फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: IAS प्रशिक्षु पूजा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई आज; वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत

Wed, 31 Jul 2024 05:38 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IAS प्रशिक्षु पूजा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत हो गई है जबकि 128 घायल लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पूजा पर सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन गलत तरीके से प्रस्तुत करने और गलत तथ्य देने के आरोप है। केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 123 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। दूनवासी हो जाएं तैयार... चार अगस्त को अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति तक के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 8.30 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि चिन्ह 30 जुलाई से 1 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। 
विज्ञापन


ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Supreme court - फोटो : ANI
SC: IAS प्रशिक्षु पूजा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पूजा पर सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन गलत तरीके से प्रस्तुत करने और गलत तथ्य देने के आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...

वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई
Kerala: वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत, 128 घायल
केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण अबतक 123 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

Amar Ujala Samvad: हो जाएं तैयार...दून आएंगी खेल और फिल्म जगत की हस्तियां
दूनवासी हो जाएं तैयार... चार अगस्त को अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति तक के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 8.30 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। पढ़ें पूरी खबर...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

Vietnam: तीन दिवसीय भारत दौरे पर वियतनाम के प्रधानमंत्री
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि चिन्ह 30 जुलाई से 1 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

मनिका बत्रा - फोटो : PTI

Paris Olympics Day 5 Schedule: मनिका बत्रा अपने अभियान को आगे बढ़ाने उतरेंगी 
भारत को पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक दिलाया। अब पांचवें दिन बुधवार को मनिका बत्र टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी, जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई भी अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Coaching Center Accident - फोटो : अमर उजाला

Coaching Center Tragedy : राव कोचिंग सेंटर ने किया ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक
राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन विद्यार्थियों की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि इस संस्थान ने ही ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट की रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि संस्थान में सुरक्षा या बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर...

निर्मला सीतारमण, राहुल गांधी। - फोटो : PTI

बजट सत्र: निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; राहुल से पूछा- राजीव गांधी फाउंडेशन में SC कितने?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसी भी राज्य की अनदेखी नहीं की गई है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के उस दावे को भ्रामक बताया कि यदि बजट भाषण में किसी राज्य का नाम नहीं लिया जाता, तो उसे कोई बजटीय आवंटन नहीं मिलता है। पढे़ें पूरी खबर...

अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी - फोटो : ANI

लोकसभा: ‘मेरे लिए अपशब्द कहे लेकिन मुझे माफी नहीं चाहिए’, सदन में अनुराग ठाकुर पर बरसे राहुल 
लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जाति जनगणना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। इस दौरान विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों ने सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...
 

झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

Weather Update: 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पूर्व से पश्चिम तक मौसम का तांडव 
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से तोश नाले में अचानक आई बाढ़ में पैदल पार करने वाला एक पुल, दुकानें और शराब के ठेके बह गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI

IND vs SL: सांसे रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया
भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमा लिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें