फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल; खाद्य तेल आयात शुल्क घटा; नाइजीरिया में बाढ़; गुजरात IPL से बाहर

Sat, 31 May 2025 05:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच सीमावर्ती राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ ही हरियाणा व केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में शनिवार को फिर मॉक ड्रिल होगी। ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली इस कवायद में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा। देर शाम ब्लैकआउट भी किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले का मकसद खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में कमी लाना और खाने के तेल का कारोबार करने वाले घरेलू कारोबारियों के हितों की रक्षा करना है। पहले इन तीनों कच्चे खाद्य तेलों पर शुल्क 20 प्रतिशत था। इसके अलावा, अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ आई। अधिकारियों ने बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

देश में मॉक ड्रिल file - फोटो : PTI

Mock Drill: पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल आज, सायरन बजेगा... 
पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच सीमावर्ती राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ ही हरियाणा व केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में शनिवार को फिर मॉक ड्रिल होगी। ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली इस कवायद में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा। देर शाम ब्लैकआउट भी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

महंगाई से राहत पर बड़ा फैसला, कच्चे तेल पर आयात शुल्क 10 फीसदी घटा
केंद्र सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले का मकसद खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में कमी लाना और खाने के तेल का कारोबार करने वाले घरेलू कारोबारियों के हितों की रक्षा करना है। पहले इन तीनों कच्चे खाद्य तेलों पर शुल्क 20 प्रतिशत था। बता दें कि भारत अपनी घरेलू खाद्य तेल आवश्यकता का 50 प्रतिशत से अधिक आयात करता है। पढ़ें पूरी खबर...

नाइजीरिया में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

नाइजीरिया में बाढ़ से 111 लोगों की मौत
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ आई। इस कस्बे में उत्तरी नाइजीरिया के किसान दक्षिण के व्यापारियों को अपना माल बेचते हैं, जो राजधानी अबुजा से करीब 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों ने बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI

IPL Eliminator: मुंबई इंडियंस क्वालिफायर-2 में पंजाब से भिड़ेगी
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। अब उसका सामना एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर सिर्फ 208 रन बना पाई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 80 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर...

ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति फिर बोले- हमने रोका भारत-PAK संघर्ष
विगत सात मई को पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई की शाम पांच बजे से दोनों देशों की सेनाओं ने गोलाबारी रोकने और संघर्ष थामने पर सहमति व्यक्त की। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर पर सीधी बातचीत हुई, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दोनों देशों का तनाव घटाने में अपनी भूमिका को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। भारत की तरफ से दो-टूक खंडन के बावजूद उन्होंने बीते 21 दिनों में करीब 10 बार ऐसे बयान दिए हैं, जिसमें ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने दोनों देशों का युद्ध रोका। पढ़ें पूरी खबर...

मणिपुर विधानसभा - फोटो : ANI

Manipur: सरकार बनाने के लिए मणिपुर में कवायद तेज
लंबे समय से हिंसा का दंश झेल रहे मणिपुर में इन दिनों सरकार गठन की कवायद तेज है। राज्य में सरकार बनाने के क्रम में में इंफाल में विधायक ठा. बिस्वजीत सिंह के आवास पर 25 भाजपा विधायकों की बैठक चल रही है। इससे दो दिन पहले, भाजपा नीत एनडीए के 10 विधायक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए इंफाल में राजभवन पहुंचे थे। उन्होंने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर 44 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

US: मानवीय पैरोल मसले पर ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को अमेरिका में रह रहे लाखों प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति खत्म करने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से वेनेजुएला, क्यूबा, हैती और निकारागुआ के प्रवासी प्रभावित होंगे। इसके अलावा इससे निर्वासन की प्रक्रिया तेज होगी और ट्रंप प्रशासन के सख्त आप्रवासन नीति को भी बल मिलेगा। यह मामला पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से शुरू किए गए मानवीय पैरोल से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी - फोटो : अमर उजाला

Syed Ahmed Bukhari : शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की सेहत ठीक
जामा मस्जिद, दिल्ली ने शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की मौत की खबर को अफवाह बताया है। जामा मस्जिद के सचिव अंसारुल हक ने जो बयान जारी किया है उसे बुखारी के बेटे शाबान ने इंस्टा पर शेयर किया है। इस बयान के मुताबिक इमाम बुखारी की मौत की खबर कोरी अफवाह है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि उनकी तबीयत ठीक है और वे अस्पताल से जल्द छुट्टी पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Amit Shah

Poonch : गोलाबारी से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष पैकेज लाएगी केंद्र सरकार
जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुंछ पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की और उन्हें नियुक्तिपत्र सौंपे। शाह ने कहा, भारत सरकार जल्द ही गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज लाएगी। गृहमंत्री ने पुंछ के मंच से पाकिस्तान को फिर चेताया, कहा-भारत किसी भी तरह का आक्रमण सहन नहीं करेगा। यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास अब नहीं थमेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कोलंबिया में कांग्रेस सांसद शशि थरूर नीत सर्वदलीय भारतीय शिष्टमंडल - फोटो : पीटीआई

All Party Delegation: अफ्रीकी देश अल्जीरिया पहुंचा भारतीय शिष्टमंडल
कई देशों के सफल दौरे के बाद भाजपा के वरिष्ठ सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत के कूटनीतिक अभियान के तहत उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया पहुंचा है। इस देश में भी पांडा और अन्य सांसदों समेत पूर्व राजनयिकों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम को मजबूती से सामने रखा। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

US vs China: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- चीन ने व्यापार समझौते का उल्लंघन किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का उल्लंघन किया है, और अब वह भी व्यापार के मामले में चीन के साथ अच्छा और नरम बर्ताव करने वाले इंसान नहीं रहेंगे। ट्रंप ने व्यापार समझौते के उल्लंघन की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये की। पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

GDP: वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीडीपी वद्धि दर धीमी होकर 6.5% हुई
भारत की आर्थिक वृद्धि दर मार्च तिमाही में धीमी होकर 7.4 प्रतिशत रह गई। इससे 2024-25 के दौरान वार्षिक वृद्धि दर घटकर 6.5 प्रतिशत रह जाएगी। जनवरी-मार्च अवधि में वृद्धि दर एक वर्ष पूर्व की समान तिमाही की 8.4 प्रतिशत वृद्धि दर से कम रही। सरकार ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। पढ़ें पूरी खबर...

सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

Spirit Controversy: अजय-काजोल के बाद अब दीपिका के बचाव में उतरे सैफ अली खान
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में एक विवाद चर्चा में है। दीपिका पादुकाेण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के दौरान 6 से 8 घंटे की ही शूटिंग करने की डिमांड रखी। इसका कारण यह था कि वह अपनी बेटी दुआ को भी समय देना चाहती थी तो और पूरा वक्त शूटिंग पर नहीं रहना चाहती थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से रिप्लेस कर दिया, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया। हाल ही में काजोल और अजय देवगन ने दीपिका को इस मामले में सपोर्ट किया। ऐसा लगता है कि अब सैफ अली खान भी दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतर आए हैं। जानिए, सैफ अली खान ने इस बारे में क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मप्र में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

PM Modi Bhopal Visit Live: आज भोपाल आएंगे PM मोदी, इंदौर मेट्रो को वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल से महिला सशक्तीकरण का बड़ा संदेश देने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सरकार का पहला महिला महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दावा है कि इसमें 2 लाख महिलाएं शामिल होंगी। इसकी पूरी रूपरेखा भी महिलाओं के ही नेतृत्व में तैयार की गई है। पीएम मोदी शनिवार सुबह 10:55 पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें