फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: मॉरीशस के प्रधानमंत्री आज आएंगे भारत, श्रीलंका में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग पर होगी चर्चा, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Sun, 17 Apr 2022 06:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ अपनी पत्नी कोबिता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 से 24 अप्रैल तक भारत की आठ दिन की यात्रा पर आज आएंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के जीवंत संबंधों को और मजबूत बनाना है। वहीं, श्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेग्या (एसजेबी) ने सरकार के खिलाफ अविश्वास और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विचार के लिए रविवार को बैठक बुलाई है। कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक, एसजेबी की योजना नववर्ष के बाद 19 नवंबर से बुलाए गए संसद सत्र के दौरान स्पीकर को ये दोनों प्रस्ताव सौंपने की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज आएंगे भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ अपनी पत्नी कोबिता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 से 24 अप्रैल तक भारत की आठ दिन की यात्रा पर आज आएंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के जीवंत संबंधों को और मजबूत बनाना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे। - फोटो : Twitter

श्रीलंका के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग पर आज होगी चर्चा
श्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेग्या (एसजेबी) ने सरकार के खिलाफ अविश्वास और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विचार के लिए रविवार को बैठक बुलाई है। कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक, एसजेबी की योजना नववर्ष के बाद 19 अप्रैल से बुलाए गए संसद सत्र के दौरान स्पीकर को ये दोनों प्रस्ताव सौंपने की है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
IIT Delhi - फोटो : सोशल मीडिया

आईआईटी दिल्ली में स्नातकोत्तर-पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले का आज अंतिम मौका
यदि आप आईआईटी दिल्ली से स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में पढ़ाई करना चाहते हैं तो फिर दाखिले के लिए देर न करें। आईआईटी दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भरने का रविवार को आखिरी दिन है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
माया कुलश्रेष्ठ... - फोटो : अमर उजाला

आज सजेगी संगीत की महफिल, जुटेंगे कला जगत के सितारे
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को 45वें दिन भारतीय सांस्कृतिक कला कार्यक्रम का समापन होगा। अंजना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नृत्यम, गीतम और वादम की प्रस्तुति होंगी, जिसमें माया कुलश्रेष्ठ नृत्यम, डीयू के अस्टिटेंट प्रोफेसर डॉ. अविनाश पंडित गीतम व अजय प्रसन्ना वादम की प्रस्तुति देंगे। दिव्यांग कलाकार एवं कला जगत के सितारे भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल - फोटो : ANI

जहांगीर पुरी हिंसा : नाकाम रहा पुलिस का खुफिया विभाग
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि उपद्रव होने की आशंका पहले से ही थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में इसे दिल्ली पुलिस की खुफिया विभाग की असफलता बताया जा रहा है। के ब्लॉक के रहने वाले राजबीर ने सवाल किया कि शोभायात्रा निकालते और उसकी तैयारी करते वक्त दंगा होने की आशंका पहले से ही थी तो पुलिस को इस बारे में क्यों नही पता चला। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
PK - फोटो : Amar Ujala
प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी से मुलाकात
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के एक धड़े में हलचल मचनी शुरू हो गई है। जिस तरीके से प्रशांत किशोर ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपना पूरा प्लान सोनिया गांधी को सौंपा है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी का हिस्सा होंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पेट्रोल-डीजल की मांग में कमी आई। - फोटो : अमर उजाला
देश में ईंधन की मांग घटी
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर है। 22 मार्च से शुरू हुई तेजी के बीच दोनों की कीमत में छह अप्रैल तक दस रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। हालांकि, उसके बाद इनके दाम स्थिर हैं। कीमतों में तेजी के चलते अप्रैल में महज 15 दिनों के भीतर ही देश में पेट्रोल की मांग 10 फीसदी तक कम हो गई। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media

भारत ने डब्ल्यूएचओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
भारत ने देश में कोविड-19 मृत्यु दर का अनुमान लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। भारत ने शनिवार को कहा कि इस तरह के गणितीय मॉडल का इस्तेमाल इतने बड़े भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश के लिए मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने में नहीं किया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल - फोटो : ANI

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर हुई हिंसा को लेकर यूपी में अलर्ट
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों में हुए हंगामे के बाद हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इसे लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें और लगातार भ्रमणशील रहें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
पंजाब सचिवालय - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में 32 आईएएस अधिकारियों का तबादला
पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 32 आईएएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, रवनीत कौर को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर कारपोरेशन लगाते हुए स्पेशल चीफ सेक्रेटरी संसदीय मामले और प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर एनआरआई पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें