फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जम्मू-कश्मीर में तीन कांस्टेबल बलिदान; जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में आज सुप्रीम सुनवाई, सुर्खियां

Fri, 28 Mar 2025 06:40 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

घुसपैठ कर आए आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने उज्ज दरिया से सटे सुफैन के अंबे नाल में चौतरफा घेर लिया है। गुरुवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भीषण गोलीबारी जारी रही। मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए हैं। ड्रोन के जरिये आतंकियों के शव देखे गए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन सीनियर ग्रेड कांस्टेबल बलिदान हो गए। इनमें तारिक अहमद निवासी रियासी, जसवंत सिंह निवासी लोंडी हीरानगर और बलविंदर सिंह निवासी कान्हा चक शामिल हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। जस्टिस अभय एस ओका व जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने बुधवार को वकील मैथ्यूज जे नेदुम्परा की ओर से याचिका का उल्लेख किए जाने के बाद तत्काल सुनवाई से मना कर दिया था। जहां एक तरफ आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजर चेपॉक में जीत के 17 साल के इंतजार को खत्म करने पर टिकी होंगी। आरसीबी ने सीएसके को यहां सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में। वहीं दूसरी ओर एक बड़ा अपराध की खबर सामने रही है, जहां बंगलूरू के हुलीमायु पुलिस स्टेशन एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के डोड्डाकम्मनहल्ली में एक फ्लैट में एक महिला की लाश सूटकेस में मिली है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसी के पति ने की। इतना ही नहीं आरोपी पति ने बेहद बेरहमी से पहले पति की हत्या की फिर शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भरा फिर फ्लैट में ताला लगाकर पुणे भाग गया। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होनें कहा कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर - फोटो : पीटीआई

घुसपैठ कर आए आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने उज्ज दरिया से सटे सुफैन के अंबे नाल में चौतरफा घेर लिया है। गुरुवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भीषण गोलीबारी जारी रही। मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए हैं। ड्रोन के जरिये आतंकियों के शव देखे गए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन सीनियर ग्रेड कांस्टेबल बलिदान हो गए। इनमें तारिक अहमद निवासी रियासी, जसवंत सिंह निवासी लोंडी हीरानगर और बलविंदर सिंह निवासी कान्हा चक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। जस्टिस अभय एस ओका व जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने बुधवार को वकील मैथ्यूज जे नेदुम्परा की ओर से याचिका का उल्लेख किए जाने के बाद तत्काल सुनवाई से मना कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

आज सीएसके का किला भेदने उतरेगी आरसीबी

ऋतुराज गायकवाड़-रजत पाटीदार - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजर चेपॉक में जीत के 17 साल के इंतजार को खत्म करने पर टिकी होंगी। आरसीबी ने सीएसके को यहां सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में। पढ़ें पूरी खबर...

पति ने पत्नी की हत्या कर शव को सूटकेस में छुपाया

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू के हुलीमायु पुलिस स्टेशन एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के डोड्डाकम्मनहल्ली में एक फ्लैट में एक महिला की लाश सूटकेस में मिली है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसी के पति ने की। इतना ही नहीं आरोपी पति ने बेहद बेरहमी से पहले पति की हत्या की फिर शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भरा फिर फ्लैट में ताला लगाकर पुणे भाग गया। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होनें कहा कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..

संभल में बढ़ी चौकसी, ड्रोन कैमरों से होगी छतों की निगरानी

सांकेतिक तस्वीर

अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। संभल शहर में सबसे ज्यादा चौकसी की जाएगी। सड़क और छतों पर नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पीस कमेटी की बैठक में दे चुके हैं। अब एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। पीएसी और आरआरएफ के साथ थानों की फोर्स को तैनात किया जाना है। पढ़ें पूरी खबर..

ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ लखनऊ ने खोला जीत का खाता

लखनऊ बनाम हैदराबाद - फोटो : PTI
शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने पांच विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हरा दिया। यह लखनऊ की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें दिल्ली ने एक विकेट से करारी शिकस्त दी थी। गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 16.1 ओवर में पांच विकेट गंवाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

केदारनाथ मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरे पर प्रतिबंध

केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब केदारनाथ धाम में मंदिर के तीस मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा को पूर्ण प्रतिबंधित कर दिया गया है। रील, वीडियो बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिसर में सघन चेकिंग के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कहना है कि धाम की महत्ता और गरिमा सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर..

जारी ट्रेड वॉर के बीच ट्रंप से पहली बार बातचीत करेंगे मार्क कार्नी

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI/ANI

कनाडा और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बड़ी घोषणा की है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जल्द ही बात करेंगे। कार्नी ने बताया कि ट्रंप ने बुधवार रात को फोन पर बात करने का समय तय किया है और वे अगले एक या दो दिनों में बात करेंगे। साथ ही कार्नी ने कहा कि ट्रंप को कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..

नाग मिसाइल सिस्टम और हल्के वाहनों के लिए 2500 करोड़ का समझौता

नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस) - फोटो : ani

सेना की परिचालन तत्परता को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को 2,500 करोड़ रुपये की कीमत वाले दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। इनमें से एक अनुबंध एंटी-टैंक हथियार प्लेटफॉर्म नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस) की खरीद के लिए और दूसरा सशस्त्र बलों के लिए हल्के वाहनों के लिए है। ये अनुबंध बाय (भारतीय-स्वदेशी डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के तहत किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह हस्ताक्षर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

देश के 284 अरबपतियों के पास जीडीपी की एक-तिहाई संपत्ति

मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी - फोटो : पीटीआई

देश के 284 अरबपतियों की  संपत्ति 2024 में 10 फीसदी बढ़कर 98 लाख करोड़ रुपये या घरेलू जीडीपी का एक-तिहाई हो गई है। खास बात है कि भारत ने हर अरबपति की औसत संपत्ति के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन के 29,027 करोड़ की तुलना में भारत में हर अरबपति की औसत संपत्ति 34,514 करोड़ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सांसद रामजीलाल के घर पर हमले से सियासत गरमाई

राज्यसभा में सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : स्वयं

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना के हमले के बाद सियासत गरमा गई है। हमले के 24 घंटे के अंदर ही सपा के महासचिव रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव सांसद सुमन के आवास पर पहुंचे। उनके बेटे और परिजन से मुलाकात कर हालचाल पूछा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें