फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा आज; पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल

Thu, 26 Sep 2024 08:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। पुणे मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही वह 22,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम शाम करीब 6 बजे जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक चलने वाली पुणे मेट्रो ट्रेन (फेज-1) को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, आमतौर पर बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाएं औषधि नियामक द्वारा किए गए गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई हैं। गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुई दवाओं की लिस्ट इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है। उधर, महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा आज, पुणे मेट्रो ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। पुणे मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही वह 22,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम शाम करीब 6 बजे जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक चलने वाली पुणे मेट्रो ट्रेन (फेज-1) को हरी झंडी दिखाएंगे। इस भूमिगत खंड पर करीब 1810 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वह पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वर्गेट-कात्रज विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे करीब 2,950 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। अन्य परियोजनाओं के अलावा, वह प्रसिद्ध समाज सुधारक क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की स्मृति में भिड़ेवाड़ा में प्रथम बालिका विद्यालय के स्मारक की भी आधारशिला रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

टेस्ट में फेल - फोटो : Amar Ujala
पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल
आमतौर पर बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाएं औषधि नियामक द्वारा किए गए गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई हैं। गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुई दवाओं की लिस्ट इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

मुंबई में बुधवार-गुरुवार बारिश के बाद रात का मंजर - फोटो : एएनआई
भारी बारिश के कारण जलभराव, मौसम विभाग की चेतावनी जारी
महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगड, रत्नागिरी के अलावा कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। रायलसीमा, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र , कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
आज से दिल्ली विधानसभा का सत्र, सीएम आतिशी पेश करेंगी कार्ययोजना
विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा। नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी सदन में सरकार की कार्ययोजना पेश कर सकती हैं। कुछ घोषणाएं भी की जा सकती हैं। वहीं, विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। उपराज्यपाल ने भी मुख्य सचिव व वित्त सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार की ओर से सीएजी की 11वीं रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाए। पढ़ें पूरी खबर...

चंदर प्रकाश-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonyliv
'केबीसी 16' के पहले करोड़पति बने चंद्र प्रकाश
कौन बनेगा करोड़पति 16 को आखिरकार अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के 22 वर्षीय चंद्र प्रकाश ने अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज शो में एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीत ली है। सोनी लिव ने केबीसी 16 का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बी और दर्शक चंद्र की बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक
कमजोर ईको सिस्टम से खराब हो रहा है इंसान का इम्यून सिस्टम
पर्यावरण और इंसान का रिश्ता नजदीकी है। हवा साफ रखने के साथ सक्रिय और क्रियाशील परिवेश इंसान की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसकी कमजोरी शहर के लोगों पर भारी पड़ती है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का प्रोटोकाॅल बताता है कि इंसानों की 60 फीसदी बीमारियां जूनोटिक्स (जंगली जानवरों से इंसानों में आने वाली) हैं। ईको सिस्टम में गड़बड़ी इसकी बड़ी वजह है। पढ़ें पूरी खबर...

बडगाम के एक मतदान केंद्र पर पहुंचा अमेरिका, नॉर्वे और सिंगापुर सहित 16 देशों के राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला
पहली बार विदेशी राजनयिकों ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया की ली जानकारी
पहली बार विदेशी राजनयिकों के दल ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली। अमेरिका, नॉर्वे और सिंगापुर सहित 15 देशों के राजनयिकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कश्मीर के बडगाम व श्रीनगर जिले में विधानसभा चुनावों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया को देखकर इसे अदभुत, स्वस्थ और लोकतांत्रिक बताया। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत भी की। पढ़ें पूरी खबर...

व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई
पुतिन की पश्चिम को चेतावनी- परमाणु हमले के विकल्प से भी पीछे नहीं हटेंगे
रूस परमाणु हमले के विकल्प पर विचार कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम को चेतावनी दी है कि हवाई हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए परमाणु के इस्तेमाल से भी पीछे नहीं हटेंगे। रूस की यह चेतावनी ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा यूक्रेन को उसके खिलाफ क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल करने की इजाजत दिए जाने को लेकर मॉस्को में बढ़ती चिंताओं के बीच आई है। पढ़ें पूरी खबर...

एस. जयशंकर - फोटो : ANI (Video Grab)
UNSC: जयशंकर ने फिर उठाई सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए आवाज
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की जोरदार वकालत की है। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र अतीत का कैदी बना हुआ है। ग्लोबल दक्षिण के देशों को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी श्रेणी में इन देशों का उचित प्रतिनिधित्व विशेष रूप से आवश्यक है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
IPL 2025: पांच खिलाड़ियों के रिटेंशन की अनुमति दे सकता है BCCI
आईपीएल 2025 से पहले होने वाली मेगा नीलामी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही खिलाड़ियों के रिटेंशन पर आधिकारिक एलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बोर्ड गुरुवार को इसकी घोषणा कर सकता है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें