Air Pollution: पूरे देश में सुधरा मौसम...
दिल्ली में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
देश और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में बृहस्पतिवार को खासा सुधार रहा। कई दिनों के बाद दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से नीचे 371 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में है। बिहार का हाजीपुर एकमात्र शहर रहा जहां का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 403 दर्ज किया। इसके बाद दिल्ली का स्थान रहा। वैसे दिल्ली के 35 निगरानी केंद्रों के डाटा में से सिर्फ छह केंद्रों ने वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की जबकि 28 केंद्रों में यह बेहद खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली के कई इलाकों में आज भी 400 से ऊपर एक्यूआई दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा 424 जहांगीरपुरी का है।
पढ़े पूरी खबर..
PM In Guyana: भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया
पीएम मोदी गुयाना से भारत रवाना हुए
- फोटो : एक्स@MEAIndia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय यात्रा के बाद गुयाना से भारत रवाना हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने गुयाना के जॉर्जटाउन में प्रवासी भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कैरेबियाई देश में क्रिकेट जगत के दिग्गजों से भी मुलाकात की। तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे के बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
पढ़े पूरी खबर..
IND vs AUS: कड़वी यादों को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा भारत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ICC
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में सफाए के बाद भारी दबाव का सामना कर रही भारतीय टीम से पर्थ टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। हिटमैन इस मुकाबले के तीसरे दिन (रविवार) टीम से जुड़ेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
झांसी अग्निकांड : आज सौंपी जा सकती है रिपोर्ट, पड़ताल कर लौटी जांच कमेटी
Jhansi Medical College
- फोटो : अमर उजाला
झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को शासन को सौंपी जा सकती है। जांच टीम को कई तरह की खामियां मिली हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन से लेकर कई कर्मियों पर गाज गिर सकती है।
पढ़े पूरी खबर...
Ukraine Russia Conflict: 'यूक्रेन पर हमले के लिए रूस ने मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया';
व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
यूक्रेन पर हमले के लिए रूस ने मध्यम दूरी की नई मिसाइलों का परीक्षण किया है। इस ताजा घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच टकराव और अधिक बढ़ने का खतरा है। मिसाइलों के परीक्षण पर खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला करने के दौरान नई मध्यम दूरी की एक मिसाइल का परीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि रूस की सेना इसका इस्तेमाल उन देशों के खिलाफ भी कर सकती है जिन्होंने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अपनी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने बीते रविवार को अप्रत्याशित फैसले में कहा था कि रूसी ठिकानों पर हमले के लिए यूक्रेन अमेरिका से सप्लाई की गई लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। पढ़े पूरी खबर....
Pollution Havoc : आंखें खराब कर रहा है प्रदूषण, मोतियाबिंद से अंधेपन तक का खतरा, नेत्र विशेषज्ञ चिंतित
देहरादून में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की दमघोंटू हवा खांसी, गले में दर्द और पुराने मरीजों को तकलीफ तो दे ही रही है, इसका खासा असर आंखों पर भी हो रहा है। इसमें उपस्थित महीन कण इस कदर पुतलियों पर चिपकते हैं कि ये आसानी से छूटते नहीं हैं और धीरे-धीरे लोगों में मोतियाबिंद से लेकर अंधापन तक के हालात पैदा कर सकते हैं। पढ़े पूरी खबर..
महाराष्ट्र का सीएम कौन: MVA और महायुति में पद के लिए आंतरिक कलह, कांग्रेस की मांग भी अधूरी; कैसे बनेगी सरकार?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही जहां महाविकास आघाड़ी (एमवीए) और महायुति ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं, वहीं दोनों गठबंधनों में सीएम पद को लेकर आंतरिक रूप से टकराव भी शुरू हो गया है। एमवीए में कांग्रेस जहां सीएम पद पर अपना दावा कर रही है, वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) इससे साफ इन्कार कर रही है। दूसरी तरह, महायुति में भाजपा और शिवसेना सीएम की कुर्सी को लेकर आमने-सामने खड़े दिख रही हैं। बता दें कि राज्य में बुधवार को मतदान संपन्न हुए। नतीजे 23 को आने हैं।
पढ़े पूरी खबर....
Brazil: 'बोल्सोनारो व सहयोगियों ने तख्तापलट की साजिश रची'; वर्तमान राष्ट्रपति लूला बोले- जहर देने में विफल रहे
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो (फाइल)
- फोटो : एएनआई
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगा है। साल 2022 के इस मामले में पुलिस ने ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय में जांच के निष्कर्ष पेश किए। हालांकि, दक्षिणपंथी नेता और पूर्व राष्ट्रपति ने उन सभी दावों का खंडन किया है। बोल्सोनारो को कई बार कानूनी चेतावनी का भी सामना करना पड़ा है। आरोप है कि 2022 में अपने प्रतिद्वंद्वी, और वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (वर्तमान राष्ट्रपति) से चुनाव हार के बावजूद बोलसोनारो ने पद पर बने रहने की कोशिश की थी।
पढ़े पूरी खबर...
Delhi Assembly Elections 2025 : आप की पहली सूची में बाहरी पड़े भारी... दलबदलुओं ने मारा 'छक्का'
दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
- फोटो : X/AAP
विधानसभा चुनाव के लिए आप की पहली सूची में बाहरी भारी पड़े हैं। ग्यारह उम्मीदवारों में से छह बाहरी हैं। इन नेताओं ने बीते दिनों कांग्रेस व भाजपा को छोड़कर आप की सदस्यता ली थी। वहीं, तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर आप ने सत्ता विरोधी लहर की किसी तरह की आशंका को खत्म करने की रणनीति आजमाई है। पढ़े पूरी खबर..
फिल्म महोत्सव: सिनेमा विषय पर चर्चा के दौरान दिग्गजों ने कहा, कास्टिंग काउच से निपटने के लिए सीखें 'नो' कहना
फिल्म महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
कास्टिंग काउच के मसले पर वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे को संवेदनशीलता के साथ हल किया जाना चाहिए। अपनी आवाज उठाते हुए दृढ़ता से 'नो' कहना सीखना होगा। इस मौके पर इम्तियाज अली समेत सभी वक्ताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भारतीय सिने जगत को महिलाओं को सम्मान देने वाला बताया।
पढ़े पूरी खबर...
साइबर ठगी पर सख्ती: गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किए 17 हजार से अधिक व्हाट्सएप खाते, 'फर्जी पुलिस अफसर' कर रहे थे ठगी
साइबर अपराध।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
देश में साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर नकेल कसने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय (एमएचए) ने 17,000 से अधिक व्हाट्सएप खाते ब्लॉक किए हैं। ये सभी खाते साइबर घोटाले से जुड़े हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल अरेस्ट करने वाले जालसाजों के आईपीडीआर (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड) का ठिकाना कंबोडिया, म्यांमार और वियतनाम है। यहां उनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था।
पढ़े पूरी खबर..