फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news: वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित; बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का निधन, पढ़ें आज की अहम खबरें

Fri, 04 Apr 2025 07:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देशप्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। वहीं  वक्फ संशोधन विधेयक-यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एम्पावरमेंट एफिशिएंसी एंड डवलपमेंट (उम्मीद) पर 13 घंटे  की लंबी चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात 2:30 के बाद राज्यसभा ने भी अपनी मुहर लगा दी। लोकसभा की तरह उच्च सदन ने भी विपक्ष के सभी संशोधन प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिए। हालांकि, द्रमुक के तिरुचि शिवा का संशोधन 92 के मुकाबले 125 मतों से खारिज हो गया। वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 120 पर रोककर 80 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह हैदराबाद की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है। एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस महीने बिहार, प.बंगाल और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। इसके बाद उनका नियमित तौर पर इन राज्यों में जाने का कार्यक्रम है। बिहार में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि अन्य दो राज्यों में पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के प्रयास में है। सूत्रों ने बताया, शाह इन राज्यों में चुनाव तक लगभग हर महीने भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि शाह के 14 और 15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल व 30 अप्रैल को बिहार में रहने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में संशोधित वक्फ कानून के मुताबिक नई नियमावली शीघ्र बनाई जाएगी। संशोधित कानून के तहत वक्फ बोर्डों का गठन होगा। 6 माह के भीतर सभी संपत्तियां वक्फ संपत्तियां ऑनलाइन की जाएंगी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

वक्फ विधेयक पर राज्यसभा ने भी लगाई मुहर

राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा जारी - फोटो : ANI

वक्फ संशोधन विधेयक-यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एम्पावरमेंट एफिशिएंसी एंड डवलपमेंट (उम्मीद) पर 13 घंटे  की लंबी चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात 2:30 के बाद राज्यसभा ने भी अपनी मुहर लगा दी। लोकसभा की तरह उच्च सदन ने भी विपक्ष के सभी संशोधन प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिए। हालांकि, द्रमुक के तिरुचि शिवा का संशोधन 92 के मुकाबले 125 मतों से खारिज हो गया। इससे पहले, लोकसभा ने बुधवार रात करीब 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। विधेयक अब हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा और सरकार की ओर से अधिसूचित होते ही कानून का रूप ले लेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता से फाइनल की हार का बदला लेने से चूकी हैदराबाद

कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 120 पर रोककर 80 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह हैदराबाद की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है। पढ़ें पूरी खबर..

इस माह बिहार-बंगाल व तमिलनाडु का दौरा करेंगे शाह

अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस महीने बिहार, प.बंगाल और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। इसके बाद उनका नियमित तौर पर इन राज्यों में जाने का कार्यक्रम है। बिहार में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि अन्य दो राज्यों में पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के प्रयास में है। सूत्रों ने बताया, शाह इन राज्यों में चुनाव तक लगभग हर महीने भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि शाह के 14 और 15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल व 30 अप्रैल को बिहार में रहने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में नई वक्फ नियमावली बनाएगी सरकार

योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में संशोधित वक्फ कानून के मुताबिक नई नियमावली शीघ्र बनाई जाएगी। संशोधित कानून के तहत वक्फ बोर्डों का गठन होगा। 6 माह के भीतर सभी संपत्तियां वक्फ संपत्तियां ऑनलाइन की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर..

17 घंटे चर्चा के बाद सुबह 4 बजे राज्यसभा स्थगित

राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा जारी - फोटो : ANI

संसद की अपडेट में आज हम आपको बताएंगे कि लोकसभा ने बुधवार रात करीब 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित करने के बाद इस विधेयक पर गहन चर्चा के बाद राज्यसभा में भी पारित कर दिया गया। राज्यसभा की कार्रवाई कुल 17 घंटे के बाद स्थगित हुई है। आईए जानते है कि पूरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ... पढ़ें पूरी खबर..

भारत पर कब से लागू होगा ट्रंप का टैरिफ और क्या होगा असर?

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बाद से यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब, जब ट्रंप ने जवाबी टैरिफ की घोषणा कर दी है तो सबके मन में कहीं न कहीं सवाल उठ रहा होगा कि आखिर टैरिफ लगाने के मायने क्या हैं। भारत पर यह कब से लागू होगा और इसका कितना भार पड़ेगा। हमारी-आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा? ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब...पढ़ें पूरी खबर...

वक्फ संपत्ति के नाम पर अतिक्रमण तो 6 माह की सजा

वक्फ बोर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं से निपटने के लिए वक्फ संशोधन विशेयक में कई अहम प्रावधान कए गए हैं। वक्फ संशोधन विधेयक-2024 में वक्फ संपत्ति के नाम पर अतिक्रमण दंडनीय अपराध होगा। इसके चलते संपत्ति के संरक्षक को 6 महीने की सजा हो सकती है और 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

राज्यसभा में जमकर बरसे खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- संसद टीवी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को राज्यसभा में मणिपुर हिंसा की जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने मणिपुर में चल रही स्थिति की पूरी जानकारी सामने लाने के लिए केंद्र सरकार से सदन में श्वेत पत्र पेश करने को कहा। खरगे ने राज्यसभा में कहा कि मणिपुर पिछले दो सालों से हिंसा से जूझ रहा है, और केंद्र सरकार राज्य में शांति कायम करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिंसा के कारण मणिपुर की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और जीएसटी संग्रह में गिरावट आई है। पढें पूरी खबर...

Interview : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- ट्रैक पर जम गए, दौड़ने में थोड़ा वक्त लगेगा

दिल्ली का बजट पेश कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा

सत्ता में लौटी भाजपा के सामने चुनावी वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती है। वह भी आप सरीखे विपक्ष के सामने, जिसने भाजपा सरकार बनने के पहले दिन से ही महिला सम्मान योजना, बिजली-पानी कटौती समेत दूसरे मसलों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। साथ में भाजपा के आला नेतृत्व की भी दिल्ली की सत्ता पर नजर है। स्पष्ट है कि दिल्ली के विकास का खाका जमीन पर उतारने का नई सरकार पर दोहरा दबाव है। इसमें उसे लोगों की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है। नई सरकार के सामने सवाल बहुत से हैं, जिनके जवाब तलाशने के लिए अमर उजाला के विशेष संवाददाता नवनीत शरण ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से विस्तार से बात की। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश....पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के कई राज्यों में आया भयंकर तूफान - फोटो : एएनआई

अमेरिका के दक्षिण और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में भीषण तूफान-बवंडर आए हैं। बवंडर में छह लोगों की मौत हो गई और बिजली के तार व पेड़ गिर गए। इसके अलावा कई घरों की छतों के उड़ जाने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अर्कांसस, इलिनोइस, इंडियाना, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में दर्जनों बवंडर और भयंकर तूफान आए। पूर्वानुमान लगाने वालों ने बताया कि गर्मी के साथ अस्थिर वातावरण, तेज हवा के झोंके मौसम बिगाड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

उत्तरी गाजा में आईडीएफ के हवाई हमले जारी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

गाजा पट्टी में इस्राइली सेना का सैन्य अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में, गुरुवार को इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा में फिर हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 100 फलस्तीनी मारे गए हैं। वहीं इस्राइली बलों में उत्तरी गाजा में एक स्कूल को भी निशाना बनाया। जिसमें स्कूल में शरण लिए हुए कम से कम 27 फिलिस्तीनी मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ज़हीर अल-वाहिदी ने इस बारे में जानकारी दी। वहीं,  इस्राइली सेना का कहना है कि इस हमले का उद्देश्य हमास पर नया दबाव डालना और आतंकवादी समूह को खदेड़ना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें