प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इनमें 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के जिले शामिल हैं। इसके अलावा, कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। इस मामले को लेकर देशभर में गुस्सा और नाराजगी देखी गई थी और इसके खिलाफ देशभर में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत ने इस मामले पर सुनवाई 9 जनवरी को पूरी कर ली थी और शनिवार को फैसला सुनाया जाएगा। दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि नक्सलियों ने हमास आतंकवादियों की तरह सुरंगों में ठिकाना बनाया हुआ था। बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का करेंगे वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इनमें 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के जिले शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
आरजी कर अस्पताल मामले में अदालत आज सुनाएगी फैसला
कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। इस मामले को लेकर देशभर में गुस्सा और नाराजगी देखी गई थी और इसके खिलाफ देशभर में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुए थे। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत ने इस मामले पर सुनवाई 9 जनवरी को पूरी कर ली थी और शनिवार को फैसला सुनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ मुठभेड़: हमास आतंकियों की तरह नक्सलियों ने सुरंग में बनाया था ठिकाना
छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि नक्सलियों ने हमास आतंकवादियों की तरह सुरंगों में ठिकाना बनाया हुआ था। बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। पढ़ें पूरी खबर...
Saif Ali Khan Stabbing Case: मामले में पुलिस के सामने करीना कपूर के बयान दर्ज
सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना के मामले में आज उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर के बयान दर्ज हुए हैं। करीना कपूर ने बांद्रा पुलिस के सामने इस घटना के संबंध में अपने बयान दिए। इसके अलावा पुलिस ने बांद्रा इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। अब तक 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
GTRI: रुपये में कमजोरी से देश के आयात बिल में होगी वृद्धि
आर्थिक वृद्धि दर के उम्मीद से अधिक धीमी रहने के बाद अब रुपये में लगातार गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था पर संकट गहराता जा रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट से भारत के सोने का आयात बिल बढ़ेगा। खासकर जब वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें सालाना आधार पर 31.25 फीसदी बढ़कर जनवरी, 2025 में 86,464 डॉलर प्रति किलोग्राम पहुंच गई हैं। इसके अलावा, कच्चे तेल, वनस्पति तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोयला, हीरे, मशीनरी, प्लास्टिक और रसायनों के लिए भी अधिक भुगतान से आयात बिल में बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : भूषण स्टील का 486 करोड़ का बंगला अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूषण पावर एंड स्टील और उसके प्रमोटरों के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में 486 करोड़ रुपये का बंगला अटैच किया है। यह बंगला राजधानी के सबसे महंगे इलाकों में से एक अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है। 4,840 वर्ग गज में फैले बंगले का स्वामित्व दिवालिया हो चुकी इस कंपनी के पूर्व निदेशक संजय सिंघल की पत्नी आरती सिंघल के पास है। ईडी ने संजय को 2019 में गिरफ्तार किया था। मामले में अब तक 4,938 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम समेत कई नेताओं पर हो सकता है हमला, दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने दिए इनपुट
दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियों के राजनेता रैलियां, जनसभा व आम जनता से जुड़ने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसे में इनपुट मिले हैं कि दिल्ली में बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर हमला व जानलेवा हमला हो सकता है। ये हमला आतंकी भी हो सकता है, जिन नेताओं पर हमला होने के इनपुट मिले हैं उनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आप के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 12 से राजनेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले के इनपुट खुफिया विभाग (आईबी) ने भी दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Assembly Elections 2025 : नामांकन प्रक्रिया पूरी, 20 तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार पूरी हो गई। आखिरी दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा के सभी उम्मीदवारों ने नामांकन किया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) दफ्तर में देर रात तक नामांकन पत्रों की गणना जारी रही। रात करीब 11 बजे तक नामांकन पत्रों की संख्या 1490 तक पहुंच गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
US: सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रखा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से संघीय कानून को बरकरार रखा, जिसमें टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है, बशर्ते इसे इसकी चीन में मौजूद मूल कंपनी की तरफ से बेचा न जाए, जिसमें कहा गया है कि चीन के साथ इसके संबंधों से राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाला जोखिम ऐप या संयुक्त राज्य अमेरिका में इसके 170 मिलियन उपयोगकर्ताओं की तरफ से भाषण को सीमित करने की चिंताओं से अधिक है। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि 19 जनवरी को कानून लागू होने के बाद ऐप मौजूदा उपयोगकर्ताओं के फोन से गायब नहीं होगा, नए उपयोगकर्ता इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और अपडेट उपलब्ध नहीं होंगे। न्याय विभाग ने अदालती फाइलिंग में कहा है कि इससे ऐप अंततः काम करने लायक नहीं रह जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश में सर्दी के चलते 8वीं तक के स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां
UP School closed: शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय में 18 जनवरी को अवकाश रहेगा। 19 जनवरी का रविवार है। ऐसे में स्कूल अब 20 जनवरी को खुलेंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...