फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कल लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक; सुप्रीम कोर्ट से अल्लाहाबादिया को झटका; पढ़ें सुर्खियां

Tue, 01 Apr 2025 08:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं दिल से एक योगी हूं और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। मैं मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए हूं और मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मेरी पार्टी भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निभा रहा हूं। वहीं केंद्र सरकार बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक को संसद में पेश करने जा रही है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए वह वक्फ से जुड़ी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। हालांकि, देशभर में इससे पहले ही विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं। विपक्ष के नेताओं ने साफ किया है कि इस तरह का विधेयक मुस्लिम पक्ष की ताकत को कम करेगा और वक्फ पर सरकारी नियंत्रण बढ़ेगा। एक तरफ यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने अपने शो में  शालीनता बनाए रखने की बात कही। रणवीर ने अपना पासपोर्ट जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई इंटरव्यू के सिलसिले में उन्हें विदेश जाना पड़ता है और कई मीटिंग करनी पड़ती है। रणवीर ने तर्क दिया कि इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अगर वह विदेश जाते हैं तो इससे जांच प्रभावित होगी। तो दूसरी ओर आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सीएम योगी का बड़ा बयान- मैं योगी हूं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं दिल से एक योगी हूं और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। मैं मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए हूं और मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मेरी पार्टी भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निभा रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर...

सरकार को क्यों पड़ी वक्फ संशोधन बिल लाने की जरूरत

वक्फ संशोधन विधेयक पर देशभर में विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक को संसद में पेश करने जा रही है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए वह वक्फ से जुड़ी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। हालांकि, देशभर में इससे पहले ही विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं। विपक्ष के नेताओं ने साफ किया है कि इस तरह का विधेयक मुस्लिम पक्ष की ताकत को कम करेगा और वक्फ पर सरकारी नियंत्रण बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर..

शीर्ष कोर्ट से रणवीर अल्लाहाबादिया और आशीष चंचलानी को राहत नहीं

रणवीर अल्लाहबादिया की कुल संपत्ति - फोटो : Instagram

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने अपने शो में  शालीनता बनाए रखने की बात कही। रणवीर ने अपना पासपोर्ट जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई इंटरव्यू के सिलसिले में उन्हें विदेश जाना पड़ता है और कई मीटिंग करनी पड़ती है। रणवीर ने तर्क दिया कि इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अगर वह विदेश जाते हैं तो इससे जांच प्रभावित होगी। पढ़ें पूरी खबर...

आज लखनऊ और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला

लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI

आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। पढें पूरी खबर...

जिनपिंग ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

जिनपिंग-पीएम मोदी। - फोटो : amarujala
चीन ने एक बार फिर भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि चीन और भारत को और अधिक निकटता से मिलकर काम करना चाहिए। दोनों देशों रिश्ते को ड्रैगन-हाथी टैंगो का रूप लेना चाहिए। यह हमारे प्रतीकात्मक जानवरों के बीच नृत्य है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चीन-भारत के राजनयिक संबंधों की शुरुआत की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश में चीनी राष्ट्रपति ने यह बात कही। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भी चीनी राष्ट्रपति को बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर...

राणा सांगा विवाद: धनखड़ ने रामजी लाल सुमन की सुरक्षा पर जताई चिंता

जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी मामले में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां उनकी टिप्पणी के चलते उन्हें कई तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।इसी बीच राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि सभी सांसदों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम गोपाल यादव से अपील की कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके अपने साथी सांसद रामजी लाल सुमन पर की गई धमकियों के मामले को शांत कराएं। पढ़ें पूरी खबर...

₹2000 Notes: 2000 के नोटों पर आरबीआई का बड़ा खुलासा

दो हजार रुपये के नोट - फोटो : ANI

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि 2000 रुपये के 98.21 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,366 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी जनता के पास हैं। 19 मई, 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। पढ़ें पूरी खबर..

रणवीर सिंह की इस एक्ट्रेस ने बताया साउथ फिल्म के सेट का किस्सा

शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ही अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच का जिक्र करती रहती हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए ऐसे वाकये भी साझा किए हैं, जो काफी परेशान करने वाले थे। अब हाल ही में अभिनेत्री शालिनी पांडे ने भी अपने साथ हुए एक ऐसे घटनाक्रम के बारे में बताया, जिससे वो काफी परेशान हो गई थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने शुरू से ही खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित कर ली थीं। पढ़ें पूरी खबर...

गुजरात हादसे में 20 की मौत: मरने वालों में अधिकांश MP के

गुजरात फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वाले मप्र के बताए जा रहे हैं। - फोटो : PTI
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग हादसे में 20 श्रमिकों की मौत हो गई है। हादसे में मृतक श्रमिकों में सभी मध्य प्रदेश के मजदूर बताए जा रहे है। इसमें हरदा जिले के हंडिया के रहने वाले आठ और छह देवास के मजूदरों की पहचान हुई है। मृतकों में बाकी छह लोगों की अभी पहचान होना बाकी है। हरदा जिला प्रशासन ने एडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस की एक टीम को हरदा से बनासकांठा रवाना कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

वक्फ बिल: भाजपा और कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

लोकसभा - फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब

भाजपा ने सभी लोकसभा सांसदों को कल 2 अप्रैल को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। इससे पहले इस पर सदन में चर्चा होगी। पार्टी की ओर से जारी व्हिप में कहा गया कि बुधवार को सदन में अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य है। उन्हें पारित करने के लिए सभी लोग पार्टी का समर्थन करें और वोटिंग करें। व्हिप में सभी सांसदों से पूरे दिन सदन में ही मौजूद रहने को कहा गया है। भाजपा के पास लोकसभा में 240 सांसद ही हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें