कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है। उधर, जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग मतदाताओं की फाइनल सूची भी इसी दिन प्रकाशित करेगा। इसके अलावा, मानसूनी बारिश और उसके चलते भूस्खलन से पहाड़ी राज्यों की दुस्वारियां कम नहीं हो रहीं। सोमवार को हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश से आ रहे श्रद्धालुओं का एक दल भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही हाल है और भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही करीब चार घंटे तक बाधित रही। मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि अन्य कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले पर स्वत:संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले को मंगलवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई के लिए वाद सूची में शीर्ष पर रखा है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, पीठ में मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल होंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
J&K में 24 विधानसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना
जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग मतदाताओं की फाइनल सूची भी इसी दिन प्रकाशित करेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मानसूनी बारिश और उसके चलते भूस्खलन से पहाड़ी राज्यों की दुस्वारियां कम नहीं हो रहीं। सोमवार को हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश से आ रहे श्रद्धालुओं का एक दल भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। राज्य में जगह-जगह पहाड़ के टूट के गिरने से 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही हाल है और भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही करीब चार घंटे तक बाधित रही। मैदानी राज्यों में भी लोगों को जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि अन्य कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट है।
पढ़ें पूरी खबर...
एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
US: ब्लिंकन बोले- इस्राइल ने स्वीकार किया संघर्ष विराम का प्रस्ताव
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस्राइल ने गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। उन्होंने हमास से भी इसे स्वीकार करने का आह्वान किया। ब्लिंकन ने कहा, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ चली ढाई घंटे की बैठक काफी सकारात्मक रही। उन्होंने प्रस्ताव के आधार पर दोनों पक्षों से समझौते पर पहुंचने का आग्रह किया। हालांकि, ब्लिंकन ने ब्रिजिंग प्रस्ताव को लेकर नेतन्याहू के रुख को स्पष्ट नहीं किया है। इसमें इस्राइल की ओर से गाजा के भीतर दो रणनीतिक गलियारों पर नियंत्रण की मांग की गई है। हमास के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच अन्य पेचीदा मुद्दों के बीच यह मसला गंभीर बना हुआ है। इसके चलते कई शांति वार्ताएं बाधित हो चुकी हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
demo pic...
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में किंगमेकर साबित होंगी एससी-एसटी की आरक्षित 16 सीटें
नए जम्मू-कश्मीर में पहली निर्वाचित सरकार में अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा की 16 सीटें किंगमेकर की भूमिका में रहेंगी। इनमें अनुसूचित जाति की सात व अनुसूचित जनजाति की नौ सीटें हैं। पहली बार एसटी आरक्षण से इस वर्ग से जुड़े मतदाताओं में खासा उत्साह है। इन 16 सीटों पर जिन पार्टियों का भी कब्जा होगा वह निर्णायक होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
रिलायंस के नतीजे जारी
- फोटो : Social Media
Unemployment: रिलायंस, टाइटन समेत पांच बड़ी कंपनियों ने निकाले 52 हजार कर्मचारी
युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के बीच कमजोर मांग के कारण खुदरा क्षेत्र की पांच बड़ी कंपनियों ने 2023-24 में 52,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनियों की ताजा सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, यह संख्या पांचों फर्मों की संयुक्त श्रमबल का 17 फीसदी है। छंटनी करने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की टाइटन, रेमंड, पेज इंडस्ट्रीज और स्पेन्सर शामिल हैं। कुल छंटनी में रिलायंस रिटेल की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष के दौरान 38,029 लोगों की छंटनी की।
पढ़ें पूरी खबर...
आरजी कर मेडिकल कॉलेज
- फोटो : एएनआई
RG Kar College: पूर्व प्रिंसिपल के कार्यकाल में हुए वित्तीय लेनदेन की जांच करेगी SIT
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले के तुरंत बाद इस्तीफा देने से पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर जहां एक तरफ सीबीआई उसने पूछताछ कर रही है। वहीं, अब उनके कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जाएगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। साथ ही एक महीने के भीतर वित्तीय जांच की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया और शेख हसीना (फाइल)
- फोटो : ani
Bangladesh: पूर्व पीएम खालिदा के बैंक खाते 17 साल बाद खुलेंगे
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बैंक खाते 17 साल बाद खोले जाएंगे। कर अधिकारियों ने सोमवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष के बैंक खातों को खोलने का फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एनबीआर) ने बैंकों को जिया के खातों को अनफ्रीज करने का निर्देश दिया है। एनबीआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह निर्णय तत्कालीन सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार के दौरान गठित एक पैनल की सिफारिश पर आधारित है।
पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा और पीएम मोदी।
- फोटो : x/@narendramodi
Nepal: विदेश मंत्री राणा ने PM मोदी को दिया राजकीय यात्रा का न्योता
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को नेपाल की राजकीय यात्रा करने के लिए निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों के बीच, भारत-नेपाल संबंधों की बहुमुखी विविधता पर चर्चा हुई।
पढ़ें पूरी खबर...
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
Srinagar : नेकां ने 12 वादों के साथ जारी किया घोषणापत्र
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें 12 वादों के साथ कश्मीर को प्राथमिकता दी गई है। घोषणापत्र में मुख्य मुद्दा अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली है। इसके साथ ही वर्ष 2000 से पूर्व विधानसभा द्वारा पारित स्वायत्तता प्रस्ताव को लागू करने का वादा किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...