फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs IRE W: आयरलैंड पर कैसे भारी पड़ीं जेमिमा रोड्रिग्स? मैच के बाद खुद किया खुलासा, जानिए क्या कहा

Sun, 12 Jan 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

जेमिमा ने 2017 में अंडर-19 महिला वनडे प्रतियोगिता में सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के लिए नाबाद 202 रन कर सुर्खियां बटोरी थी। वह आम तौर पर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करती है लेकिन नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में उन्हें चौथे क्रम पर बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने 91 गेंद की पारी में 12 चौके जड़कर इसका फायदा उठाया।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : @BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शतक का सात साल के इंतजार को खत्म करने से खुश भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने रविवार को यहां कहा कि उन्हें अपने अंडर-19 दिनों की मानसिकता और तरीकों को अपनाने से इस उपलब्धि तक पहुंचने में मदद मिली। जेमिमा की 102 रन की पारी की बदौलत भारत ने दूसरे महिला वनडे में पांच विकेट पर 370 रन बनाकर आयरलैंड पर 116 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

'अंडर-19 दिनों के अंदाज में बल्लेबाजी करना का फायदा हुआ'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में अपना पहला शतक जड़ने के बाद जेमिमा ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे इसका लंबे समय से इंतजार था। मुझे खुशी है कि आज यह टीम के लिए कर सकी। मैंने अंडर-19 क्रिकेट में कई शतकीय पारियां खेली है, वहां 200 रन भी बनाये है। ऐसे में मैं वही करने की कोशिश कर रही थी जो उस समय करती थी। मैं आज इस अच्छे से करने में सफल रही।

आयरलैंड पर बरसीं जेमिमा
जेमिमा ने 2017 में अंडर-19 महिला वनडे प्रतियोगिता में सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के लिए नाबाद 202 रन कर सुर्खियां बटोरी थी। वह आम तौर पर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करती है लेकिन नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में उन्हें चौथे क्रम पर बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने 91 गेंद की पारी में 12 चौके जड़कर इसका फायदा उठाया।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना (73), प्रतिका रावल (67), हरलीन देओल (89) और जेमिमा रोड्रिग्स (102) की दमदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 370 रन बनाए। यह महिलाओं के वनडे में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले 2017 में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ही वडोदरा में दो विकेट गंवाकर 358 रन बनाए थे। महिलाओं के वनडे में यह ओवरऑल 15वां सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 254 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें