फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; CBI ने संजय रॉय और चार जूनियर डॉक्टरों से की पूछताछ

Thu, 12 Sep 2024 07:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम, पूर्व, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। अभी कम से कम तीन दिन मौसम की मार से राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कोलकाता के आर जी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को 30 दिन से भी ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन पीड़िता को न्याय के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस मामले में सीबीआई भी लगातार जांच और पूछताछ कर रही है। इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बुधवार को आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय से पूछताछ की। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी की एक अन्य टीम ने सुबह चार जूनियर डॉक्टरों से भी पूछताछ की। इधर, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गहमागहमी तेज है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की एक के बादा एक दो सूची जारी कीं। पहले बुधवार रात पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला का भी नाम शामिल है। पार्टी ने कैथल विधानसभा से उन्हें चुनावी समर में उतारा है। वहीं, कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। इसके बाद एक और सूची देर रात जारी हुई जिसमें पांच उम्मीदवार उतारे गये। इस तरह अब कांग्रेस ने 86 उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
अगले तीन दिन मौसम की मार, 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर पश्चिम, पूर्व, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार बारिश होने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और पानी में घिरे 50 लोगों को सुरक्षित बचाया है। अभी कम से कम तीन दिन मौसम की मार से राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते डॉक्टर - फोटो : एएनआई (फाइल)

RG Kar Case: सीबीआई ने संजय रॉय और 4 जूनियर डॉक्टर से की पूछताछ
कोलकाता के आर जी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को 30 दिन से भी ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन पीड़िता को न्याय के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस मामले में सीबीआई भी लगातार जांच और पूछताछ कर रही है। इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बुधवार को आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय से पूछताछ की। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी की एक अन्य टीम ने सुबह चार जूनियर डॉक्टरों से भी पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद
हरियाणा में कांग्रेस ने जारी कीं दो सूची, 45 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गहमागहमी तेज है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की एक के बादा एक दो सूची जारी कीं। पहले बुधवार रात पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला का भी नाम शामिल है। पार्टी ने कैथल विधानसभा से उन्हें चुनावी समर में उतारा है। वहीं, कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। इसके बाद एक और सूची देर रात जारी हुई जिसमें पांच उम्मीदवार उतारे गये। इस तरह अब कांग्रेस ने 86 उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। पढ़ें पूरी खबर...

चौधरी देवीलाल के साथ डॉ. मंगलसेन - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में भाजपा-देवीलाल परिवार का 52 साल पुराना नाता टूटा
हरियाणा की राजनीति में देवीलाल परिवार और भाजपा का 52 साल पुराना नाता है। हरियाणा में भाजपा (जनसंघ) के जनक कहे जाने वाले डॉ. मंगल सेन और चौधरी देवीलाल की दोस्ती के किस्से आज भी लोगों की जुबां पर हैं। यह दोस्ती सियासी गठजोड़ में बदली। 1977 में चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने पर चौधरी देवीलाल ने मंगल सेन को उप मुख्यमंत्री बनाया था। पढ़ें पूरी खबर...

ओडिशा राज्यपाल रघुवर दास - फोटो : एएनआई
Politics: राजभवन छोड़ सक्रिय राजनीति में आना चाहते हैं रघुवर दास
ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास वापस सक्रिय राजनीति में लौट कर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से गृह मंत्री अमित शाह को न सिर्फ अवगत कराया है, बल्कि राज्यपाल रहते राज्य में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। हालांकि आदिवासी वर्ग के नाराज होने और पार्टी में इस वर्ग के नेताओं के विरोध के कारण भाजपा नेतृत्व दास को चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर असमंजस में है। पढ़ें पूरी खबर...

वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई
Municipal Corporation Delhi : मेयर चुनाव में नया मोड़... जल्द होने की संभावनाएं
एमसीडी के मेयर चुनाव की प्रक्रिया में अब एक निर्णायक मोड़ आ गया है। उपराज्यपाल ने हाल ही में चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सक्रिय कदम उठाए हैं, जिससे चुनाव की संभावना तेज हो गई है। पिछले कुछ महीनों से मेयर चुनाव की प्रक्रिया में अड़चनें आ रही थीं। इसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री का जेल में बंद होना है। इस कारण मेयर चुनाव की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की चौथी सूची
कांग्रेस ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में पांच नाम हैं।  इस सूची के साथ, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कुल 39 उम्मीदवारों की घोषणा की है। छंब से जेकेपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष तारा चंद को मैदान में उतारा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर करों का अनुचित वितरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। सीएम सिद्धारमैया ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राजकोषीय संघवाद के मुद्दे पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करने के लिए बंगलूरू में एक सम्मेलन में आमंत्रित किया है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@narendramodi
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'मिशन मौसम' को दी मंजूरी, 2000 करोड़ से शुरू होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले दो वर्षों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ 'मिशन मौसम' को मंजूरी दे दी। मिशन मौसम को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से कार्यान्वित किया जाएगा। इस मिशन के तहत भारत के मौसम और जलवायु-संबंधी विज्ञान, अनुसंधान एवं सेवाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक बहुआयामी और परिवर्तनकारी पहल की परिकल्पना की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

प्रिंस हैरी - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
US: प्रिंस हैरी पर लगाया द हेरिटेज फाउंडेशन का मुकदमा खारिज
अमेरिका की अदालत से प्रिंस हैरी को बड़ी राहत मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैरी की वीजा स्थिति पर द हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा लगाया गया मुकदमा समाप्त कर दिया गया है। संगठन ने हैरी के वीजा दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के खिलाफ सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम (एफओआईए) मुकदमा दायर किया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें