फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: NEET पर शिक्षा मंत्री की बैठक; US से बोइंग विमान खरीदेगा चीन; बंगाल में ममता के करीबी अफसर गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 05:52 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
देश और दुनिया में कई बड़ी घटनाएं चर्चा में रहीं। केंद्र सरकार ने नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें एनटीए अधिकारियों समेत कई वरिष्ठ अफसर शामिल हुए और परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से दोबारा कराने पर मंथन हुआ। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि चीन 200 बोइंग विमान खरीदने पर सहमत हो गया है, हालांकि इस खबर के बाद बोइंग के शेयरों में गिरावट देखी गई। दूसरी ओर कोलकाता में ईडी ने डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा को कथित वसूली रैकेट मामले में गिरफ्तार किया, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई। वहीं, व्यापार जगत में गौतम अदानी और अदानी ग्रुप को लेकर राहत की खबर सामने आई, जहां अमेरिका में धोखाधड़ी के मामले के खत्म होने की संभावना जताई गई। दिल्ली में नए ई-रिक्शा नियम लागू हो गए हैं, जिनके तहत ‘एक लाइसेंस-एक वाहन’ नीति लागू की गई है। वहीं पाकिस्तान ने भारत में संवाद की मांग उठने का स्वागत किया। न्यायपालिका से जुड़ी खबर में दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने केजरीवाल से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग करते हुए अवमानना कार्रवाई शुरू करने की बात कही। खेल जगत में आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराया। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक युद्ध में तीनों सेनाओं के तालमेल को जीत की कुंजी बताया। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन


 

नीट परीक्षा रद्द होने पर एक्शन में सरकार: शिक्षा मंत्री के घर देर शाम तक चली बैठक, NTA के अफसर भी रहे मौजूद

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा नीट-यूजी को रद्द किए जाने के बाद अब सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के दोबारा कराने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह खबर उन सभी छात्रों के लिए बहुत जरूरी है जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

ट्रंप-शी जिनपिंग - फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल को बताया कि चीन 200 बोइंग जेट खरीदने पर सहमत हो गया है। यह पहला मौका है जब बीते लगभग एक दशक में अमेरिका में निर्मित वाणिज्यिक जेट को चीन खरीदने वाला है। हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच होने वाले इस सौदे का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक खरीदारी की ये खबर आने के बाद बोइंग के शेयर में करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता के डीसीपी पर ED का शिकंजा: डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा गिरफ्तार; पूर्व सीएम ममता से थी करीबी

शांतनु सिन्हा, डिप्टी पुलिस कमिश्नर - फोटो : Amar Ujala Graphics
कोलकाता से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को एक कथित वसूली रैकेट में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एक संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के दौरान की गई, जिसमें कुख्यात अपराधी सोना पप्पू और व्यवसायी जय कामदार के नाम भी सामने आए हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और इसे संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क के रूप में देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अदाणी ग्रुप के लिए बड़ी राहत?: अमेरिका में धोखाधड़ी का मामला हो सकता है खत्म; कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

गौतम अदाणी - फोटो : PTI
भारत के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है, जो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति पर एक साल से अधिक समय से लटकी कानूनी तलवार को हटा सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारी गौतम अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और आपराधिक मामले को खत्म करने की तैयारी में हैं। इस कदम से अदाणी ग्रुप के लिए अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार में वापसी करने और अपनी आक्रामक विस्तार रणनीति को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

e-rickshaw: आज से दिल्ली में नए ई-रिक्शा नियम लागू; कौन से बदलाव होंगे, परिवहन विभाग की नई शर्तें क्या?

ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली परिवहन विभाग राष्ट्रीय राजधानी में ई-रिक्शा के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 मई से फिर से शुरू करने जा रहा है। पांच महीने के निलंबन के बाद शुरू हो रही इस प्रक्रिया के साथ विभाग ने कुछ नई पात्रता शर्तें भी जोड़ी हैं। जिनका उद्देश्य शहर में तेजी से बढ़ते ई-रिक्शा की संख्या को नियंत्रित और विनियमित करना है। पढ़ें पूरी खबर...

Pakistan: 'भारत में दोनों देशों के बीच संवाद की मांग उठाने का स्वागत है', बोला पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी - फोटो : X/ForeignOfficePk
पाकिस्तान ने भारत में दोनों देशों के बीच संवाद की मांग उठाने का स्वागत किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि शांति, सुरक्षा और साझा समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए रचनात्मक साझेदारी और बातचीत जरूरी हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली: जस्टिस स्वर्णकांता नहीं करेंगी केजरीवाल से जुड़े मामले की सुनवाई, अवमानना की कार्यवाही का लिया फैसला

न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे आबकारी नीति मामले के कुछ बरी किए गए आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर उनके और अदालत के खिलाफ की गई अत्यंत अपमानजनक, मानहानिकारक और घृणित टिप्पणियों पर चुप नहीं रह सकती हैं। न्यायमूर्ति ने स्पष्ट कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ प्रत्यर्थी मेरे खिलाफ और इस अदालत के खिलाफ बेहद घृणित, अवमाननापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। मैं चुप नहीं रह सकती। मैंने कुछ प्रत्यर्थियों और अन्य अवमाननाकर्ताओं के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का फैसला कर लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, न्यायमूर्ति शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह खुद को इस मामले से अलग नहीं कर रही हैं। हालांकि, आबकारी मामले की सुनवाई अब एक अन्य पीठ द्वारा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

PBKS vs MI: आखिरी 18 गेंदों में 50 रन नहीं बचा सके पंजाब के गेंदबाज, लगातार पांचवां मैच हारी श्रेयस की टीम

तिलक वर्मा - फोटो : IANS
आईपीएल की शुरुआत से ही पंजाब किंग्स की गेंदबाजी यूनिट सवालों के घेरे में रही है। बल्लेबाजों के दम पर 200 का स्कोर बनाने वाली टीम के गेंदबाज डिफेंड करने में नाकाम रहे। इसका मुजायरा आज के मैच में देखने को मिला, जब आखिरी 18 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 50 रनों की जरूरत थी और गेंदबाज विफल रहे। बता दें कि, गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। पढ़ें पूरी खबर...

UP: एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया था आदेश

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
धोखाधड़ी से कंपनी हड़पने के आरोप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अलोक वर्मा ने सात मई को इंस्पेक्टर हजरतगंज को अक्षय के अलावा कुछ अन्य पर मामला दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

प्रवर्तन निदेशालय को अदालत से अनुमति: जेलों में बंद IS के 19 आतंकियों से पूछताछ करेंगे ED के अफसर, जानिए मामला

ईडी - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को देश की विभिन्न जेलों में बंद 19 आईएस आतंकियों व समर्थकों से पूछताछ की अनुमति दे दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की विशेष जज आरबी रोटे ने कहा कि प्रभावी और उचित जांच के लिए आरोपियों के बयान दर्ज करना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...

Rajnath Singh: 'आधुनिक युद्ध में साथ चलना ही जीत की चाबी', रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं के तालमेल पर दिया जोर

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : एएनआई/राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आज के समय में युद्ध लड़ने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। अब युद्ध केवल जमीन, समुद्र या हवा तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष और साइबर दुनिया तक पहुंच गया है। ऐसे में देश की सुरक्षा तभी पक्की हो सकती है जब हमारी सभी सेनाएं और रक्षा से जुड़े विभाग एक साथ मिलकर काम करें। नई दिल्ली में आयोजित 'कलाम और कवच' नाम के एक बड़े रक्षा सम्मेलन में उन्होंने यह अहम बात कही है। यह सम्मेलन देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Cannes: गुजराती फिल्म 'लालो' ने रचा इतिहास, कान में पहुंची मूवी; निर्देशक ने कही बड़ी बात

लालो - फोटो : यूट्यूब
गुजराती फिल्म 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' ने कान फिल्म फेस्टिवल में इतिहास रच दिया है। यह उन पहली गुजराती फिल्मों में से एक बन गई है जो ग्लोबल लेवल पर पहुंची है। यह फिल्म भारत की क्षेत्रीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें