फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: बीजू जनता दल ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की; गोवा में फंसे सभी 80 लोग निकाले गए

Mon, 08 Jul 2024 06:39 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बीजू जनता दल ने राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। गोवा के सत्तारी तालुका में पाली झरने के पास पानी में फंसे सभी 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रसन्ना आचार्य, प्रमिला मल्लिक और देबी मिश्रा समेत 14 नेताओं को राज्य स्तरीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं संतरूप मिश्रा, कलिकेश नारायण सिंह देव को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि संतरूप मिश्रा को नवीन पटनायक का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

गुजरात: बस दुर्घटना में दो बच्चों की मौत, कई घायल
 गुजरात के डांग जिले में रविवार को 65 पर्यटकों को ले जा रही एक बस राजमार्ग पर सुरक्षा दीवार को तोड़ती हुई पलट गई, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शाम 5 बजे पहाड़ी शहर सापूतारा से 2 किमी दूर एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि लग्जरी बस सूरत से पर्यटकों को ले जा रही थी। वे लोग घूमने के लिए सापुतारा आए थे और वापस लौट रहे थे।  

केरल: क्रिकेट कोच के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत, आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण
केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने रविवार को केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के एक पूर्व कोच के खिलाफ युवा महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना में मामला दर्ज किया। आयोग ने लड़कियों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर केसीए को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया। आरोपी मनु पिछले 10 वर्षों से केसीए में कोच था।  

विधि आयोग को तैयार करना चाहिए था नए कानूनों का मसौदा : चिदंबरम
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तीखी आलोचना के एक दिन बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि नए आपराधिक कानून जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों का मसौदा तैयार करने का काम विधि आयोग को सौंपा जाना चाहिए था।

चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपराधिक कानूनों में सुधार के लिए मई 2020 में एक समिति गठित की थी। इसमें एक अध्यक्ष, संयोजक और सदस्य थे। इसकी संरचना समय-समय पर बदली गई। अंतत: समिति में एक संयोजक और पांच सदस्य थे। चिदंबरम ने कहा कि मैं अभी अपनी बात पर कायम हूं कि समिति में एक को छोड़कर सभी सदस्य विभिन्न विश्वविद्यालयों के सेवारत प्रोफेसर थे। वे समिति में अंशकालिक सदस्यों के रूप में कार्य कर रहे थे।

गोवा में फंसे सभी 80 लोग निकाले गए
गोवा के सत्तारी तालुका में पाली झरने के पास पानी में फंसे सभी 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पहले 50 लोगों को निकाला गया था। देर शाम तक शेष 30 लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार होने की वजह से झरने पर लोगों की भीड़ जमा थी और अचानक जल स्तर बढ़ने से 80 लोग फंस गए थे।

 
विज्ञापन

मुंबई में बारिश से ट्रेन सेवा पर असर
मुंबई में बारिश के कारण कल्याण और कसारा स्टेशनों के बीच रेल लाइन पर मलबा आने से रेल सेवा लगभग सात घंटे बाधित रही। मध्य रेलवे ने बताया कि रविवार सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच वासिंद-खरडी खंड पर भारी बारिश और बाढ़ के कारण, ट्रैक तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें