फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top: 21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम साव; न्यायमूर्ति रामकृष्ण गवई बने भारत के नए CJI; पढ़ें सुर्खियां

Wed, 14 May 2025 07:58 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बुधवार को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा के रास्ते 23 अप्रैल को पकड़े गए बीएसएफ जवान पूर्णम साव को भारत को सौंप दिया। कॉन्स्टेबल को पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10:30 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया गया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार की गई। वहीं न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण कराई। सीजेआई बीआर गवई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। एक तरफ पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए उसे रक्षा उपकरण मुहैया कराए थे। ऐसे में देशभर में तुर्किये बहिष्कार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर अब मप्र हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मंत्री पहले ही मामले को लेकर माफी मांग चुके हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम साव

बीएसएफ जवान की वतन वापसी - फोटो : ANI

पाकिस्तान ने बुधवार को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा के रास्ते 23 अप्रैल को पकड़े गए बीएसएफ जवान पूर्णम साव को भारत को सौंप दिया। कॉन्स्टेबल को पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10:30 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया गया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार की गई। पढ़ें पूरी खबर...

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश

CJI BR Gavai - फोटो : PTI
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण कराई। सीजेआई बीआर गवई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर...

JNU ने स्थगित किया तुर्किये के विश्वविद्यालय के साथ समझौता

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए उसे रक्षा उपकरण मुहैया कराए थे। ऐसे में देशभर में तुर्किये बहिष्कार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर..

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

मंत्री शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, कुरैशी पर बयान देकर फंसे - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर अब मप्र हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मंत्री पहले ही मामले को लेकर माफी मांग चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बलूच नेता ने किया आजादी का एलान

बलूचिस्तान में प्रदर्शन में उमड़ी भीड़। - फोटो : ANI
बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं। उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में एक ₹3,706 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी दे दी है। यह प्लांट एचसीएल और फॉक्सकॉन की साझेदारी में लगाया जाएगा और इसमें मोबाइल, लैपटॉप और गाड़ियों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स बनाए जाएंगे। मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह देश का छठा सेमीकंडक्टर प्लांट होगा और इसकी उत्पादन क्षमता 20,000 वेफर्स प्रति माह होगी, जिससे हर महीने 3.6 करोड़ चिप्स तैयार की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर..

अगर महिलाएं राफेल उड़ा सकती हैं तो सेना की कानूनी शाखा में क्यों नहीं जा सकतीं?

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया है कि अगर महिलाएं भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमान उड़ा सकती हैं तो फिर वे सेना की कानूनी शाखा में शीर्ष पदों पर क्यों नियुक्त नहीं हो सकतीं? सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने 8 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और केंद्र सरकार के जवाब के बाद पीठ अपना फैसला सुना सकती है। पीठ ने दो महिला अधिकारियों अर्शनूर कौर और आस्था त्यागी की याचिका पर फैसला सुरक्षित करते हुए यह टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर...

FWICE की भारतीय फिल्म निर्माताओं से अपील

एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे - फोटो : एएनआई

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में तुर्किये ने दुश्मन देश पाकिस्तान का समर्थन किया। इस पर लोगों का गुस्सा फूटा है। सिने जगत में भी तुर्किये के बहिष्कार की मांग उठ रही है। हाल ही में 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने लोगों से तुर्किये की बुकिंग रद्द कराने की अपील की। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भारतीय फिल्म निर्माताओं से अपील की है कि वे तुर्किये में शूटिंग लोकेशन न तलाशें। पढ़ें पूरी खबर...

टेस्ट से संन्यास के बाद केंद्रीय अनुबंध में घटेगा रोहित-कोहली का ग्रेड?

विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
भारतीय टीम अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद ऐसी चर्चा चल रही थी कि केंद्रीय अनुबंध में इन दोनों खिलाड़ियों का ग्रेड घटेगा या नहीं? अब इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जानकारी दी है। रोहित और कोहली लंबे समय तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्हें हाल ही में जारी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता के संबंध में दायर एक नई याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने इसे वापस लेने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ता को पहले निपटाए गए मामले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दी है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें