फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: कई राज्यों में बारिश के अलर्ट; ट्रंप ने यूएन के मंच से ईरान को धमकाया; एंथ्रोपिक की नई सुविधा लॉन्च

Wed, 23 Sep 2026 06:38 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय समाचारों में आज मौसम की खबरें सुर्खियों में है। मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जापान में लूजिन तूफान, मेक्सिको में चक्रवात पोलो के कारण बाढ़ और भूस्खलन के अलर्ट जारी किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ट्रंप का भाषण भी चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को समझौता करने की खुली धमकी दी है। तकनीक और एआई की दुनिया में एंथ्रोपिक की नई सुविधा चर्चा में है। अब 40 फीसदी कम खर्च पर फैबल 5.1 जैसा काम एंथ्रोपिक के क्लॉड ओपस 5.5 पर कर सकेंगे। जम्मू के कठुआ में भाजपा विधायक के बेटे के लापता होने की खबर भी चर्चा में है। श्रीलंका में ईस्टर के दिन धमाके के दोषियों को सजा की खबर, जापान में आयोजित एशियाई खेल में  भारत के मुकाबले और पदक की संभावनाओं के अलावा कई और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं भी सुर्खियों में हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, खेल और सिनेमा जगत के तमाम समाचार एक ही क्लिक में पढ़ें...
विज्ञापन

मौसम का हाल: यूपी-बिहार से बंगाल तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; ओडिशा, आंध्र-तेलंगाना में स्कूल बंद

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन डीप डिप्रेशन में बदल गया है और 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है। ओडिशा में भारी बारिश के चलते ODRAF टीमें तैनात की गई हैं। समुद्र में मछुआरों के जाने पर रोक और पुरी में समुद्र स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेलंगाना के कई जिलों में 23-24 सितंबर को बेहद भारी बारिश का अलर्ट है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

जापान में लूजिन तूफान: बस्तियां जलमग्न, 10 की मौत; मेक्सिको में चक्रवात पोलो के कारण बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी

जापान से मेक्सिको तक मौसम की मार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जापान में लूजिन तूफान का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।  टोक्यो के पास के कई क्षेत्रों में परिवहन और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

यूएन महासभा: ट्रंप का दावा- मैंने रुकवाए 8 युद्ध; ईरान को दी खुली धमकी, कहा- समझौता करो या नर्क में जाओ

यूएन महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति का भाषण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। संभावना है कि अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ऊपर लगाए जा रहे ईरान के युद्ध अपराधों के आरोपों पर जवाब देंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया क्लॉड ओपस 5.5: अब 40 फीसदी कम खर्च पर फैबल 5.1 जैसा काम, किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा?

एंथ्रोपिक ने क्लॉड ओपस 5.5 नाम का एक नया एआई मॉडल लॉन्च किया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एंथ्रोपिक ने क्लॉड ओपस 5.5 लॉन्च कर दिया है। अब 40% कम खर्च पर फैबल 5.1 जैसा काम मिलेगा। नया वर्जन अमेजन वेब सर्विस, गूगल क्लॉड और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

जम्मू: कठुआ के भाजपा विधायक का बेटा घर के बाहर से लापता, तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं हरियाणा-पंजाब

राज्य पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस के अनुसार वह 12वीं में पढ़ता है। परिजन व दोस्तों से पूछताछ के आधार पर तलाश की जा रही है। देर रात तक विधायक की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

सेहत: मोबाइल की लत और जंक फूड से बच्चियों में बढ़ रही पीसीओएस की समस्या, एम्स के अध्ययन में कई और खुलासे

demo pic - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने 4000 स्कूली बच्चियों पर अध्ययन शुरू किया है। इसकी शुरुआती रिपोर्ट चौंकाने वाली है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

आपका साबुन वेज है या नॉनवेज? पैकेट पर मिलेगा जवाब, टूथपेस्ट से कॉस्मेटिक्स तक बदलेगा नियम, कहां होगा निशान?

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार ने पैकेजिंग नियमों में बदलाव करते हुए साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स जैसे गैर-खाद्य उत्पादों पर भी वेज या नॉनवेज का निशान अनिवार्य कर दिया है। शाकाहारी उत्पाद पर हरी बिंदी और मांसाहारी उत्पाद पर लाल या भूरी बिंदी होगी। नया प्रावधान 21 सितंबर से लागू हो गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

एशियाड: पुरुष क्रिकेट में कौन सी टीमें होंगी शामिल, भारत-पाकिस्तान में होगा मैच? सात प्वाइंट में जानें सबकुछ

भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एशियन गेम्स में अब पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शुरू होने को है। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की अगुआई में इसमें हिस्सा लेने उतरेगी। कुल आठ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और भारत अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

पूजन के बीच गोलीबारी: घर में पूजा करा रही थी महिला, पति ने पत्नी और पूजा करा रहे पंडितों को उतारा मौत के घाट

मामले की जानकारी देता मृतक पंडित का बेटा - फोटो : अमर उजाला
शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर घर के मालिक अरविंद सिंह और पूजा करने आए पंडितों में विवाद हुआ। अरविंद सिंह ने पिस्टल से गोली चलाई, जिससे पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला'; भाजपा पर क्या बोले?

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहारी बाबू नाम से चर्चित फिल्मी सितारे शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में भी किसी परिचय के मोहताज नहीं। लंबे समय तक भाजपा में रहे शत्रुघ्न सिन्हा मौजूदा समय में बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। उन्होंने पार्टी के दो-फाड़ होने के बीच कहा कि ममता बनर्जी ही उनकी नेता रहेंगी। उन्होंने भाजपा की संस्कृति में बदलाव पर भी मुखरता से बातचीत की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

परिणीति चोपड़ा: 'यह अनपढ़ सोच लगती है', कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, आलोचकों को दिया करारा जवाब

कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति - फोटो : अमर उजाला
Katrina Kaif Trolling: प्रेग्नेंसी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ की बॉडी में आए बदलावों के बाद उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। अब इन ट्रोलिंग्स को लेकर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर किए थे बम धमाके: कोर्ट ने 15 आरोपियों को दी 220 साल की सजा, पांच साल चला केस

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीलंका की एक अदालत ने 2019 के ईस्टर संडे आत्मघाती हमलों के मामले में 24 आरोपियों में से 15 को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 220 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में नौ आरोपियों को बरी कर दिया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें