फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बीजापुर में बड़े नक्सली हमला, एचएमपीवी की भारत में दस्तक; अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारतपोल पोर्टल

Tue, 07 Jan 2025 05:55 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। बड़ा नक्सली हमला किया है। बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर फोर्स के वाहन को उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक डाइवर वीरगति को प्राप्त हो गया। इस तरह से कुल 9 लोगों ने बलिदान दिया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि कर दी है। घायल जवानों और वीरगति को प्राप्त जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। वहीं इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कर्नाटक में दो बच्चों में संक्रमण पाया है। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में ये संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा गुजरात में भी एक दो महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। एक तरफ पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इससे इन राज्यों के साथ ही आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पश्चिम विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 10-12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिन धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सीबीआई की ओर से विकसित भारतपोल पोर्टल को मंगलवार को लॉन्च करेंगे। भारतपोल पोर्टल देश की जांच एजेंसियों को रियल टाइम सूचना साझा करने में सक्षम बनाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला: आठ जवान और एक डाइवर वीरगति को प्राप्त

ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Naxalite Attack in Bijapur: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। बड़ा नक्सली हमला किया है। बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर फोर्स के वाहन को उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक डाइवर वीरगति को प्राप्त हो गया। इस तरह से कुल 9 लोगों ने बलिदान दिया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि कर दी है। घायल जवानों और वीरगति को प्राप्त जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। पढ़े पूरी खबर...

HMPV Advisory: भारत में अब तक तीन मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क

HMPV को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क - फोटो : अमर उजाला

चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। वहीं इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कर्नाटक में दो बच्चों में संक्रमण पाया है। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में ये संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा गुजरात में भी एक दो महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। पढ़े पूरी खबर..

Weather: ठिठुरने के लिए रहें तैयार... होगी बारिश, अभी और गिरेगा पारा

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इससे इन राज्यों के साथ ही आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पश्चिम विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 10-12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिन धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़े पूरी खबर...

'BHARATPOL': अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारतपोल पोर्टल

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सीबीआई की ओर से विकसित भारतपोल पोर्टल को मंगलवार को लॉन्च करेंगे। भारतपोल पोर्टल देश की जांच एजेंसियों को रियल टाइम सूचना साझा करने में सक्षम बनाएगा। पढ़े पूरी खबर...

42 दिन से अनशन पर डल्लेवाल: अचानक बिगड़ी किसान नेता जगजीत सिंह की तबीयत

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : अमर उजाला

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 42वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल की सेहत लगातार नाजुक बनी हुई है। सोमवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) 88/52 पहुंच गया। एक घंटे तक स्थिति गंभीर बनी रही। एक घंटे बाद उनका बीपी सामान्य हुआ। पढ़े पूरी खबर...

Delhi Election 2025: दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट जारी

चुनाव आयोग - फोटो : ANI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858 मतदाता है। जिसमें 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। फाइनल वोटर सूची जारी होने के बाद अब जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। पढ़े पूरी खबर..

Justin Trudeau Resignation: कनाडा में जस्टिन ट्रूडो का पीएम पद से इस्तीफा

जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंंत्री पद से दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद उनके 10 साल पुरानी सत्ता का अंत हो गया। ट्रूडो ने भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे इस्तीफे का एलान किया। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे से पहले एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष के कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। ट्रूडो के अलावा वित्त मंत्री भी इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में कनाडा की राजनीति में अस्थिरता बढ़ने के संकेत हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Bihar News: प्रशांत किशोर को कोर्ट ने ही जेल भेजा, पहुंचते ही बदला आदेश

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

दो जनवरी से बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सियासी मौसम गरमा गया। जनसुराज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार का विरोध करने लगे। पटना पुलिस ने करीब छह घंटे तक सड़कों पर घुमाने के बाद प्रशांत किशोर की पेशी करवाई। पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर पर सरकारी काम में बाधा और बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाकर केस किया। कोर्ट ने केस की सुनवाई की। पीके को पीआर बॉन्ड पर जमानत दे दी। पढ़े पूरी खबर..

Assam: असम के दीमा हसाओ में कोयला खदान में घुसा पानी, कई श्रमिक फंसे

असम के दीमा हसाओ में कोयला खदान में घुसा पानी - फोटो : ANI
असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में अचानक पानी घुस गया। अधिकारियों ने खदान में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई है। ये हादसा दीमा हसाओ जिले के उमरंगशू के 3 किलो क्षेत्र में मौजूद असम कोयला खदान में हुई है। खदान के कर्मचारियों के अनुसार, अंदर करीब 15 श्रमिक थे। हालांकि, अधिकारियों ने श्रमिकों की संख्या नौ बताई है। पढ़े पूरी खबर..

UP: आतंकी पन्नू की महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी... पीलीभीत और उत्तराखंड की सीमा पर अलर्ट

गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : एक्स/ShayanKrsna

पीलीभीत में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के एनकाउंटर के बाद सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी को देखते हुए पुलिस और खुफिया अमला अलर्ट हो गया है। एसएसपी ने उत्तराखंड व पीलीभीत सीमा से जुड़े इलाकों में दस जगह बैरियर लगाकर निगरानी बढ़ाई है। 13 जनवरी से 28 फरवरी के बीच यहां सघन चेकिंग की जाएगी। पढ़े पूरी खबर

US: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का आधिकारिक एलान

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी कांग्रेस ने देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत को प्रमाणित कर 20 जनवरी को उनके पदभार ग्रहण करने का रास्ता साफ कर दिया है। कांग्रेस के संक्षिप्त समारोह में देश के 50 राज्यों और कोलंबिया जिले के चुनावी नतीजों को प्रमाणित किया गया। कांग्रेस की बैठक में प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों के सदस्य शामिल हुए। इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने की जो अमेरिकी सीनेट की पदेन अध्यक्ष हैं। अभी सीनेट व प्रतिनिधिसभा, दोनों जगह रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। हर चार साल में होने वाला समारोह पिछली बार से भिन्न था। पढे पूरी खबर..

AI: पीएम मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के CEO

पीएम मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला - फोटो : X / @satyanadella
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और तकनीकी नवाचार व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कई पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को एआई-फर्स्ट राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता के लिए वह उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने भी भारत में माइक्रोसॉफ्ट की महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं पर खुशी जाहिर की। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन

Pushpa 2: 32वें दिन पुष्पा 2 ने रचा इतिहास

पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' कमाई के मामले में आए दिन नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। वहीं, आज की कमाई के साथ ही फिल्म ने फिर एक बार इतिहास रच दिया है। फिल्म का सिनेमाघरों में आज 32वां दिन था। फिल्म पांचवें हफ्ते के वीकएंड पर भी अच्छी कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की। पढे पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें