भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का सामना 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका से खिताबी मुकाबले में होगा। भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इधर, दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। आज सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है। लोग वाहनों के साथ बारिश में फंसे हैं। इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा पर आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जम्मू तैयार है। मंदिरों का शहर जम्मू यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। आज आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहला जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल
- फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ने इंग्लैंड से भी लिया बदला
भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गयाना में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। अब भारत का सामना 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका से खिताबी मुकाबले में होगा। भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
पढ़ें पूरी खबर...
बरसात के पानी में डूबी कार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरी छत
दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। आज सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है। लोग वाहनों के साथ बारिश में फंसे हैं। कई जगहों पर कारें पानी में डूबी दिख रही हैं। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजीकरण कराने पहुंचे भोले के भक्त
- फोटो : अमर उजाला
Amarnath Yatra: जम्मू से बालटाल और पहलगाम को रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा पर आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जम्मू तैयार है। मंदिरों का शहर जम्मू यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। आज आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहला जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना होगा। कल से यात्रा शुरू होगी। इससे पहले जम्मू के सरस्वती धाम में बुधवार से तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी होना शुरू हो गए हैं। पंजीकरण कराने भोले के भक्त पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को आज सवेरे जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू में अमरनाथ यात्रा आधार शिविर से झंडी दिखाकर रवाना किया।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी और राहुल गांधी
- फोटो : संसद टीवी
संसद: पहले सत्र से ही टकराव की जमीन तैयार
संविधान बचाओ बनाम आपातकाल की जंग ने नई लोकसभा के पहले ही सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की मजबूत जमीन तैयार कर दी है। इसका असर वर्तमान सत्र के बचे चार कार्य दिवसों पर पड़ना तय है। कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के आम चुनाव के बाद संविधान बचाओ मुहिम को जारी रखने की रणनीति का जवाब देते हुए आपातकाल मामले को पूरी ताकत से उठा कर सरकार ने भी अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। दरअसल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष आम चुनाव में लाभ का सौदा साबित हुए संविधान पर खतरे की बनाई गई अवधारणा को भविष्य में और मजबूत करना चाहती है।
पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल-लेबनान सीमा के इस्राइली हिस्से में लगी आग
- फोटो : एएनआई
भारत-अमेरिका ने अपने नागरिकों को लेबनान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी
लेबनान में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच भारत और अमेरिका ने अपने-अपने नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी की है। दोनों देशों ने अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने के साथ ही सावधानी बरतने का आग्रह किया है। वहीं, बेरूत में रूसी दूतावास ने भी देश के दक्षिणी हिस्से में स्थिति सामान्य होने तक अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी है।
पढ़ें पूरी खबर...
संपत्ति जब्त करने पहुंची एसआईए की टीम
- फोटो : पुलिस
पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की करोड़ों की संपत्तियां जब्त
पुलिस ने पाकिस्तान में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहे पांच आतंकियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई एक स्थानीय अदालत की ओर से पारित कुर्की आदेश के आधार पर की गई। जिन दहशतगर्दों की संपत्ति जब्त की गई उनमें बशीर अहमद गनी निवासी तिलगाम, मेहराज उद दीन लोन निवासी खरगाम, गुलाम मोहम्मद याटू निवासी तिलगाम, अब्दुल रहमान भट निवासी वानीगाम पाईन तथा अब्दुल राशिद लोन निवासी सतरेसीरन शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
Amarnath Yatra: कश्मीर में हाईटेक उपकरणों के साथ कमांडो और स्नाइपर तैनात
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मजबूत सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी ने वीरवार को अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में कुछ आतंकी घटनाओं ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। ऐसे कई इनपुट मिलने के बाद पुख्ता रणनीति बनाई गई है। हाईटेक उपकरणों के साथ यात्रा मार्गों पर कमांडो और स्नाइपर तैनात किए गए हैं। साथ ही कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि बाबा बर्फानी के भक्तों को परेशानी न हो।
पढ़ें पूरी खबर...
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : पीटीआई
दुनिया में हर वर्ष 26 लाख जानें ले रही शराब, भारत में चीन से दोगुनी मौतें
शराब हर साल 26 लाख से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बन रही है। दुनिया भर में करीब 40 करोड़ लोग शराब और नशीली दवाओं के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। यह दुनिया की कुल मौतों का 4.7 फीसदी है। यानी हर 20 में से एक मौत के लिए शराब जिम्मेदार है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ‘ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन ऐल्कॉहॉल एंड हेल्थ एंड ट्रीटमेंट ऑफ सब्सटेंस यूज डिसऑर्डर’ में सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबर...
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति पद की बहस से पहले बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अयोग्य
राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली बहस से पहले जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बता दिया। वहीं, वीडियो में ट्रंप के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी बाइडन का समर्थन करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वह अच्छे विवेक से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन नहीं कर सकते। इनके अलावा व्हाइट हाउस की पूर्व सहयोगी और वर्तमान सीएनएन योगदानकर्ता एलिसा फराह ग्रिफिन भी वीडियो में ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताती नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो पर ट्रंप समर्थक और एक्स यूजरों ने बाइडन पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने बाइडन को ही राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बता दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
40 हजार में से 80 फीसदी सरकारी अस्पताल मानकों पर फेल
देश के करीब 80 फीसदी सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य मानकों पर खरे नहीं हैं। यह जानकारी केंद्रीय एजेंसी की एक रिपोर्ट में सामने आई है। साल 2007 और फिर 2022 में संशोधित भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों के आधार पर सरकार ने देशभर के सरकारी अस्पतालों में पड़ताल की। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में 40,451 अस्पतालों का चयन किया जिनमें से 32,362 को 100 में से 80 से भी कम अंक हासिल हुए। इनमें से 17,190 अस्पतालों को 50 से कम अंक मिले हैं। संसाधनों के मामले में सिर्फ 8,089 अस्पताल 80 से ज्यादा अंक हासिल कर मानकों पर ठीक पाए गए।
पढ़ें पूरी खबर...