फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: सऊदी की तेल पाइपलाइन ठप; डूसू चुनाव के नतीजे आज; रूस में संसदीय चुनाव के मतदान

Sat, 19 Sep 2026 04:35 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज शनिवार, 19 सितंबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। सऊदी अरामको की पाइपलाइन पर हुए अचानक ड्रोन हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है और अब यूरोप को अक्तूबर में कच्चा तेल नहीं मिल पाएगा। उधर अमेरिका में रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने एक नया और अजीब फरमान जारी करते हुए 30 से ज्यादा उम्र के पुरुष सैनिकों के लिए टेस्टोस्टेरोन टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, हालांकि महिलाओं को इससे छूट मिली है। दिल्ली में आज दिन भर का सबसे बड़ा रोमांच देखने को मिलेगा क्योंकि डूसू चुनाव में किसके सिर ताज सजेगा इसका फैसला आज दोपहर तक आ जाएगा। उधर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है और चुनाव आयोग की सख्ती से नाराज ममता बनर्जी सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं जहां उन्होंने पार्टी के नाम-निशान पर लगी रोक को चुनौती दी है। युद्ध के मुहाने पर खड़े रूस में कड़े पहरे और ड्रोन हमलों के साए के बीच संसदीय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जहां क्रेमलिन अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है। महाराष्ट्र के पुणे में बिना फायर सेफ्टी चल रहे 11 पीजी हॉस्टलों पर ताला जड़ दिया गया है, जिससे वहां रह रहे 100 से ज्यादा छात्रों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। जल संकट को लेकर मौसम संगठन ने डरावनी चेतावनी दी है कि भारत के 34% इलाकों में जमीन के नीचे का पानी सामान्य से काफी नीचे चला गया है। दिल्ली वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं क्योंकि डीटीसी ड्राइवरों की हड़ताल के चौथे दिन सड़कों से बसें गायब हैं और लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। सुरक्षा के लिहाज से सतर्क कर देने वाली खबर जम्मू से है जहां नरवाल से खदेड़े जाने के बाद अब रोहिंग्या शहर के पुराने मोहल्लों में कमरा तलाश रहे हैं और इसमें स्थानीय एजेंट उनकी मदद कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर भी नए आईफोन का खुमार चढ़ गया है और उन्होंने अपना नया आईफोन- 18 प्रो खरीदते ही सोशल मीडिया पर चमका दिया है। भारतीय सिनेमा के लिए एक फक्र का पल आया है जहां महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी मराठी फिल्म 'गोंधल' ने ऑस्कर की रेस में सीधी एंट्री मार ली है। और क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अपडेट यह है कि भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की कुर्सी रहेगी या जाएगी, इसका आखिरी फैसला बीसीसीआई बहुत जल्द करने जा रही है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें, एक ही क्लिक में...
विज्ञापन







 

ड्रोन हमले से सऊदी की पाइपलाइन ठप: यूरोप को अक्तूबर में नहीं मिलेगा अरामको का कच्चा तेल; क्या है वजह?

सऊदी तेल पाइपलाइन पर हमला - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने कम से कम दो यूरोपीय रिफाइनिंग ग्राहकों को बताया है कि उन्हें अगले महीने यानी अक्तूबर में कच्चे तेल की डिलीवरी नहीं मिलेगी। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। यूरोपीय रिफाइनर आम तौर पर अरामको से दीर्घकालिक अनुबंध के तहत हर महीने सऊदी कच्चा तेल खरीदते हैं, लेकिन इस बार अक्तूबर की डिलीवरी रोक दी गई है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

पेंटागन का बड़ा फैसला: 30+ अमेरिकी पुरुष सैनिकों का टेस्टोस्टेरोन टेस्ट अनिवार्य, महिलाओं को बाहर क्यों रखा?

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का फैसला - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन ने 30 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुष सैनिकों के लिए टेस्टोस्टेरोन की जांच अनिवार्य करने की औपचारिक गाइडलाइन जारी कर दी है। यह गाइडलाइन गुरुवार देर रात जारी की गई। हालांकि, फिलहाल यह व्यवस्था केवल पुरुष सैनिकों पर लागू होगी। जुलाई में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के शुरुआती आदेश में सभी सैनिकों के लिए टेस्टोस्टेरोन की कमी की जांच की बात कही गई थी, लेकिन नई क्लिनिकल गाइडलाइन में इसे खास तौर पर ‘पुरुष सैनिकों में टेस्टोस्टेरोन की कमी’ से जोड़ा गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

डूसू चुनाव 2026: किसके सर सजेगा ताज... फैसला आज, मतगणना सुबह आठ बजे से; दोपहर तक नतीजे आने की संभावना

डूसू चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव का करीब एक माह से चला आ रहा चुनावी संग्राम शुक्रवार को मतदान के साथ खत्म हो गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए मैदान में उतरे 20 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। इस बार डूसू चुनाव में करीब 1.51 लाख छात्र मतदाता थे। अब शनिवार को होने वाली मतगणना में तय होगा कि डीयू की छात्र राजनीति की कमान किसके हाथ जाएगी। पिछले साल कुल मतदान प्रतिशत 39.45 फीसदी रहा था। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल उपचुनाव: चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता, टीएमसी के नाम और चिह्न वाले फैसले को दी चुनौती

ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में की अपील - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ममता बनर्जी ने आयोग के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत तृणमूल कांग्रेस के मूल नाम और चिह्न पर रोक लगाई गई है। शुक्रवार को आयोग ने छह अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के गुट को 'फुटबॉल खिलाड़ी' का चुनाव चिह्न आवंटित किया। इसके बाद ममता ने इस फैसले को अदालत में चुनौती देने का कदम उठाया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

रूस में संसदीय चुनाव: युद्धकालीन वोटिंग में क्रेमलिन की पकड़ मजबूत, युद्धकाल और ड्रोन हमलों के साए में मतदान

व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : एएनआई (फाइल)

रूस में शुक्रवार, 18 सितंबर को देश के पहले युद्धकालीन संसदीय चुनाव के लिए तीन दिवसीय मतदान शुरू हुआ। इन चुनावों में लगभग कोई वास्तविक विपक्ष नहीं है, जिससे क्रेमलिन की राजनीतिक प्रभुत्व सुरक्षित रहने की पूरी संभावना है। अधिकारियों ने 11 करोड़ 10 लाख पात्र मतदाताओं के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सप्ताहांत तक चुनाव फैला दिए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक मतदान की भी अनुमति दी गई, जिससे मतदाताओं को सुविधा मिली। सेंट्रल इलेक्शन कमीशन के अनुसार, शुक्रवार देर शाम तक ऑनलाइन मतदान सहित करीब 30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

पुणे में 11 पीजी हॉस्टल सील: रहते थे 100 से ज्यादा छात्र; फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं, कॉलेजों पर भी कार्रवाई?

नवल किशोर राम, नगर आयुक्त, पुणे - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
पुणे नगर निगम (पीएमसी) के फायर विभाग ने शुक्रवार को लोहगांव और निंबालकर नगर इलाके में 11 पेइंग गेस्ट (पीजी) हॉस्टल सील कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक, इन हॉस्टलों में जरूरी फायर सेफ्टी उपकरण और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं थीं। इनमें कई तीन और चार मंजिला इमारतें थीं, जहां 100 से ज्यादा छात्र रह रहे थे। यह कार्रवाई दिल्ली और दूसरे शहरों में हुई हाल की घटनाओं के बाद पुणे में शुरू किए गए शहरव्यापी फायर सेफ्टी निरीक्षण का हिस्सा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

भारत में तेजी से घट रहा भूजल: 34% निगरानी केंद्रों पर स्तर सामान्य से नीचे, डब्ल्यूएमओ की चेतावनी क्यों अहम?

देश में बिगड़ रहा जल संतुलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत में भूजल का संकट लगातार गहरा रहा है। खासकर उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भूजल स्तर में लंबे समय से गिरावट दर्ज की जा रही है। अब वैश्विक जल संसाधनों पर जारी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट ने इस गिरावट को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

डीटीसी हड़ताल के चार दिन: दिल्ली में लड़खड़ाई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर कम बसों ने बढ़ाया इंतजार

1 - फोटो : अमर उजाला

डीटीसी बस चालकों और परिचालकों की हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दबाव बना रहा। हालांकि, बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को सड़कों पर बसों की संख्या बढ़ी और करीब 7,500 इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों में से 2,500 से 3,000 बसें चलती दिखाई दीं। इसके बावजूद कई इलाकों में यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्रियों ने मेट्रो, ऑटो, ई-रिक्शा और कैब का सहारा लिया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू: नरवाल के बाद शहर के पुराने मोहल्लों में कमरा तलाश रहे हैं रोहिंग्या, स्थानीय एजेंट मददगार; शासन सचेत

1 - फोटो : अमर उजाला

नरवाल रोहिंग्या बस्ती में कार्रवाई के चौथे दिन शुक्रवार को भी झुग्गियां खाली करने और बचे सामान समेटने का सिलसिला जारी रहा। बस्ती खाली होने के साथ अब प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सामने अगली चुनौती यहां से निकल रहे परिवारों की बिखरी हुई आवाजाही और नए ठिकानों की निगरानी की है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

रिंकू सिंह पर चढ़ा आईफोन का क्रेज: क्रिकेटर ने खरीदा नया iPhone 18 Pro; सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

रिंकू सिंह - फोटो : @सोशल मीडिया/अमर उजाला ग्राफिक्स

एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुक्रवार से भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। एपल के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स पर तड़के से ही ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई। नए आईफोन को लेकर लोगों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?

मराठी फिल्म गोंधल - फोटो : अमर उजाला
संतोष दावखर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोंधल' ने 33 अन्य फिल्मों को पीछे छोड़कर अकादमी अवॉर्ड्स में जगह बनाई है। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा गोंधल के इर्द-गिर्द घूमती है। विस्तार से जानिए इस परंपरा के बारे में। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

कौन होगा टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर?: इस नाम की हो रही चर्चा, शुभमन गिल की गुजरात टीम के है असिस्टेंट कोच

कौन होगा भारतीय टीम का नया मुख्य चयनकर्ता? - फोटो : Amar Ujala Graphics
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल अक्तूबर की शुरुआत में खत्म होने वाला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बीसीसीआई उन्हें एक और मौका देगा या सीनियर चयन समिति की जिम्मेदारी किसी नए चेहरे को सौंपी जाएगी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें