फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली-NCR में भूकंप; आज से FASTag के नए नियम; कई राज्यों में बदलेगा मौसम; एक ही जगह पढ़ें अहम खबरें

Mon, 17 Feb 2025 07:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया और नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। इसके अलावा, फास्टैग का नया नियम सोमवार से लागू होने जा रहा है। इसके तहत कम बैलेंस, भुगतान में देरी या फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने पर अतिरिक्त जुर्माना लगेगा। इसका मकसद फास्टैग में दिक्कत के कारण टोल पर वाहनों की लंबी कतारों को कम करना है। इसके अलावा, मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है, खासतौर पर पश्चिमी हिमालयी राज्यों में है। सोमवार और मंगलवार को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 22 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 19 फरवरी तक उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप
दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया और नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
 

टोल प्लाजा - फोटो : PTI

आज से फास्टैग का नया नियम, देरी पर अतिरिक्त जुर्माना
फास्टैग का नया नियम सोमवार से लागू होने जा रहा है। इसके तहत कम बैलेंस, भुगतान में देरी या फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने पर अतिरिक्त जुर्माना लगेगा। इसका मकसद फास्टैग में दिक्कत के कारण टोल पर वाहनों की लंबी कतारों को कम करना है। सरकार की ओर से जारी नए नियमों के तहत अगर गाड़ी के टोल पार करने से पहले फास्टैग 60 मिनट से अधिक समय तक और टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है, तो लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऐसे पेमेंट एरर कोड 176 लिखकर रिजेक्ट हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

 जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड-हिमाचल तक छह दिन बारिश व बर्फबारी के आसार
मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है, खासतौर पर पश्चिमी हिमालयी राज्यों में है। सोमवार और मंगलवार को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 22 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 19 फरवरी तक उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के केंटुकी में जलभराव - फोटो : अमर उजाला/X@KentuckyPower

अमेरिका में कड़ाके की सर्दी के बीच नौ लोगों की मौत
अमेरिका में कड़ाके की सर्दी के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में से आठ लोग केंटकी के रहने वाले थे और इनकी मौत भारी बारिश के कारण नदियों के उफान पर होने और सड़कों पर पानी भर जाने के कारण हुई। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने रविवार को कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला जाना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य के लिए आपदा घोषित कर दी है, जिससे संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को पूरे राज्य में राहत कार्य शुरू करने का अधिकार मिल गया। पढ़ें पूरी खबर...

महाकुंभ 2025 - फोटो : ANI

महाकुंभ का आज 36वां दिन, उत्साहित श्रद्धालु संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी
आज महाकुंभ का 36वां दिन है। श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मौनी पर प्रयागराज में और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसों के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार रविवार को 1.49 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। पढ़ें पूरी खबर...

अमृतसर एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई

112 भारतीयों को लेकर तीसरा अमेरिकी विमान अमृतसर पहुंचा
अमेरिका से निर्वासित 112 अवैध प्रवासी रविवार को भी अमृतसर पहुंचे। अमेरिकी सेना का ग्लोबमास्टर सी-17 विमान रविवार आधी रात करीब 10.20 बजे उनको लेकर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इन सभी को हथकडि़यां लगाकर अमेरिकी सेना की देखरेख में भारत लाया गया। इसमें पंजाब के 31, हरियाणा के 44 और गुजरात के 33, उत्तरप्रदेश के दो और हिमाचल व उत्तराखंड के एक-एक युवा शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

जस्टिस अभय एस ओका - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

Justice Abhay S Oka: सुप्रीम कोर्ट जज बोले- जनता को अदालती फैसलों की आलोचना का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अभय एस ओका ने कहा कि देश के हर नागरिक को अदालती फैसलों की आलोचना का अधिकार है लेकिन यह आलोचना रचनात्मक, बेहतर अध्ययन पर आधारित और पूरी जिम्मेदारी की भावना से की जानी चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका के बारे में सोशल मीडिया पर शर्मिंदगी भरी सामग्री पोस्ट करने से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि तथाकथित विशेषज्ञों को अदालतों में कोई फैसला सुनाए जाने के कुछ ही घंटों में बहस शुरू करने की जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
 

प्रविंद जुगनाथ - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

Mauritius: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूर्व PM प्रविंद जुगनाथ गिरफ्तार
मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व पीएम की गिरफ्तारी के बारे में देश की सरकारी एजेंसी फाइनेंशियल क्राइम्स कमीशन (एफसीसी) ने जानकारी दी। जुगनाथ की गिरफ्तारी के बाद एफसीसी के प्रवक्ता इब्राहिम रोसे ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व पीएम को मध्य मॉरीशस के मोका जिले के हिरासत केंद्र में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

स्कूलों में बच्चों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक

UNESCO: दुनिया की 40 फीसदी शिक्षा प्रणालियों में स्मार्टफोन पर रोक
दुनिया भर में अब तक कम से कम 79 शिक्षा प्रणालियों (40 फीसदी) ने स्कूलों में स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कई देशों में अभी भी इससे बच्चों की शिक्षा और उनकी गोपनीयता पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) टीम ने यह खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

IPL Schedule 2025: कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को पहला मुकाबला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

20 फरवरी को हो सकता मुख्यमंत्री के नाम का एलान - फोटो : अमर उजाला

Delhi New CM : आज होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक टली, अब 19 को होगा मंथन
दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर सूत्रों से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि 17 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक टल गई है। सूत्रों के मुताबिक अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीएक के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

Assam: गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR नहीं
असम सरकार ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के आईएसआई से जुड़े होने के आरोपों पर कोई मामला दर्ज न करने का फैसला किया है। हालांकि, राज्य सरकार ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार केंद्र से इस बात की जांच करने का अनुरोध करेगी कि ब्रिटिश नागरिक होते हुए भी एलिजाबेथ कोलबर्न ने लोकसभा चुनावों में प्रचार किया था या नहीं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

एमिलिया पेरेज-ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : इंस्टाग्राम

BAFTA 2025: बेस्ट फिल्म बनी कॉन्क्लेव, एमिलिया पेरेज भी जीती
78वें वार्षिक समारोह में बाफ्टा में किसी विशेष फिल्म का दबदबा नहीं रहा। इसके बजाय कॉन्क्लेव ने 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म', 'आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म', 'सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा' और 'सर्वश्रेष्ठ संपादन' के लिए पुरस्कार जीते। वहीं चार बाफ्टा पर 'द ब्रूटलिस्ट' बराबरी पर रही। अन्य फिल्में जिन्होंने यादगार रातें मनाईं, उनमें माइकी मैडिसन के साथ एनोरा शामिल है, जिसने 'बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस' का पुरस्कार जीता और फिल्म को 'सर्वश्रेष्ठ संपादन' के लिए मान्यता दी गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें