फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आंध्र को देंगे दो लाख करोड़ की सौगात; एक देश एक चुनाव पर संसदीय समिति की बैठक आज

Wed, 08 Jan 2025 07:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उद्घाटन करेंगे। इनमें हरित हाइड्रोजन केंद्र और औषधि पार्क प्रमुखता से शामिल हैं। पिछले वर्ष लगातार तीसरी बार पीएम का पद संभालने के बाद यह मोदी का राज्य का पहला दौरा होगा। इसके अलावा, एक देश-एक चुनाव संबंधी दो विधेयकों की जांच के लिए गठित संसदीय समिति बुधवार को अपनी पहली बैठक करेगी। इस दौरान विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारी संसदीय समिति के सदस्यों को प्रस्तावित कानूनों के प्रावधानों के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा, महाकुंभ की बसावट से पहले अखाड़े के संतों में मारपीट और गुटबाजी के बाद छावनी प्रवेश में पहली बार वैष्णव परंपरा की तीनों अनियों के अखाड़े एक साथ तलवार-भाला और अन्य अस्त्र-शस्त्र के साथ निकलेंगे। तीनों अखाड़ों की सामूहिक छावनी प्रवेश शोभायात्रा बुधवार को केपी इंटर कॉलेज परिसर से निकलेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : X/BJP

पीएम मोदी आज आंध्र को देंगे 2 लाख करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उद्घाटन करेंगे। इनमें हरित हाइड्रोजन केंद्र और औषधि पार्क प्रमुखता से शामिल हैं। पिछले वर्ष लगातार तीसरी बार पीएम का पद संभालने के बाद यह मोदी का राज्य का पहला दौरा होगा। पढ़ें पूरी खबर...

One Nation One Election - फोटो : Amar Ujala
एक देश एक चुनाव पर संसदीय समिति की बैठक आज 
एक देश-एक चुनाव संबंधी दो विधेयकों की जांच के लिए गठित संसदीय समिति बुधवार को अपनी पहली बैठक करेगी। इस दौरान विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारी संसदीय समिति के सदस्यों को प्रस्तावित कानूनों के प्रावधानों के बारे में जानकारी देंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...
 

Mahakumbh : संगम की रेती पर सनातन का शक्ति प्रदर्शन आज
बसावट से पहले अखाड़े के संतों में मारपीट और गुटबाजी के बाद छावनी प्रवेश में पहली बार वैष्णव परंपरा की तीनों अनियों के अखाड़े एक साथ तलवार-भाला और अन्य अस्त्र-शस्त्र के साथ निकलेंगे। तीनों अखाड़ों की सामूहिक छावनी प्रवेश शोभायात्रा बुधवार को केपी इंटर कॉलेज परिसर से निकलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, नवनिर्वाचित, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

राष्ट्रपति पद की शपथ से लेने से पहले ट्रंप ने बताए अपने एजेंडे
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले, उन्होंने मंगलवार को फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो आवास में पत्रकार वार्ता की, जिसमें उन्होंने नाटो, गाजा में इस्राइल बंधकों, ग्रीनलैंड को खरीदने और पनामा नहर पर नियंत्रण जैसे अपने एजेंडे बताए। उन्होंने एलन मस्क और कनाडा के 51वें अमेरिकी राज्य बनने की अटकलों पर भी अपने विचार रखे। पढ़ें पूरी खबर...

मौसम अपडेट। - फोटो : अमर उजाला

13 राज्यों में कोहरा-पाला की चेतावनी; 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत को कोहरे और कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर भारी हिमपात और मैदानी राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर समेत अधिकतर क्षेत्रों में बदली छाई रही, जिससे अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 13 राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

V Narayanan - फोटो : सोशल मीडिया।

वी नारायणन बनाए गए इसरो के नए अध्यक्ष
केंद्र सरकार ने वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया है। वे 14 जनवरी को  इसरो के वर्तमान प्रमुख एस सोमनाथ से पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि वी नारायणन की नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल की अवधि के लिए रहेगी। बता दें कि सोमनाथ ने 14 जनवरी, 2022 को तीन साल के कार्यकाल के लिए अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

Elections : बड़ी चुनौती से जूझ रही आप, भाजपा को 27 साल का ग्रहण खत्म होने की उम्मीद
दिल्ली में चुनाव तारीख की घोषणा के बाद सियासी पार्टियों में मतदाताओं का लुभाने का खेल तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार सबसे पहले घोषित कर चुकी है। उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में भाजपा और कांग्रेस पार्टी आप से पीछे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, नवनिर्वाचित, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

US: ट्रंप ने दोहराई ग्रीनलैंड-पनामा नहर पर नियंत्रण की बात
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर, ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात दोहराई है। कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य में शामिल होने के रुख के बीच एक बार फिर ट्रंप ने कहा है कि वह इन दोनों क्षेत्रों पर नियंत्रण करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करने से इनकार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों पर अमेरिकी नियंत्रण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर...
 

बीएसएफ - फोटो : ANI

बीएसएफ ने कहा- बांग्लादेश ने भारत की एक इंच जमीन पर भी नहीं किया कब्जा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने भारत की 5 किलोमीटर भूमि पर नियंत्रण कर लिया है। बीएसएफ ने इन खबरों को 'निराधार और गैर-जिम्मेदाराना' बताया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

नमो भारत ट्रेन - फोटो : x/@officialncrtc

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत के सफर पर ब्रेक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ग्रेटर नोएडा के रास्ते गाजियाबाद तक की सीधी कनेक्टिविटी देने वाली नमो भारत रेल के डीपीआर को भारत सरकार ने आपत्तियों के साथ लौटा दिया है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से नोएडा एयरपोर्ट के बीच के 72 किमी लंबे रूट और स्टेशन को लेकर फिर से विचार करने की सलाह भी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें