प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से संबद्ध फलाह-ए-आम (एफएटी) की ओर से जम्मू-कश्मीर में संचालित सभी स्कूलों को बंद करने का सरकार ने आदेश जारी किया है। इन सभी स्कूलों को 15 दिन में सील कर दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे पूछताछ की। उन्हें आज फिर तलब किया गया है। साथ ही पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा ले आई है। बिश्नोई को आज मूसेवाला हत्याकांड के मामले में सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
घाटी में जमात से जुड़े 300 स्कूल होंगे बंद
प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से संबद्ध फलाह-ए-आम (एफएटी) की ओर से जम्मू-कश्मीर में संचालित सभी स्कूलों को बंद करने का सरकार ने आदेश जारी किया है। इन सभी स्कूलों को 15 दिन में सील कर दिया जाएगा। इनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को पास के स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। नए सत्र में इन स्कूलों में दाखिला नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
पूछताछ लिए ईडी कार्यालय जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राहुल-प्रियंका।
- फोटो : PTI
राहुल गांधी आज फिर तलब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे पूछताछ की। उन्हें बुधवार को फिर तलब किया गया है। उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस।
- फोटो : ani
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आज मूसेवाला मामले में पेशी
पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा ले आई है। बिश्नोई को आज मूसेवाला हत्याकांड के मामले में सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने कोर्ट से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां।
- फोटो : CS National Convention
मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से धर्मशाला में
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम, धर्मशाला में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों का तीन दिवसीय पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए मुख्य सचिव धर्मशाला पहुंचने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को धर्मशाला पहुंचेंगे। 16 और 17 जून को इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। सम्मेलन का शुभारंभ आज शाम 5:00 बजे कैबिनेट सचिव राजीव गौबा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
शोपियां के कांजीलर इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। अन्य आतंकी अपराधों के अलावा, वह हाल ही में कुलगाम जिले में 2 जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था। बीते दिनों सुरक्षा बलों के निशाने पर सबसे अधिक लश्कर के ही आतंकी आए हैं। सुरक्षा बलों के अभियान मे इस साल अब तक 102 आतंकी मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र जैन का दावा- कोरोना से चली गई मेरी याददाश्त
आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की याददाश्त कोरोना के कारण चली गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में मनी लॉन्ड्रिंग के दस्तावेज दिखाकर पूछे गए सवालों पर जैन ने खुद यह दावा किया। ईडी ने जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को यह चौंकाने वाली जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में अगले 6 दिन नरम रहेंगे गर्मी के तेवर
राजधानी को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा व गर्मी से राहत मिलेगी। इस कड़ी में मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहने की वजह से 13 दिन बाद पारा 40 से नीचे पहुंचा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
5जी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी को मिली मंजूरी।
- फोटो : iStock
दिवाली तक मिल सकता है 5जी सेवाओं का तोहफा
इस साल दिवाली तक लोगों को 5जी सेवाओं का तोहफा मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। टेलीकॉम कंपनियां लंबे समय से 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी इंतजार कर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
चीन के शिनजियांग में उइगरों का दमन (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
चीन में तिब्बती और उइगरों का अब भी सांस्कृतिक उत्पीड़न जारी
चीन में राष्ट्रीय पहचान की तलाश और बीजिंग को वैश्विक भू-राजनीतिक रैंकिंग में शीर्ष पर रखने की कोशिश ने एक बुरा रूप ले लिया है। सिंगापुर पोस्ट के मुताबिक, इस प्रयास में चीन अब भी शिनजियांग के मुस्लिम अल्पसंख्यकों व तिब्बत में तिब्बतियों की संस्कृति और धार्मिक पहचान कुचलने में जुटा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिनजियांग में उइगरों के दमन का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का बदसूरत चेहरा किसी से छिपा नहीं है। यहां भागने की कोशिश करने वालों को गोली मार देने जैसी नीतियां अपनाई जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
सीईए वी अनंत नागेश्वरन।
- फोटो : ANI
सीईए बोले- चार साल में 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत
भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के प्रकोप से उबरकर तेज गति से सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। आने वाले चार साल में भारत 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत बेहतर और मजबूत स्थिति में है। अभी हमारी अर्थव्यवस्था 33 खरब डॉलर की है और 50 खरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करना बहुत मुश्किल नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
यूक्रेन संकट
- फोटो : Agency
पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेनाओं को बढ़त से सेवेरोदोनेस्क के बड़े हिस्से कब्जे में
रूस-यूक्रेन युद्ध के 111वें दिन रूसी सेना को पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों में बढ़त मिलती दिखाई दी। जबकि पश्चिमी देशों से आने वाली हथियारों की खेप को रूसी सैनिक बीच में ही नष्ट कर रहे हैं। इस कारण यूक्रेनी सेना के पास हथियारों की कमी आ रही है। उधर, यूक्रेनी शहर सेवेरोदोनेस्क को जाने वाले तीनों पुल नष्ट करने के चलते क्षेत्र में जीवन दूभर हो गया है। माना जा रहा है कि सेवेरोदोनेस्क शहर के 70 फीसदी हिस्से पर अब रूसी नियंत्रण में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
‘मुंबई समाचार’ की 200वीं वर्षगांठ पर समारोह को संबोधित करते पीएम मोदी।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
पीएम ने की पारसियों के काम की तारीफ, सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल
गुजराती अखबार 'मुंबई समाचार' के 200 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पारसियों के अपार योगदान के लिए पारसी समुदाय की सराहना की। पीएम मोदी ने समाज में पत्रकारिता और समाचारों की प्रासंगिकता और योगदान पर भी बात की। लेकिन पीएम मोदी द्वारा पारसी समुदाय के काम की सराहना करने पर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि "मोदी को अचानक क्यों एहसास हो गया है कि पारसी अद्भुत होते हैं ? मुंबई समाचार समारोह में उन्होंने पारसी समुदाय की प्रशंसा की।" पढ़ें पूरी खबर...