकन वापस लेने के एक दिन बाद निर्दलीय उम्मीदवार राजेश लाटकर को समर्थन देने का एलान किया है। बता दें कि राजेश लाटकर ने कोल्हापुर से टिकट ना मिलने पर कांग्रेस ने नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन

पूर्व टोरंटो पुलिस सर्जेंट डोनाल्ड बेस्ट - फोटो : ani
Canada:'कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी जो चाहें कर सकते हैं
कनाडा में इन दिनों खालिस्तानी आतंकियों के बढ़ते आतंक को देखते हुए पूर्व टोरंटो पुलिस अधिकारी डोनाल्ड बेस्ट ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के शासन के बाद से कनाडा में बड़े बदलाव हुए हैं, और इसके कारण आवास, अर्थव्यवस्था, और सामाजिक सेवाओं पर नकारात्मक असर पड़ा है। बेस्ट का कहना है कि खालिस्तानी अलगाववादियों को कनाडा में बहुत ज्यादा राजनीतिक स्थान मिल गया है, और वे जो चाहते हैं, वह कर पा रहे हैं। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें