फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संगम पर सनातन के सबसे बड़े समागम का आगाज; प्रधानमंत्री मोदी जम्मू में करेंगे जेड मोड़ टनल का उद्घाटन

Mon, 13 Jan 2025 06:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज 'शाही स्नान' के साथ महाकुंभ 2025 शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनडीआरएफ टीमें और उत्तर प्रदेश पुलिस की जल पुलिस जगह-जगह तैनात की गई है। महाकुंभ के पहले स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा-मैया के गीत गाते हुए संगम की ओर बढ़े जा रहे हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांदरबल से लेह तक सुगम यात्रा की सौगात देंगे। सुबह 10 बजे सोनमर्ग से पहले शुटकड़ी नामक स्थान पर प्रधानमंत्री जेड मोड़ टनल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इसके बनने से जन्मू-कश्मीर में सोनमर्ग को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में मदद मिलेगी। टनल 6.5 किलोमीटर लंबी है। इसके अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट के लिए आज नामंकन दाखिल करेंगी। वे पहले मंदिर जाएंगी और फिर गुरुद्वारे में कामना के बाद नामांकन के लिए डीएम कार्यलय पहुंचेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

संगम पर स्नान... - फोटो : ANI
पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ शुरू हुआ महाकुंभ
पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज 'शाही स्नान' के साथ महाकुंभ 2025 शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनडीआरएफ टीमें और उत्तर प्रदेश पुलिस की जल पुलिस जगह-जगह तैनात की गई है। महाकुंभ के पहले स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा-मैया के गीत गाते हुए संगम की ओर बढ़े जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जेड मोड़ सुरंग - फोटो : अमर उजाला

PM मोदी जम्मू में आज करेंगे जेड मोड़ टनल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांदरबल से लेह तक सुगम यात्रा की सौगात देंगे। सुबह 10 बजे सोनमर्ग से पहले शुटकड़ी नामक स्थान पर प्रधानमंत्री जेड मोड़ टनल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इसके बनने से जन्मू-कश्मीर में सोनमर्ग को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में मदद मिलेगी। टनल 6.5 किलोमीटर लंबी है। पढ़ें पूरी खबर...

सीएम आतिशी - फोटो : X @AamAadmiParty

Delhi Assembly Elections 2025 : मुख्यमंत्री आतिशी आज करेंगी नामांकन
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट के लिए आज नामंकन दाखिल करेंगी। वे पहले मंदिर जाएंगी और फिर गुरुद्वारे में कामना के बाद नामांकन के लिए डीएम कार्यलय पहुंचेंगी। कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत की है। उन्होंने 40 लाख रुपये जुटाने की बात कही है। आतिशी ने दिल्ली व देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गलत तरीके से रुपये इकट्ठा करना एक मुख्यमंत्री के लिए बहुत आसान है, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। पढ़ें पूरी खबर...

नासिक में दुर्घटना (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में ट्रक और टेम्पो की टक्कर, आठ लोगों की मौत 
महाराष्ट्र के नासिक जिले में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। नासिक के द्वारका सर्किल में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ। टेम्पो में 16 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविक - फोटो : ANI

Croatia: जोरान मिलनोविक ने राष्ट्रपति चनाव में दूसरी बार दर्ज की जीत
क्रोएशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विपक्ष समर्थित राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक ने रविवार को एक और पांच साल के कार्यकाल के लिए चुनाव जीत लिया। उन्होंने सत्तारूढ़ रूढ़िवादी पार्टी के उम्मीदवार ड्रैगन प्रिमोरैक को रनऑफ वोट में हराया। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, मिलनोविक को इस चुनाव में लगभग 74 प्रतिशत वोट मिले वहीं प्रिमोरैक को लगभग 26 प्रतिशत वोट ही पा सकें। पढ़ें पूरी खबर...

जो बाइडन और बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

Israel-Hamas: बाइडन-नेतन्याहू ने की गाजा युद्धविराम समझौते पर चर्चा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बंधकों की रिहाई और गाजा युद्धविराम समझौते पर बातचीत की। व्हाइट हाउस ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को जारी बयान में कहा कि बाइडन ने समझौते के बारे में चल रही वार्ता की प्रगति के बारे में भी नेतन्याहू से जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली पर स्मॉग, सर्दी , प्रदूषण और कोहरे की मार - फोटो : अमर उजाला

Delhi Weather : आज से तीन दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट
राजधानी में आज से बुधवार तक घना कोहरा छाएगा। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया। साथ ही, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। इससे न्यूनतम तापमान सात से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा, जोकि 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, सुबह साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
 

मोहन सिंह बिष्ट - फोटो : ANI

Delhi Assembly Elections: भाजपा ने जारी की तीसरी सूची
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीसरी सूची जारी की है, जिसमें एक उम्मीदवार का नाम है। भाजपा ने मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक 59 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले कल यानी शनिवार रात को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Haridwar : जूना अखाड़े के संत हरिद्वार के फ्लैट में फंदे से लटके मिले
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित शांति भवन में रहने वाले जूना अखाड़े के एक संत मृत पाए गए। कनखल थाने के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को घटना की सूचना हरिद्वार के शांति भवन के अपार्टमेंट से मिली। अधिकारी ने कहा कि लगभग 70 वर्षीय संत की पहचान सुरेशानंद के रूप में हुई है। उनका शव हरिद्वार के शांति भवन के अपार्टमेंट में फ्लैट से लटका हुआ पाया गया। वह पिछले 5-6 महीनों से फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections : सत्ता संग्राम में राजनीतिक विरासत बचाने की कोशिश
चुनावी संग्राम में सियासी परिवारों की मौजूदगी दमदार है। पूर्व प्रधानमंत्री के पोते से लेकर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे सत्ता संग्राम में दमखम दिखाने उतरे हैं। वहीं, सात विधायकों की जगह उनके घर वालों को टिकट मिला है। इसमें विधायकों के बेटे और पत्नी शामिल हैं। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री के पोतों व पूर्व सांसद के बेटे को भी टिकट मिला है। यही नहीं, कई महिला पार्षदों के पति भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में चुनावी अखाड़े में दंगल दिलचस्प हो गया है। सभी प्रत्याशी अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। यह आठ जनवरी को ही पता चलेगा कि किसने बाजी मार ली है और किसने अपनी सियासी विरासत गवां दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें