फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज करेंगे कृषि अर्थशास्त्री सम्मेलन का उद्घाटन; जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमले की आशंका

Sat, 03 Aug 2024 07:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी आज कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, वायनाड आपदा के बाद केंद्र ने पश्चिमी घाट के लिए ESA मसौदा जारी किया है, जिसमें 60 दिनों के अंदर सुझाव मांगा है। 
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करेंगे। भारत में इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्ष बाद हो रहा है। बीते माह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के मामले में सुरक्षा में चूक की पूरी जिम्मेदारी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने ली है। केंद्र सरकार ने केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के 13 गांवों सहित छह राज्यों में पश्चिमी घाट के 56,800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) घोषित करने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है। भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। वर्चुअल रोल कॉल में डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों से पर्याप्त वोट हासिल करने के बाद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई। 

विज्ञापन

ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विश्व धरोहर समिति की बैठक में पीएम मोदी - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)
ICAE: पीएम मोदी आज करेंगे कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करेंगे। भारत में इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्ष बाद हो रहा है। इसमें डिजिटल कृषि और सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

US: सीक्रेट सर्विस ने ली ट्रंप की सुरक्षा में विफलता की पूरी जिम्मेदारी
बीते माह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के मामले में सुरक्षा में चूक की पूरी जिम्मेदारी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने ली है। सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक प्रमुख रोनाल्ड रोवे ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान ये बयान दिया। पढ़ें पूरी खबर...

वायनाड में भूस्खलन - फोटो : फोटो : पीटीआई

Landslide: वायनाड आपदा के बाद केंद्र ने पश्चिमी घाट के लिए ESA मसौदा जारी किया 
केंद्र सरकार ने केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के 13 गांवों सहित छह राज्यों में पश्चिमी घाट के 56,800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) घोषित करने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है। जिसमें राज्यों से 60 दिनों के अंदर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। पढे़ं पूरी खबर...

अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

US: कमला हैरिस डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं
भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। वर्चुअल रोल कॉल में डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों से पर्याप्त वोट हासिल करने के बाद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गई। पढ़ें पूरी खबर...

अरब सागर हो रहा गर्म - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

हालात और भयावह होंगे: जलवायु परिवर्तन ने बदला बारिश का पैटर्न
पिछली सदी में मानवजनित कारणों से बढ़ती गर्मी ने पृथ्वी के 75 फीसदी हिस्से पर बारिश के पैटर्न में भारी बदलाव कर दिया है, यह बात एक नए  शोध अध्ययन में सामने आई है। शोध के निष्कर्ष साइंस जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। पढे़ं पूरी खबर...

सना मकबूल बनीं बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर - फोटो : अमर उजाला

Sana Makbul: सना मकबूल बनीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर 
मॉडल और अभिनेत्री के तौर पर करियर के लिए मशहूर सना मकबूल खान 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता बन गई हैं। सना ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ विनिंग प्राइज के रूप में 25 लाख रुपये भी अपने नाम किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दोहा में हमास नेता इस्माइल हानिया का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : ANI

Qatar: दोहा में हमास नेता इस्माइल हानिया का हुआ अंतिम संस्कार
कतर के दोहा में हमास नेता इस्माइल हानिया का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शोक मनाने वाले लोग खाड़ी अमीरात की सबसे बड़ी इमाम मुहम्मद बिन अब्दुल वहाब मस्जिद के अंदर अंतिम संस्कार की नमाज अदा करने के लिए कतार में खड़े थे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत और मालदीव के राष्ट्रध्वज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

India-Male: मालदीव को 2 बंदरगाहों से मिली जरूरी चीजों के निर्यात की मंजूरी
भारत ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए भारत से मालदीव को जरूरी चीजों के निर्यात के लिए दो अतिरिक्त बंदरगाहों की घोषणा की है। इन बंदरगाहों में विशाखापत्तनम सागर और कांडला सागर शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

demo pic - फोटो : साकिव नबी

High Alert : जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमले की आशंका
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पांचवीं बरसी के दौरान जम्मू स्टैंड को आतंकी निशाना बना सकते हैं। वर्ष 2019 में जम्मू बस स्टैंड पर हमले का आरोपी आतंकी यासिर अहमद भट्ट कुलगाम स्थित अपने घर से 27 जुलाई से लापता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

फाजिलनगर में संभावना कला के कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा भित्ति चित्र।

Global Village : दुनियाभर की संस्कृतियों का उत्सव आज से, नॉलेज पार्टनर है अमर उजाला
विश्वभर की संस्कृतियों के ग्लोबल विलेज उत्सव का आयोजन शनिवार और रविवार को एआईईएसईसी आईआईटी दिल्ली की ओर से वर्ल्डमार्क दो व तीन एरोसिटी में किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें