फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारत आएंगे जेडी वेंस, कांग्रेस का 57 शहरों में अभियान आज से; PM मोदी लोक सेवकों को करेंगे संबोधित

Mon, 21 Apr 2025 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचेंगे। वेंस भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ आ रहे हैं। इस बीच, भारत रवाना होने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार रोम चियाम्पिनो एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां से वे एयर फोर्स टू (AF2) विमान में सवार होकर भारत की राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सोमवार को सुबह 9:30 बजे IST के आसपास वे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी 21 से 24 अप्रैल के बीच देशभर के 57 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रविवार को कहा कि इसके पीछे का मकसद नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को उजागर करना है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोक सेवा दिवस के अवसर पर लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी इस मौके पर जिलों और केंद्र/राज्य सरकारों में चिह्नित प्राथमिकता कार्यक्रमों और नवाचार के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस - फोटो : पीटीआई

आज भारत आएंगे जेडी वेंस, टैरिफ व द्विपक्षीय रिश्तों जैसे अहम मुद्दों पर होगी वार्ता
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचेंगे। वेंस भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ आ रहे हैं। इस बीच, भारत रवाना होने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार रोम चियाम्पिनो एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां से वे एयर फोर्स टू (AF2) विमान में सवार होकर भारत की राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सोमवार को सुबह 9:30 बजे IST के आसपास वे दिल्ली पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस का 'कांग्रेस सत्य भाजपा झूठ' अभियान आज से
कांग्रेस पार्टी 21 से 24 अप्रैल के बीच देशभर के 57 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रविवार को कहा कि इसके पीछे का मकसद नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को उजागर करना है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड प्रकाशन को 'स्वतंत्रता संग्राम का जीवंत स्मारक' बताया। पढ़ें पूरी खबर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के लोक सेवकों को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोक सेवा दिवस के अवसर पर लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी इस मौके पर जिलों और केंद्र/राज्य सरकारों में चिह्नित प्राथमिकता कार्यक्रमों और नवाचार के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

ओम प्रकाश, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी - फोटो : ANI

कर्नाटक: पत्नी ने ही की पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या!
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओमप्रकाश की रविवार को बंगलूरू में घर में  हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। झगड़े के बाद उन्होंने ही पति की हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...

Road Accident file - फोटो : अमर उजाला

UP : कुशीनगर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; पांच लोगों की मौत
स्थानीय थाना के पडरौना पनियहवा मार्ग पर भुजौली शुक्ल गांव के समीप नशे मे धुत कार अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में पांच लोगो की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

रवनीत सिंह बिट्टू - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री बिट्टू का दावा: खालिस्तान समर्थक रच रहे मेरी हत्या की साजिश
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े कुछ खालिस्तान समर्थक तत्व उनकी और पंजाब के अन्य नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस संगठन का प्रमुख कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह है। बिट्टू ने दावा किया कि सोशल मीडिया मंचों पर चैट के लीक हुए स्क्रीनशॉट के माध्यम से साजिश का ‘पर्दाफाश’ हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत करते विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 से 25 अप्रैल तक अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। वह रविवार (स्थानीय समयानुसार) को सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत श्रीकर रेड्डी कोप्पुला ने उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

वोलोदिमीर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

Russia-Ukraine Truce: ईस्टर युद्धविराम आगे नहीं बढ़ाएगा रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर के मौके पर लागू संघर्षविराम (सीजफायर) को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस पर ईस्टर पर युद्धविराम का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस ने ईस्टर पर संघर्षविराम की घोषणा जरूर की है, लेकिन हमले करने बंद नहीं किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

Building Collapse : आज साफ हो पाएगा ध्वस्त इमारत का मलबा
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित शक्ति विहार में चार मंजिला इमारत गिरने के मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चला। काफी तलाशी के बाद जब यह सुनिश्चित हो गया कि मलबे में अब कोई और मौजूद नहीं तो एनडीआरएफ व डीडीएमए समेत बाकी एजेंसियों ने बचाव का काम बंद कर दिया। हालांकि, रविवार को नगर निगम की टीमें मलबा हटाने में जुटी रहीं। माना जा रहा है कि सोमवार सुबह तक काम खत्म हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल - फोटो : अमर उजाला

Delhi : उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे, ज्यादातर पदक विजेता
खेलों में डोपिंग का एक और दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है। उत्तराखंड में हाल में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे हैं। डोप पॉजिटिव खिलाडि़यों में ज्यादातर पदक विजेता हैं। इनमें सर्वाधिक छह खिलाड़ी पंजाब से हैं। राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन के लिए 11 में से 8 खिलाड़ियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। इनमें नामी बास्केटबाल खिलाड़ी पंजाब के अमृतपाल सिंह शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया व जापान की प्रतिष्ठित लीग में खेल चुके अमृतपाल दूसरी बार डोप में फंसे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें