फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जम्मू-कश्मीर में हटा राष्ट्रपति शासन; बाबा सिद्दीकी का हत्यारोपी वयस्क निकला; UP में प्रदर्शन-आगजनी

Mon, 14 Oct 2024 07:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। इसकी अधिसूचना देर रात जारी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया। ज्ञात हो कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र को राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश भेजी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 अक्तूबर तक तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले अधिसूचना को मंजूरी दी। अब उपराज्यपाल नई सरकार के गठन के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को जल्द न्योता दे सकते हैं। इसके अलावा, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं है। पुलिस के मुताबिक अस्थि परीक्षण से इस बात की पुष्टि होने के बाद धर्मराज को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। धर्मराज का अस्थिभंग परीक्षण कराने के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण के नतीजों के बाद, कश्यप को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 21 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले धर्मराज ने नाबालिग होने का दावा किया। इधर, उत्तर प्रदेश के महराजगंज की घटना के विरोध में पूरे बहराइच जिले में बवाल बढ़ गया है। देर रात तक प्रदर्शन और जगह-जगह आगजनी होती रही। इस बीच पुलिस व प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। डीजीपी की सख्ती के बाद देर रात हरदी थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। एक साथ पूरे जिले में विरोध शुरू होने पर आला अधिकारी भी सकते में नजर आए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर में छह साल बाद हटा राष्ट्रपति शासन, अधिसूचना जारी
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। इसकी अधिसूचना देर रात जारी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया। ज्ञात हो कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र को राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश भेजी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 अक्तूबर तक तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले अधिसूचना को मंजूरी दी। अब उपराज्यपाल नई सरकार के गठन के लिए नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को जल्द न्याेता दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच - फोटो : अमर उजाला
बाबा सिद्दीकी का हत्यारोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं, अस्थि परीक्षण से हुई पुष्टि
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं है। पुलिस के मुताबिक अस्थि परीक्षण से इस बात की पुष्टि होने के बाद धर्मराज को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। धर्मराज का अस्थिभंग परीक्षण कराने के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण के नतीजों के बाद, कश्यप को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 21 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले धर्मराज ने नाबालिग होने का दावा किया। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने कश्यप के वकील की दलीलों को सुनने के बाद अस्थिभंग परीक्षण का आदेश दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

देर रात हुई आगजनी - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में बढ़ा बवाल... देर रात तक प्रदर्शन और आगजनी
महराजगंज की घटना के विरोध में पूरे बहराइच जिले में बवाल बढ़ गया है। देर रात तक प्रदर्शन और जगह-जगह आगजनी होती रही। इस बीच पुलिस व प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। डीजीपी की सख्ती के बाद देर रात हरदी थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। एक साथ पूरे जिले में विरोध शुरू होने पर आला अधिकारी भी सकते में नजर आए। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
ट्रंप की सुरक्षा में फिर चूक, कैलिफोर्निया में रैली वाली जगह से अवैध बंदूकधारी गिरफ्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और इसी साल नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन नेता के तौर पर चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। रिवरसाइड काउंटी शेरिफ के अनुसार, शनिवार को कैलिफोर्निया के कोचेला में ट्रंप की चुनावी सभा होने वाली थी। रैली वाली जगह के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शख्स पर अवैध रूप से भरी हुई बंदूक और उच्च क्षमता वाली कारतूस की मैगजीन रखने का आरोप है। बता दें कि इससे पहले पेन्सिलवेनिया में रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। ट्रंप की सुरक्षा में चूक के मामले बीते दो-तीन महीने की अवधि में कई बार सामने आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान
मानसून की देश से भले ही विदाई हो गई हो, लेकिन कई राज्यो में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी के मुताबित, मुंबई, चेन्नई और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  मुंबई के कई हिस्सों में रविवार शाम को मध्यम दर्जे की बारिश हुई जो दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी से जुड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...

10-11 अक्तूबर की रात को आकाश में तेज लाल रंग की रोशनी दिखी - फोटो : अमर उजाला
लद्दाख में दिखी रंगीन ध्रुवीय रोशनी, भारत की अंतरिक्ष मौसम निगरानी कोशिशों को मिली वैधता
भारत में हाल ही में दिखी ऑरोरा (आकाश में रंग-बिरंगी ध्रुवीय रोशनी) की घटनाएं यह साबित करती हैं कि भारत की अंतरिक्ष मौसम की निगरानी की कोशिशें सही दिशा में हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस घटना की भविष्यवाणी 48-72 घंटे पहले ही कर दी थी। 10-11 अक्तूबर की रात को आकाश में तेज लाल रंग की रोशनी दिखी। इस साल मई और नवंबर 2023 में भी ऐसी ही ऑरोरा की घटनाएं देखी गई थीं। बंगलूरू के भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) के हान्ले और लद्दाख के मेराक के कैमरों ने रिकॉर्ड किया। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
अल्जीरिया में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, विदेश में भारतीय समुदाय का योगदान सराहनीय
राष्ट्रपति मुर्मू 13 से 19 अक्तूबर तक अफ्रीका के तीन देशों के दौरे पर हैं, जिसमें वे अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी का दौरा करेंगी। इसी कड़ी में पहले दिन वह अल्जीरिया पहुंचीं। उन्होंने अल्जीयर्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के साथ ही उनके बच्चों से भी बातचीत की। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के विकास में सहयोग के लिए भारतीय समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से, हम आशा और आकांक्षाओं की एक नई यात्रा पर निकल पड़े हैं। जबकि भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है, एलेग्रिया और विदेशों में भारतीय समुदाय की सद्भावना पर अधिक जोर नहीं दिया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

टेक्सास के बोका चिका से उड़ान भरता स्टारशिप रॉकेट। सफल लॉन्चिंग का जश्न मनाते दर्शक। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
स्पेसएक्स ने सफलतापूर्व लॉन्च किया स्टारशिप रॉकेट, पांचवीं बार में हुआ कामयाब
स्पेसएक्स ने रविवार को अपनी अब तक की सबसे साहसिक परीक्षण उड़ान पर अपना विशाल स्टारशिप रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसका बूस्टर सुरक्षित लौट आया और उसने अपनी मैकेनिकल भुजाओं से पैड को पकड़ लिया। इसी के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। यह स्टारशिप का 5वां उड़ान परीक्षण था। स्टारशिप सुबह टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट व सुपर हैवी रॉकेट को संयुक्त रूप से ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। स्टारशिप में 6 रैप्टर इंजन लगे हैं, जबकि सुपर हैवी में 33 रैप्टर इंजन हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंची, भारत को करनी होगी न्यूजीलैंड की हार की दुआ
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ नौ रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वह पहली टीम बन गई। वहीं, इस हार ने भारत की राह मुश्किल कर दी है। अब उन्हें न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच पर निर्भर रहना होगा। यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
सिंघम अगेन से भूल भुलैया 3 के क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' दिवाली की छुट्टियों के मौके पर 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर 2022 की हॉरर कॉमेडी की इस अगली कड़ी की भिड़ंत रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगी। हाल ही में एक इवेंट में कार्तिक ने फिल्मों के टकराव और उससे बिजनेस पर पड़ने वाले असर के बारे में खुलकर बात की। साथ ही अपने बयान से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें