फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाराष्ट्र-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर; PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच शिखर वार्ता आज

Tue, 09 Jul 2024 07:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज शिखर वार्ता होगी। 
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के नौ राज्यों में बारिश का कहर टूटा है। सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। मुंबई में विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी है। बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की जान चली गई है।लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपनों के बीच होंगे। वह न सिर्फ अपनों का दुखड़ा सुनेंगे, बल्कि जिले के विकास की हकीकत भी जानेंगे।  लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा होगा। ओडिशा के पुरी में सोमवार सुबह मंगला आरती और भोग के बाद भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा यात्रा दोबारा शुरू हुई। हरि बोल और जय जगन्नाथ की जयकार के साथ भक्तों ने दोगुने उत्साह से रथों की रस्सियां खींचीं। रूसी मिसाइलों ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में बच्चों के एक अस्पताल समेत 5 जगहों पर मिसाइल हमले कर 30 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। हमलों में 40 से अधिक मिसाइलें छोड़ी गईं। 
विज्ञापन

झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मंगलवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सहित कई जगहों पर बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

मोदी और पुतिन - फोटो : पीटीआई

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज शिखर वार्ता

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को अपने आधिकारिक आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी के सोमवार शाम को नोवो-ओगारियोवो स्थित सरकारी आवास पर पहुंचने पर पुतिन ने गले मिलकर और हाथ मिलाकर स्वागत किया। यहां दोनों नेताओं के बीच दोस्ती की खास जुगलबंदी दिखी। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज, जानेंगे जिले के विकास की हकीकत
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपनों के बीच होंगे। वह न सिर्फ अपनों का दुखड़ा सुनेंगे, बल्कि जिले के विकास की हकीकत भी जानेंगे। सांसद राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Weather Forecast: आसमान से बरस रही लगातार आफत स्थानीय लोगों के लिए बारिश बनी शामत! - फोटो : self

Weather: मुंबई-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के नौ राज्यों में बारिश का कहर टूटा है। सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। मुंबई में विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी है। बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की जान चली गई है और असम में बाढ़ से 23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों का भूस्खलन के चलते सड़क संपर्क टूट गया है। पढे़ं पूरी खबर...

 

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

Puri Yatra: आज मौसी के घर जाएंगे भगवान जगन्नाथ, जयकारों के साथ गुंडिचा मंदिर पहुंचा रथ
ओडिशा के पुरी में सोमवार सुबह मंगला आरती और भोग के बाद भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा यात्रा दोबारा शुरू हुई। हरि बोल और जय जगन्नाथ की जयकार के साथ भक्तों ने दोगुने उत्साह से रथों की रस्सियां खींचीं। ढोल की थाप और मंजीरों की ताल से ताल मिलाते हुए भक्त दोपहर बाद सबसे पहले भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज साथ देवी गुंडिचा  के मंदिर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : एएनआई

Jharkhand: हेमंत सोरेन की जमानत को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो नेता हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने दलील दी थी कि अगर सोरेन को जमानत पर रिहा किया गया तो वह इसी तरह का अपराध कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

रूस-यूक्रेन युद्ध - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल समेत पांच जगहों पर रूसी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत
रूसी मिसाइलों ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में बच्चों के एक अस्पताल समेत 5 जगहों पर मिसाइल हमले कर 30 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। हमलों में 40 से अधिक मिसाइलें छोड़ी गईं, जिनमें हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलें भी शामिल थीं। पढ़ें पूरी खबर...

train new - फोटो : istock

यूपी: मुंबई रूट की 10 ट्रेनें हुईं निरस्त, आज से 24 तक प्रभावित होगा संचालन 
मध्य रेलवे के भुसावल खंडवा रेलखंड पर खंडवा यार्ड में रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते लखनऊ के रास्ते मुंबई जाने वाली 20 ट्रेनों का संचालन नौ से 24 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेगा। इसमें 10 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं, जबकि सात रोककर चलाई जाएंगी। तीन ट्रेनें अपने नियत स्टेशन से एक से तीन घंटे देरी से चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

मैनपुरी के बिछवां स्थित भोले बाबा का आश्रम - फोटो : संवाद
हाथरस हादसा: साकार हरि से अनुयायियों का मोह भंग, आश्रम में भीड़ हुई कम 
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिछवां कस्बा स्थित साकार हरि के आश्रम से कोई संदेश न आने के बाद अचानक अनुयायियों की संख्या भी कम होने लगी है। सोमवार को काफी कम लोग ही आश्रम के आसपास दिखाई दिए। हालांकि पुलिस के पहरे में कोई कमी नहीं आई है। पुलिसकर्मी जागकर रात गुजार रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

बेरिल तूफान ने जमकर तांडव मचाया। - फोटो : एक्स

Beryl Storm: तूफान बेरिल ने 2 लोगों की जान ले ली 

अमेरिका के टेक्सास में बेरिल तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तेल बंदरगाह बंद कर दिए गए जबकि कई उड़ानों को रोक दिया गया। वहीं दक्षिण-पूर्व टेक्सास में 20 लाख से ज्यादा घरों में पावर कट के कारण बिजली चली गई। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें