फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: PM मोदी आज से रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहेंगे; राहुल गांधी का मणिपुर दौरा

Mon, 08 Jul 2024 07:13 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी आज से रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। राहुल गांधी मणिपुर पहुंचकर वहां पर लोगों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस मध्य यूरोपीय देश की यात्रा बड़े सम्मान की बात है। दोनों देश सहयोग बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह बात ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर की सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कही।  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मणिपुर के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं।  जिरीबाम जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोमवार को निर्धारित दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान रविवार को रथ खींचते समय भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, 15 श्रद्धालु घायल हो गए। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से शिक्षकों, कर्मचारियों की डिजिटल अटेंडेंस (टैबलेट पर चेहरा दिखाकर उपस्थिति) लगाने की व्यवस्था का व्यापक स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। रविवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बैठक कर इस पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
PM Modi Foreign Visit: आज से रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस मध्य यूरोपीय देश की यात्रा बड़े सम्मान की बात है। दोनों देश सहयोग बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह बात ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर की सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कही। पीएम मोदी सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर रूस और ऑस्ट्रिया रवाना होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

Rahul Gandhi Manipur Visit: राहुल गांधी का आज मणिपुर दौरा; हवाई फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मणिपुर के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं।  जिरीबाम जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोमवार को निर्धारित दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने ड्रोन के जरिये हवाई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

पुरी रथ यात्रा 2024 - फोटो : एएनआई

Puri Rath Yatra: रथ यात्रा में बनी भगदड़ जैसी स्थिति; एक बुजुर्ग की मौत, 15 श्रद्धालु घायल
ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान रविवार को रथ खींचते समय भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का पुरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

यूपी के प्राइमरी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

UP : प्राथमिक शिक्षकों की आज से लगेगी डिजिटल अटेंडेंस
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से शिक्षकों, कर्मचारियों की डिजिटल अटेंडेंस (टैबलेट पर चेहरा दिखाकर उपस्थिति) लगाने की व्यवस्था का व्यापक स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। रविवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बैठक कर इस पर नाराजगी जताई।  पढ़ें पूरी खबर..

हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

आज हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार  
झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने वाले हेमंत सोरेन आठ जुलाई को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे। बहुमत साबित करने के बाद सोमवार को ही सोरेन अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने 4 जुलाई को तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। पढ़ें पूरी खबर...

हाथरस भगदड़ मामला - फोटो : अमर उजाला

हाथरस हादसा : एसआईटी आज सौंप सकती है शासन को रिपोर्ट
हाथरस हादसे के कारणों व लापरवाही आदि उजागर करने के लिए गठित की गई एसआईटी शनिवार देर रात तक अपनी रिपोर्ट शासन को नहीं भेज सकी। रविवार देर रात तक साढ़े आठ सौ पेज की रिपोर्ट तैयार होती रही। उसे अंतिम रूप दिया जा रहा था। आज सौंपी जा सकती है शासन को। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

NEET-UG: नीट पेपर लीक में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। इनमें 5 मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप वाली तथा परीक्षा फिर से कराने का निर्देश देने की मांग वाली याचिकाएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

Delhi :  केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
हाईकोर्ट सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा। उन्होंने न्यायिक हिरासत अवधि के दौरान वकीलों के साथ दो अतिरिक्त बैठकें करने के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...

अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

Amarnath Yatra : एक दिन की रुकावट के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल 
मौसम साफ होने के बाद रविवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा बहाल कर दी गई। दोनों रूटों से हजारों श्रद्धालु बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए पवित्र गुफा की ओर बढ़े। इस बीच शाम तक 22,600 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)

France Election: फ्रांस में त्रिशंकु सरकार बनने की संभावना
फ्रांस में रविवार को संसदीय चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग हुई। रुझानों में अप्रत्याशित रूप से एकजुट हुए वामपंथी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, जोकि राष्ट्रपति मैक्रों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वहीं, रुझानों में मैक्रों का मध्यमार्गी गठबंधन दूसरे और धुर दक्षिणपंथी तीसरे स्थान पर रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें